एक्सप्लोरर

अवैध घुसपैठियों के मुद्दे पर चंपाई सोरेन ने झारखंड सरकार को घेरा, कहा- 'बंगाल के बाद अब...'

Champai Soren News: चंपाई सोरेन ने कहा कि बंगाल के बाद झारखंड इन अवैध घुसपैठियों का गढ़ बन चुका है. पाकुड़ और साहिबगंज जैसे इलाकों में आदिवासी समाज अल्पसंख्यक हो गया है.

Champai Soren On Jharkhand Government: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने एक बार फिर बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा उठाकर प्रदेश की हेमंत सोरेन सरकार को निशाने पर लिया है. दरअसल, झारखंड के सरायकेला में हुए सांप्रदायिक तनाव को लेकर भी उन्होंने सरकार को घेरा.

चंपाई सोरेन ने एक्स हैंडल पर लिखा, "मुंबई पुलिस ने 13 बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास साहिबगंज (झारखंड) के बने फर्जी आधार कार्ड बरामद हुए हैं. इन सभी के आधार कार्ड में 1 जनवरी की जन्मतिथि दर्ज है. पिछले हफ्ते, चाकुलिया में एक समुदाय विशेष के तीन हजार फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनने की खबर मिली थी. इन घटनाओं से यह स्पष्ट है कि मुर्शिदाबाद की तर्ज पर अवैध घुसपैठियों को झारखंड में फर्जी डॉक्यूमेंट बना कर दिए जा रहे हैं."

 

'अवैध घुसपैठियों का गढ़ बना झारखंड'
उन्होंने आगे लिखा, "हमने पहले भी कहा था कि बंगाल के बाद झारखंड इन अवैध घुसपैठियों का गढ़ बन चुका है. पाकुड़ एवं साहिबगंज जैसे इलाकों में आदिवासी समाज अल्पसंख्यक बन चुका है, लेकिन सत्ता के मद में चूर इस अंधी-बहरी सरकार को कुछ भी दिखाई अथवा सुनाई नहीं देता."

'केंद्र पर जिम्मेदारी डालती है झारखंड सरकार'
पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने ये भी लिखा, "झारखंड में जब कभी भी हम लोग घुसपैठ का मुद्दा उठाते हैं तो सत्ता पक्ष केंद्र सरकार पर सारी जिम्मेदारी डालने लगता है. ये घुसपैठिये पिछले कई दशकों से लगातार आ रहे हैं और कई जगह खुला बॉर्डर होने और बंगाल सरकार द्वारा बाड़ लगाने हेतु जमीन नहीं देने की वजह से इन्हें रोकना आसान नहीं है. वैसे भी, जब आपके घर में कोई बाहरी आता है, तो उसे रोकने या जांचने की पहली जिम्मेदारी आपकी बनती है."

About the author चंद्रमणि

चंद्रमणि नक्सल और क्राइम के मामलों में एक्सपर्ट हैं. 10 सालों से झारखंड के सरायकेला खरसावां और चाईबासा जिले से पत्रकारिता कर रहे हैं. वो साल 2019 से एबीपी न्यूज नेटवर्क से जुड़े हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गिरिडीह के नीरज हाजरा का शव जमुई के जंगल से बरामद, हत्या के आरोप में ग्रामीणों ने की सड़क जाम
गिरिडीह के नीरज हाजरा का शव जमुई के जंगल से बरामद, हत्या के आरोप में ग्रामीणों ने की सड़क जाम
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
Giridih News: गिरिडीह में शादी के एक महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों पर दहेज-हत्या का आरोप
गिरिडीह में शादी के एक महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों पर दहेज-हत्या का आरोप
झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली बनी दुनिया की पहली बॉलर
इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली बनी दुनिया की पहली बॉलर
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
Monsoon Livestock Care: बरसात शुरू होते ही गाय-भैंस में बढ़ जाता है बीमारियों का खतरा, अपनाएं ये जरूरी उपाय
बरसात शुरू होते ही गाय-भैंस में बढ़ जाता है बीमारियों का खतरा, अपनाएं ये जरूरी उपाय
Embed widget