एक्सप्लोरर

Jharkhand: क्या राजनीति में आएंगे MS धोनी? BJP के बड़े नेताओं से हुई मुलाकात

BJP Leaders Meet MS Dhoni: बीजेपी के राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, रांची के बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री सीपी सिंह और कांके क्षेत्र के विधायक समरी लाल ने महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात की.

Jharkhand News: क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) और झारखंड के कुछ प्रमुख बीजेपी (BJP) नेताओं की मुलाकात की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इसे लेकर कई तरह की चर्चा और अटकलों का दौर शुरू हो गया है. सोशल मीडिया पर यह सवाल तैर रहा है कि क्या यह सिर्फ एक सामान्य मुलाकात है या फिर इसका कोई सियासी मायने है? दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी गुरुवार की शाम मुंबई (Mumbai) की फ्लाइट पकड़ने रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर थे. इसी वक्त केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) रांची पहुंचने वाले थे और उनके स्वागत के लिए झारखंड के कई वरिष्ठ बीजेपी नेता एयरपोर्ट पर मौजूद थे.

इसी दौरान बीजेपी के राज्यसभा सांसद और पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, रांची के बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री सीपी सिंह और कांके क्षेत्र के विधायक समरी लाल ने महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात की. इसकी तस्वीरें सामने आईं और देखते-देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं. लोग इन तस्वीरों को धोनी के राजनीति में प्रवेश की संभावनाओं से जोड़कर चर्चा करने लगे. राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने इस मुलाकात की एक तस्वीर सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “क्रिकेट के कोहिनूर, झारखंड की शान महेंद्र सिंह धोनी जी से एक अच्छी मुलाकात.”

सुदेश महतो के साथ भी है पुरानी मित्रता

इस तस्वीर में धोनी और दीपक प्रकाश एक सोफे पर बैठकर बात करते दिख रहे हैं. वायरल हो रही दूसरी तस्वीर में धोनी के साथ दीपक प्रकाश और रांची के बीजेपी विधायक सीपी सिंह और कांके के विधायक समरीलाल खड़े हैं. धोनी के करीबी सूत्र इस मुलाकात को महज इत्तेफाक बता रहे हैं. रांची में पले-बढ़े होने के कारण धोनी के यहां कई लोगों से ताल्लुकात हैं. इनमें राजनीतिक दलों के लोग भी हैं. आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो के साथ भी उनकी अच्छी और पुरानी मित्रता है, लेकिन धोनी ने ऐसे संबंधों को हमेशा व्यक्तिगत रखा. अब तक उनका कोई राजनीतिक रुझान नहीं दिखा है.

जानकारों का कहना है कि धोनी कभी राजनीति की ओर रुख करने का मन बनाते हैं तो उनका किसी भी राजनीतिक पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से सीधा संपर्क होगा. उनकी शख्सियत और लोकप्रियता इतनी ऊंची है कि उन्हें राजनीति में कदम रखने के लिए सामान्य कद वाले नेताओं के संपर्क सूत्र की जरूरत नहीं होगी.

ये भी पढ़ें- Jharkhand: 'झारखंड के हक का 1 लाख 36 हजार करोड़ नहीं दे रही केंद्र सरकार', CM हेमंत सोरेन का आरोप

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆 *T&C Apply

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: गिरिडीह में निर्माणाधीन मकान का छज्जा भरभराकर गिरा, मलबे में दबने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत
झारखंड: गिरिडीह में निर्माणाधीन मकान का छज्जा भरभराकर गिरा, मलबे में दबने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत
सड़क नहीं तो खाट बनी एंबुलेंस, गिरिडीह में गर्भवती महिला को 4 KM पैदल ढोकर पहुंचाया अस्पताल
सड़क नहीं तो खाट बनी एंबुलेंस, गिरिडीह में गर्भवती महिला को 4 KM पैदल ढोकर पहुंचाया अस्पताल
गिरिडीह के नीरज हाजरा का शव जमुई के जंगल से बरामद, हत्या के आरोप में ग्रामीणों ने की सड़क जाम
गिरिडीह के नीरज हाजरा का शव जमुई के जंगल से बरामद, हत्या के आरोप में ग्रामीणों ने की सड़क जाम
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
Welcome To The Jungle BO Day 17: 'धमाल 4' के आगे 'वेलकम टू द जंगल' ने तीसरे संडे दिखाई तेजी, जानें- कितना कमा डाला प्रॉफिट
'धमाल 4' के आगे 'वेलकम टू द जंगल' ने तीसरे संडे दिखाई तेजी, जानें- कितना कमा डाला प्रॉफिट
IND W ENG W: भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
यूपी में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, 182 PCS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SDM बदले
यूपी में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, 182 PCS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SDM बदले
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
LinkedIn पर लाखों लोगों तक पहुंचना चाहते हैं? आज ही अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
LinkedIn पर लाखों लोगों तक पहुंचना चाहते हैं? आज ही अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
Embed widget