एक्सप्लोरर

Ranchi News: सोरेन सरकार के खिलाफ BJP का विरोध प्रदर्शन, कहा- 'जो CM बिजली-पानी नहीं दे सकता उसे सत्ता..'

Ranchi: महानगर BJP अध्यक्ष केके गुप्ता के नेतृत्व में शनिवार को जिला स्कूल मैदान से कचहरी चौक तक त्राहिमाम यात्रा निकाली गई. पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढिबरी, डेगची, घड़ा और मोमबती लेकर प्रदर्शन किया.

Jharkhand News: झारखंड के रांची (Ranchi) में बीजेपी (BJP) नेताओं ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. दरअसल, शनिवार को बीजेपी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि, 'जो मुख्यमंत्री लोगों को बिजली-पानी नहीं दे सकता, उसे सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है. राजधानी में बिजली की घोर किल्लत है. प्रचंड गर्मी में न बिजली मिल रही है, न ही पीने का पानी उपलब्ध है. आम नागरिक बेहाल हैं.'

महानगर बीजेपी अध्यक्ष केके गुप्ता के नेतृत्व में शनिवार को जिला स्कूल मैदान से कचहरी चौक तक त्राहिमाम यात्रा निकाली गई. पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढिबरी, डेगची, घड़ा और मोमबती लेकर प्रदर्शन किया. नेताओं ने आरोप लगाया कि नगर निगम चुनाव को लटकाना मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सोची-समझी चाल है. विधायक सीपी सिंह ने कहा कि बिजली के अभाव में अब आम नागरिक ढिबरी और मोमबत्ती जलाने को मजबूर होना पड़ रहा है.

ये लोग रहे मौजूद
विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि पार्षदों के रहने से विधायकों पर बोझ कम था. हम विकास की बड़ी योजनाओं पर फोकस कर पाते थे, पर अब छोटी-छोटी जरूरतों के लिए लोग विधायकों के पास आने लगे हैं. इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यदुनाथ पांडेय, सुबोध सिंह गुड्डू, रामकुमार पाहन, प्रदीप सिन्हा, संजीव विजयवर्गीय, बसंत दास, अरुण झा, नीरज सिंह, बलराम सिंह, जितेंद्र सिंह पटेल, रोशनी खलखो, सुवेश पांडेय, संतोष मिश्रा, उमेश यादव, कुमार उत्कर्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता थे.

क्या है बीजेपी की पांच मांगें?

  • राजधानी के सभी वार्ड में 24 घंटे निर्वाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए.
  • खराब चापानल और खराब पड़े बोरिंग की मरम्मत हो.
  • सभी नालियों की सफाई बरसात आने से पूर्व सुनिश्चित की जाए, ताकि जल जमाव की समस्या न हो. 
  • रांची नगर निगम का चुनाव अविलंब कराया जाए, जिससे हर वार्ड के लोगों को अपनी समस्याएं दूर कराने के लिए प्रतिनिधि मिले.
  • पूरे शहर की जर्जर हो चुकीं सड़कों और नालियों का निर्माण और मरम्मत कराई जाए.

यह भी पढ़ें: New Parliament Building: नए संसद भवन के उद्घाटन पर झारखंड में बढ़ी सियासी तकरार, JMM-कांग्रेस ने BJP को लेकर कह दी बड़ी बात

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में बदला राज्यसभा चुनाव का समीकरण, बीजेपी नेता गौरव वल्लभ की एंट्री से हलचल तेज
झारखंड में बदला राज्यसभा चुनाव का समीकरण, बीजेपी नेता गौरव वल्लभ की एंट्री से हलचल तेज
तमिलनाडु के बाद अब झारखंड में टूटेगा INDIA अलायंस? राज्यसभा पर JMM-कांग्रेस के बीच बढ़ी तकरार
तमिलनाडु के बाद अब झारखंड में टूटेगा INDIA अलायंस? राज्यसभा पर JMM-कांग्रेस के बीच बढ़ी तकरार
Jharkhand Rajya Sabha: झारखंड राज्यसभा सीट पर JMM में फंसा पेंच, भतीजी जयश्री को टिकट देंगे हेमंत सोरेन?
झारखंड राज्यसभा सीट पर JMM में फंसा पेंच, भतीजी जयश्री को टिकट देंगे हेमंत सोरेन?
झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान, एक क्लिक में जानें पूरा शेड्यूल
झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान, एक क्लिक में जानें पूरा शेड्यूल

वीडियोज

Khan Sir Controversy: गिरफ्तार होंगे खान सर? कोर्ट से आई बड़ी खबर! | Patna Coaching Firing | Bihar
Khan Sir Controversy: खान सर के सरेंडर से पहले कोचिंग के बाहर हाई अलर्ट | Patna Coaching Firing
US Iran War Updates: Trump का बदलता मूड..युद्ध में लाएगा शांति? | Hormuz | Breaking | Latest News
Khan Sir Controversy: आज कोर्ट में सरेंडर करेंगे खान सर? | Patna Coaching Firing
Khan Sir Controversy: खान सर की होने वाली है गिरफ्तारी? | Patna Coaching Firing | Breaking | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूसुफ पठान को पहुंचाया था ममता बनर्जी का बहरामपुर सीट छोड़ने का संदेश? सौरव गांगुली ने खबरों को किया खारिज
यूसुफ पठान को पहुंचाया था ममता बनर्जी का संदेश? सौरव गांगुली ने खबरों को किया खारिज
CJP Protest: 'यह अच्छी बात है कि...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर संजय राउत का बड़ा बयान
'यह अच्छी बात है कि...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर संजय राउत का बड़ा बयान
कप्तानी छीनी और टीम से भी कर दिया बाहर, सूर्यकुमार यादव पर क्या बोले चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर?
कप्तानी छीनी और टीम से भी कर दिया बाहर, सूर्यकुमार यादव पर क्या बोले चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर?
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, ट्रेन का डिब्बा हुआ क्षतिग्रस्त, दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, ट्रेन का डिब्बा हुआ क्षतिग्रस्त, दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन
झूठे आरोपों का कबूलनामा कर बुरी फंसी शिल्पा शिंदे, अब होगी कार्रवाई? AICWA ने महाराष्ट्र के सीएम से कर दी है अपील
झूठे आरोपों के खिलाफ शिल्पा शिंदे पर अब होगी कार्रवाई? एआईसीडब्ल्यूए ने की ये तैयारी
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बवाल, हिट लेकर पहुंचा शख्स, कहा- 'भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने वालों...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बवाल, हिट लेकर पहुंचा शख्स, कहा- 'भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने वालों...'
Explained: 'गॉडजिला' एल नीनो आ रहा है... 2026 का मौसम कितना भयानक हो सकता है और भारत पर इसका क्या असर पड़ेगा?
'गॉडजिला' एल नीनो आ रहा है... 2026 का मौसम कितना भयानक हो सकता है और भारत पर इसका क्या असर?
इंदौर में स्ट्रीट डॉग का आतंक, डॉक्टर-नर्स समेत 42 लोगों को काटा; कुत्ते की तलाश में नगर निगम
इंदौर में स्ट्रीट डॉग का आतंक, डॉक्टर-नर्स समेत 42 लोगों को काटा; कुत्ते की तलाश में नगर निगम
Embed widget