एक्सप्लोरर

बंगाल ने झारखंड से लगी सीमा की सील, CM सोरेन की चुप्पी पर बीजेपी का सवाल, 'इतना दब्बूपन...'

Jharkhand Politics: पश्चिम बंगाल ने बाढ़ के हालात को देखते हुए झारखंड से राज्य की सीमा में आने वाले वाहनों पर रोक लगा दिया है जिस पर विपक्षी बीजेपी ने हेमंत सोरेन सरकार को घेरा है.

Jharkhand News: पश्चिम बंगाल सरकार ने झारखंड (Jharkhand) से सटे अपने राज्य की सीमा को सील कर दिया है. बीते चौबीस घंटों से सीमा सील है. इस मामले में सीएम हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की कोई प्रतिक्रिया नहीं आने पर बीजेपी ने झारखंड सरकार को घेरा है. दरअसल, बारिश के कारण झारखंड की नदियों में जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है जिस कारण कई बांधों से पानी छोड़ा जा रहा है. ऐसे में बंगाल सरकार का कहना है कि झारखंड द्वारा छोड़े गए पानी से उनके राज्य में बाढ़ वाले हालात बन चुके है  जिस कारण झारखंड से बंगाल जाने वाले वाहनों को रोक दिया गया है.

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने 'एक्स' के जरिए सरकार से सवाल पूछा,  "झारखंड से बंगाल में प्रवेश करने वाले वाहनों को ममता बनर्जी की पुलिस ने पुरुलिया सीमा के पास रोक रखा है. ममता बनर्जी सरकार ने बंगाल में आई बाढ़ के लिए डीवीसी को दोषी ठहराया है और झारखंड से आने वाले वाहनों को अगले तीन दिनों तक सीमा में प्रवेश करने से रोक दिया है.''

सीएम की चुप्पी हैरान करने वाली- मरांडी
मरांडी ने आगे लिखा, ''यदि बारिश बहुत ज्यादा होती है तो झारखंड को पानी छोड़ना ही पड़ेगा. ऐसे में मुख्यमंत्री की चुप्पी आश्चर्यचकित कर रही है. उन्होंने आगे लिखा कि कांग्रेस सरकार ने जितने भी डैम बनवाए उसमें झारखंडियों की जमीन गई है यहां के लोग विस्थापित हुए हैं जिसका नुकसान यहां के आदिवासियों को उठाना पड़ रहा है लेकिन झारखंड का पानी और बिजली का लाभ बंगाल को मिल रहा है.''

सीएम का दब्बूपन ठीक नहीं- बावरी
उधर, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बावरी ने मीडिया से इस संबंध में बात करते हुए कहा है कि हमारे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का इतना दब्बूपन ठीक नहीं है. झारखंड की जनता के स्वाभिमान की रक्षा करना एक मुख्यमंत्री के लिए बहुत जरूरी है जिस प्रकार ममता दीदी ने पहले भी इनको हड़काया था अब फिर हड़का रही हैं कि बाढ़ का पानी, डैम का पानी को रोक कर रखा है. उन्होंने कहा यह प्राकृतिक चीजे हैं जिसे रोक पाना संभव नहीं है. 

आंख दिखाकर अपनी बात रखें हेमंत सोरेन- नेता प्रतिपक्ष
बावरी ने कहा कि ममता बनर्जी क्या चाहती हैं कि झारखंड तबाह हो जाए. ऐसे में मुख्यमंत्री का चुप रहना इनकी कमजोरी को दिखाता है. वह दुम दबाकर बैठे हैं. नेता प्रतिपक्ष ने कहा अगर आपसे नहीं संभल रहा तो हम भी आपके साथ हैं. एक साथ बैठते हैं मुख्यमंत्री जी आप आंख दिखा कर अपनी बाते रखिए. 

ये भी पढे़ं- 'झारखंड के सभी पूर्व सीएम मुझे पद से हटाने लिए...,' हेमंत सोरेन ने बीजेपी पर लगाए आरोप

चंदन सिन्हा राजधानी रांची से पत्रकारिता कर रहे हैं. वे पिछले 10 वर्षों से एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़े हैं. इससे पहले भी इन्होंने कई बड़े न्यूज चैनलों के लिए काम किया है. सियासी हो या अपराध की दुनिया की खबर, सभी पर अच्छी पकड़ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Giridih News: गिरिडीह में शादी के एक महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों पर दहेज-हत्या का आरोप
गिरिडीह में शादी के एक महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों पर दहेज-हत्या का आरोप
झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget