एक्सप्लोरर

झारखंड के गिरिडीह में धर्मांतरण का बड़ा खेल, पिछड़ी जाति के 40 लोगों ने अपनाया ईसाई धर्म, जानें क्या है मामला?

Giridih News: गिरिडीह के बरतल्ला गांव में सबसे पहले हिंदू धर्म छोड़कर क्रिश्चियन बने किशोरी भूला का कहना है कि जब तक हम हिंदू धर्म में थे, तब तक कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था. 

Conversion In Giridih: झारखंड के गिरिडीह जिले के बरतल्ला गांव से धर्म परिवर्तन का बड़ा मामला सामने आया है. इस मामले की शुरुआत करीब 10 साल पहले एक शख्स द्वारा हिंदू धर्म को छोड़कर क्रिश्चियन धर्म लेने के साथ हुई थी. उसके बाद देखते ही देखते 40 लोग उसके कहने पर क्रिश्चियन बन गए. अब इस बात को लेकर बरतल्ला गांव पूरे जिले में सुर्खियों में है. 

गिरिडीह जिले के बरतल्ला गांव की आबादी लगभग 500 लोगों की है. इनमें से 40 लोगों हिंदू धर्म छोड़कर क्रिश्चियन बन चुके हैं. बताया गया है कि यहां पर लोग हिंदू धर्म छोड़कर क्रिश्चियन धर्म इसलिए अपना रहे हैं क्योंकि उन्हें मानसिक और शारीरिक लाभ मिल रहा है. 

प्रेयर के बाद बीमारी ठीक होने का दावा 

ईसा मसीह का प्रेयर करने के बाद लोगों की बीमारियां ठीक हो जा रही है, जिससे प्रेरित होकर लोग धर्म परिवर्तन कर रहे हैं. सबसे पहले यहां एक आदमी ने धर्म परिवर्तन किया था, जिसके बाद एक-दूसरे से प्रभावित होकर लोग हिंदू धर्म छोड़ते गए और क्रिश्चियन धर्म अपनाते गए. गांव में लगभग 40 लोग धर्म परिवर्तन कर चुके हैं. 

गिरिडीह के बरतल्ला गांव में सबसे पहले किशोरी भूला हिंदू धर्म छोड़कर क्रिश्चियन धर्म अपनाया. उसका कहना है, "जब तक हम हिंदू धर्म में थे, तब तक कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था. जब से क्रिश्चियन धर्म में शामिल हुए, तब से लगातार फायदा हो रहा है." 

पादरी देते हैं धार्मिक ज्ञान- किशोरी भूला

किशोरी भूला आगे बताया, "हिंदू धर्म त्यागते हुए लगभग एक दशक हो गया है. अब मैं रिश्तेदारों को भी क्रिश्चियन धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहा हूं. यहां पर हर रविवार को प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाता है, जिसमें क्रिश्चियन समुदाय के पादरी आते हैं. लोगों को धार्मिक ज्ञान देते हैं." 

किशोरी भूला ने 2018 में क्रिश्चियन धर्म अपनाया था. उसके बाद किशोरी भूला ने अपने ससुराल के कई सदस्यों को क्रिश्चियन धर्म से जोड़ा. देखते ही देखते यह कारवां लगातार बढ़ते जा रहा है. इस बात का जिक्र कर दें कि बरतला गांव दलित और आदिवासी बहुल गांव है. इस गांव से लगातार धर्म परिवर्तन के मामले सामने आ रहे हैं.  

क्रिश्चियन धर्म अपनाने वालों ने हिंदू परंपरा का कर दिया त्याग

बरतल्ला गांव में हिंदू आबादी द्वारा लगातार क्रिश्चियन धर्म अपनाना चिंता का विषय बना हुआ है. जिन लोगों ने क्रिश्चियन धर्म अपनाया उन्होंने हिंदू परंपरा को त्याग दिया. देवी देवताओं का पूजा करना छोड़ दिया है. प्रसाद ग्रहण करना छोड़ दिया. इतना ही नहीं, शादी समारोह में भी नहीं शामिल होते हैं.

(पंचानंद राय की रिपोर्ट)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
दुबई में फंसे झारखंड के मजदूर की मौत, परिवार ने की मदद की मांग, पहले भी कई मजदूरों ने गंवाई जान
दुबई में फंसे झारखंड के मजदूर की मौत, परिवार ने की मदद की मांग, पहले भी कई मजदूरों ने गंवाई जान
Jharkhand News: 20 लाख का इनामी माओवादी रवींद्र गंझू गिरफ्तार, AK-56 समेत हथियार बरामद
20 लाख का इनामी माओवादी रवींद्र गंझू गिरफ्तार, AK-56 समेत हथियार बरामद

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
Dhamaal 4 Box Office Day 7: 'धमाल 4' ने 7वें दिन भी दनादन छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल, बनी ऐसा करने वाली साल की तीसरी फिल्म
'धमाल 4' ने 7वें दिन भी खूब छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल
Delhi Weather Today: बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली-NCR में बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
Success Story: 10 सेकेंड से टूटा था पुलिस बनने का सपना, अब किसान की बेटी बनी सब-इंस्पेक्टर
10 सेकेंड से टूटा था पुलिस बनने का सपना, अब किसान की बेटी बनी सब-इंस्पेक्टर
Royal Enfield Classic 350 खरीदने वालों की हुई मौज, पहली बार मिलेंगे ये 2 बड़े फीचर्स
Royal Enfield Classic 350 खरीदने वालों की हुई मौज, पहली बार मिलेंगे ये 2 बड़े फीचर्स
Embed widget