एक्सप्लोरर

Naxal Attack: चाईबासा जिले में दिखा भारत बंद का असर, नक्सलियों ने बम से उड़ाईं रेल की पटरियां, ट्रेन परिचालन ठप

Jharkhand Naxal Attack: बंद शुरू होने के आधा घंटा बाद ही नक्सलियों ने चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले रेलवे ट्रैक को क्षतिग्रस्त कर दिया. इसकी वजह से समय रहते कई ट्रेनों को रोकना पड़ा.

Naxal Attack on Railway Track: भारतीय कम्यूनिट पार्टी (माओवादी) संगठन के नक्सलियों ने गुरुवार (21 दिसंबर) देर रात 12.30 बजे गोइलकेरा और पोसैता स्टेशनों के बीच बम विस्फोट किया, जिससे रेल की पटरियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं. नक्सलियों ने रेल की पटरियां उड़ा दीं. घटना के बाद हावड़ा- मुंबई मुख्य रेलमार्ग में ट्रेनों का परिचालन पूरी ठप हो गया है. 

रेलवे ने ट्रेन संख्या 18030 शालीमार-कुर्ला अप एक्सप्रेस ट्रेन को महादेवशाल स्टेशन में रोक दिया गया है. बाद में ट्रेन को गोइलकेरा रेलवे स्टेशन पर लाकर खड़ा कर दिया गया. इधर घटना के बाद शुक्रवार सुबह 6.00 बजे तक हावड़ा मुंबई मुख्य मार्ग पर परिचालन पूरी तरह ठप है. जानकारी के अनुसार प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने 22 दिसंबर को भारत बंद का आह्वान किया है. 

विस्फोट की सूचना मिलते ही रेल मंडल में हड़कंप
बंद शुरू होने के आधा घंटा बाद ही नक्सलियों ने चक्रधरपुर रेल मंडल के गोइलकेरा और पोसैता रेलवे स्टेशनों के बीच कारो नदी के पास पोल संख्या 356/29ए और 31ए के बीच थर्ड लाइन में विस्फोट कर रेल पटरी उड़ा दिया. साथ ही घटनास्थल को पोस्टरों और बैनरों से पाट दिया गया है. घटना की सूचना मिलते ही चक्रधरपुर रेल मंडल में हड़कंप कम मच गया और ट्रेनों का परिचालन रोक कर उसे खड़ा कर दिया गया.

रेलवे ट्रैक पर रिपेयरिंग का काम जारी
एसपी चाईबासा ने जानकारी दी है कि गोईलकेरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मनोहरपुर और गोईलकेरा के बीच बीती रात नक्सलियों ने रेलवे ट्रैक उड़ा दिया. इससे रेल यातायात प्रभावित हो गया है और कई ट्रेनों को रोकना पड़ा है. ट्रैक पर सुधार कार्य चल रहा है. 

यह भी पढ़ें: Jharkhand: झारखंड में शीतलहर जैसे हालात, 26 से 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे सभी स्कूल

About the author चंद्रमणि

चंद्रमणि नक्सल और क्राइम के मामलों में एक्सपर्ट हैं. 10 सालों से झारखंड के सरायकेला खरसावां और चाईबासा जिले से पत्रकारिता कर रहे हैं. वो साल 2019 से एबीपी न्यूज नेटवर्क से जुड़े हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jharkhand News: 20 लाख का इनामी माओवादी रवींद्र गंझू गिरफ्तार, AK-56 समेत हथियार बरामद
20 लाख का इनामी माओवादी रवींद्र गंझू गिरफ्तार, AK-56 समेत हथियार बरामद
Jharkhand: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
झारखंड: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
Palamu News: अंधविश्वास की भेंट चढ़ा 12 साल का मासूम, चाचा ने 'डायन' के शक में भतीजे की ली जान
झारखंड: अंधविश्वास की भेंट चढ़ा 12 साल का मासूम, चाचा ने 'डायन' के शक में भतीजे की ली जान
Giridih News: मॉर्निंग वॉक पर निकले डॉक्टर की संदिग्ध मौत, कुएं में मिला शव
गिरिडीह: मॉर्निंग वॉक पर निकले डॉक्टर की संदिग्ध मौत, कुएं में मिला शव

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget