एक्सप्लोरर

Dhanbad News: धनबाद में विरोध जताने का अनोखा तरीका, पेड़ों से चिपकी महिलाएं, जानिए क्या है मांग

Dhanbad News: धनबाद में चिपको आंदोलन की तर्ज पर महिलाओं और बच्चों ने पेड़ों से चिपक कर विरोध प्रदर्शन किया. जिसके बाद जंगल काटने आए अधिकारियों और कर्मचारियों को बैरंग वापस लौटना पड़ा.

Jharkhand News: देश की कोयला राजधानी धनबाद में जंगलों को काटने के विरोध में चिपको आंदोलन की तर्ज पर फिर से एक आंदोलन शुरू हो गया है. कोयला उत्पादन बढ़ाने को लेकर हरे-भरे जंगलों कि बलि दी जा रही है. बीसीसीएल के पीबी एरिया में हजारों पेड़ों को काटने के लिए प्रशासनिक अनुमति भी दे गई है. जिसको लेकर स्थानीय ग्रामीणों के साथ पर्यावरण से जुड़े समाजसेवियों ने विरोध जताना शुरू कर दिया है. 

बीसीसीएल के पीबी एरिया गोपालीचक में जैसे ही जंगल काटने बीसीसीएल के लोग पहुंचे तो महिलाएं अपने बच्चों के साथ पेड़ से चिपक कर विरोध करने लगीं. जिसके बाद जंगल काटने आए अधिकारियों और कर्मचारियों को बैरंग वापस लौटना पड़ा.

पेड़ों से चिपकी महिलाओं कि क्या है मांग?
पर्यावरण बचाओ संघर्ष समिति जंगलों को काटने से बचाने के लिए आंदोलन कर रही है. लोगों का कहना है कि धनबाद कोलफील्ड क्षेत्र है और यहां प्रदूषण चरम पर है. ऐसे में जंगलों को उजड़ने से रोकने और अपने आने वाले पीढ़ियों को बचाने के लिए जंगलों को सहेजना जरूरी है. कोलयरी प्रबंधन कोयला उत्पादन बढ़ाने के लिए बेतहाशा पेड़ों और जंगलों को उजाड़े जा रहे हैं. चंद पेड़ों को काटने कि अनुमति लेकर हजारों पेड़ों को काटा जा रहा है. जब भी कोई जंगल में पेड़ों को काटने आएगा इसी तरह पेड़ों से लिपटकर वे लोग आंदोलन करते रहेंगे. नीतू रजवार का कहना है कि वे मरने को तैयार हैं लेकिन अपने जीवन रूपी पेड़ों को काटने नहीं देंगे. यदि बीसीसीएल को जंगल काटने की अनुमति मिली है तो स्थानीय स्तर पर डीएफओ जंगल के बड़े अधिकारी है वो यहां आएं और पूरी स्थिति स्पष्ट करें. आखिर बीसीसीएल कोयला कंपनी आऊट सोर्सिंग को बढ़ावा क्यों दे रही है जिसके वजह से जंगलों को काटा जा रहा है. 

क्या कहते हैं कोयला अधिकारी
एक ओर जहां ग्रामीण पेड़ों के काटने का विरोध कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर बीसीसीएल के अधिकारी बताते हैं कि कोयला माइंस के विस्तारीकरण के लिए जंगलों को काटा जाना है. इसके लिए जो भी कानूनी प्रक्रियाएं है उन्हे पूरा किया गया है. जहां तक लोगों के विरोध कि बात है तो उनसे बात होने के बाद ही आगे कोई कार्यवाही होगी.

गाइडलाइन के अनुसार होगा काम 
बीसीसीएल कोलयरी प्रबंधन गोपालीचौक स्थित ग्रीन पैच जंगल को उजाड़ने में लगा हुआ हैं. इस मामले पर धनबाद वन प्रमंडल के डीएफओ विकास पलिवाल बताते हैं कि पेड़ों को काटने कि अनुमति रांची से आई हाई लेवल कमिटी द्वारा जांच के बाद दी गई है. 1700 पेड़ों को काटने और 300 पेड़ों को दूसरी जगह शिफ्टिंग के आदेश है। 1700 पेड़ों को काटे जाने के एवज में दस गुना पेड़ों को लगाना है. यानी बीसीसीएल को 1 लाख 70 हजार पेड़ लगाने होंगे. उन्होंने कहा सभी चीजों कि मॉनिटरिंग होगी, जो भी सरकार के आदेश है जो गाइड लाइन जारी किए गए हैं उसी के अनुरूप काम किए जाएगा.

धनबाद में दिल्ली से ज्यादा रहा प्रदूषण 
बीते वर्ष प्रदूषण के मामले में धनबाद ने दिल्ली को भी पछाड़ दिया था. उस समय प्रदूषण स्तर एयर क्वालिटी इंडेक्स की सघनता 554 पर था. पीएम 2.5 का स्तर 544.2 और पीएम 10 का स्तर 554.9 था. जो राष्टीय मानक 100 माइक्रोग्राम क्यूबिक मीटर से पांच गुना अधिक था. ऐसे हालातों शहर से पेड़ की कटाई पर सोचना ही बेमानी होगी. ऊर्जा के लिए जितना कोयला जरूरी है उतना ही जरूरी पर्यावरण को बचाना भी है. ऐसे में कोयला निकालने के लिए जरूरी है कि भूमिगत खदानों को विकसित किया जाए. 

यह भी पढ़ें: Dumka News: दुमका पुलिस ने लूट की वारदात में शामिल पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार, हथियार और कैश भी बरामद

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टारलिंक भारत की सुरक्षा के लिए खतरा? निशिकांत दुबे का बड़ा दावा
स्टारलिंक भारत की सुरक्षा के लिए खतरा? निशिकांत दुबे का बड़ा दावा
CM हेमंत की मां रूपी सोरेन को नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, आज अंतिम संस्कार
CM हेमंत की मां रूपी सोरेन को नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, आज अंतिम संस्कार
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
'देश को गृह युद्ध की ओर...', निशिकांत दुबे का राहुल गांधी पर हमला
'देश को गृह युद्ध की ओर...', निशिकांत दुबे का राहुल गांधी पर हमला

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget