एक्सप्लोरर

Exclusive: 'मुसलमानों की आबादी...', बाबूलाल मरांडी का बड़ा दावा, बोले- झारखंड में BJP सरकार बनने पर होगी जांच

Babulal Marandi Exclusive: बाबूलाल मरांडी ने एबीपी न्यूज से खास बातचीत में झारखंड में बांग्लादेश के घुसपैठियों का मसला उठाया और उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है.

Jharkhand News: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने कहा कि हेमंत सरकार वोट बैंक के खातिर आदिवासियों की घट रही आबादी और मुसलमानों की बढ़ रही आबादी पर चुप है. सरकार इस गंभीर मुद्दे पर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रही हैं लेकिन यह ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगा. जिस दिन राज्य में बीजेपी की सरकार बनेगी ठीक उसके दूसरे दिन कैबिनेट में प्रस्ताव पारित कर इसकी जांच कराएगी क्योंकि यह एक गंभीर चिंता का विषय है कि आखिर संथाल परगना में आदिवासी आबादी कैसे घटती जा रही है. दुमका पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एबीपी न्यूज से बातचीत में यह बात कही.

लुप्त हो रहे आदिवासी - मरांडी
मरांडी ने कहा कि "संथाल परगना" में आज आदिवासी धीरे -धीरे विलुप्त होते जा रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि संथाल परगना में बंगलादेश घुसपैठ बढ़ी है मुसलमानों की आबादी बढ़ी है जिससे यहां की डेमोग्राफी में बदलाव आया है जो चिंता का विषय है. उन्होंने कहा कि  भारत सरकार द्वारा 1951 से 2011 तक क़ी जनगणना को देखें तो समझ आ जाएगा कि आदिवासी, मुसलमानों और अन्य वर्गों की जनसंख्या क्या थी..?आपको खुद पता चल जाएगा कि मुसलमानों की आबादी बढ़ी है जबकि आदिवासियों की आबादी घटी है.

वोट बैंक की खातिर JMM नहीं करा रही जांच - मरांडी
पूर्व सीएम मरांडी ने कहा कि  पीएम मोदी क़े दो टर्म में जनगणना भी नहीं हुई है. अगर राज्य सरकार विशेष एसआईटी गठित कर जांच कराए तो साफ पता चल जाएगा कि आदिवासी की संख्या प्रत्येक 10 वर्षों में दो से तीन फीसदी घटी ह  लेकिन जेएमएम और कांग्रेस के नेतृत्व वाली हेमंत सरकार वोट बैंक के खातिर इस मुद्दे पर जांच कराना नहीं चाहती है. एक मानव जाति का एक बड़ा समुदाय विलुप्त होता जा रहा हैऔर विपक्ष इसे वोट बैंक के खातिर नकार रही है.

उन्होंने कहा कि राज्य में एक विशेष वर्ग क़ी आबादी इतनी तेजी से आखिर कैसे बढ़ सकती है. इसका मतलब यही है कि लोग बाहर से माइग्रेट कर राज्य में प्रवेश कर रहे हैं और मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के साथ राशन कार्ड और जमीन के पट्टे बनाकर अपनी निवासी होने का प्रमाण देते हैं. जिससे उनके लिए  वोट बैंक तैयार होते हैं इसलिए सरकार इस मुद्दे को नकार रही है. लेकिन यह ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगा जिस दिन बीजेपी की सरकार बनेगी उसके ठीक दूसरे दिन इस मामले की जांच के लिए विशेष एसआईटी गठित होगी. 

बांग्लादेशी घुसपैठिए पर यह बोले मरांडी
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने घुसपैठ को लेकर तंज कसते हुए कहा कि जब बांग्लादेश क़ी घुसपैठिए नहीं हैं या फिर बाहर से अगर माइग्रेट नहीं हो रहे हैं तो एक विशेष वर्ग क़ी संख्या आखिर कैसे संथाल परगना में बढ़ रही है क्या कोई उतना बच्चा कैसे पैदा कर सकते है. क्या बच्चा पैदा करने क़ी कोई सीमा है या फिर नहीं, इससे साफ पता चलता है कि लोग बाहर से माइग्रेट कर रहे हैं तो ही इतनी आबादी मुसलमानों की बढ़ी है. 

इरफान अंसारी की टिप्पणी पर दिया यह जवाब
उधर, मंत्री इरफ़ान अंसारी ने प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल के बातों को नकारते हुए कहा था कि यहां कोई घुसपैठी नहीं है बीजेपी सिर्फ मुसलमानों को बदनाम कर रही है. इरफान ने कहा कि पूर्व में मुसलमानों के वोट से बाबूलाल मरांडी विधायक बने थे. इरफान के बयान पर  बाबूलाल ने कहा कि हमने कभी भी जाति को लेकर वोट नहीं मांगा है हमें हिंदू और मुसलमान दोनों ने वोट किया था. हम कभी जाति को लेकर वोट की राजनीति नहीं करते. बीजेपी सबका साथ और सबका विकास को लेकर चलती है लेकिन यहां तो एक बड़ी जाति का अस्तित्व ही समाप्त होता जा रहा है जो सबके लिए चिंता का विषय है. 

ये भी पढ़ें- Jharkhand: ‘झारखंड की डेमोग्राफी हो रही चेंज, पूरे देश में...’, BJP का हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
JPSC Exam: झारखंड में जेपीएससी की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
झारखंड में JPSC की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
Giridih News: झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
राहुल गांधी के धरने की वजह से परीक्षा देने देरी से पहुंचा निशिकांत दुबे का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...
राहुल के धरने की वजह से परीक्षा में देरी से पहुंचा निशिकांत का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget