एक्सप्लोरर

झारखंड से BJP सांसद अन्नपूर्णा देवी देखेंगी ये मंत्रालय, विभागों का हुआ बंटवारा

Annpurna Devi Portfolio: झारखंड कोटे से अन्नपूर्णा देवी को केंद्र की नई सरकार के कैबिनेट में जगह मिली है. अन्नपूर्णा देवी कोडरमा लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद हैं. वो इससे पहले भी मोदी सरकार में रही हैं

Narendra Modi 3.0 Cabinet: झारखंड से बीजेपी की सांसद अन्नपूर्णा देवी को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय दिया गया है. वह झारखंड के कोडरमा लोकसभा सीट से बतौर बीजेपी सांसद चुनकर आई हैं. वो पिछली बार मोदी की सरकार में शिक्षा राज्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं. नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में इस बार 7 महिलाओं को भी जगह मिली है. इसमें एक नाम अन्नपूर्णा देवी का है, जिन्हें कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है.

झारखंड की कोडरमा लोकसभा सीट पर अन्नपूर्णा देवी ने सीपीआई (ML) उम्मीदवार विनोद कुमार सिंह को 3 लाख 77 हजार 14 वोटों से हराया. अन्नपूर्णा देवी को इस सीट पर कुल 7 लाख 91 हजार 657 वोट प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंदी प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह को 4 लाख 14 हजार 643 वोट हासिल हुए. 

मोदी सरकार में मंत्री बनीं अन्नपूर्णा देवी कौन हैं?

अन्नपूर्णा देवी पहले आरजेडी की नेता थीं. अपने पति रमेश यादव के निधन के बाद इन्होंने 1998 में राजनीति में प्रवेश किया. इनके पति भी आरजेडी में शामिल थे. आरजेडी के टिकट पर वो कोडरमा से कई बार विधानसभा चुनाव लड़ चुकी हैं. वो पहले पांच बार विधायक रह चुकी हैं. साल 2014 में अन्नपूर्णा देवी को आरजेडी झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी भी दी गई थी. उन्हें राज्य में मंत्री पद भी मिला था. 

साल 2019 में अन्नपूर्णा देवी ने बीजेपी का दामन थाम लिया था. इसी वक्त उन्होंने कोडरमा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की. इस दौरान उन्होंने बाबूलाल मरांडी को भारी मतों से हराया था. पिछली बार मोदी सरकार में शिक्षा राज्यमंत्री की जिम्मेदारी दी गई थी. बीजेपी ने उनपर फिर से भरोसा किया है और उन्हें महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है.

झारखंड में लोकसभा की कुल 14 सीटें हैं. राज्य में एनडीए को 9 सीटों पर जीत हासिल हुई है. बीजेपी के खाते में 8 जबकि आजसू के खाते में 1 सीट गई है, वहीं, राज्य में कांग्रेस को 2 सीटों पर जीत हासिल हुई है, जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की. 

ये भी पढ़ें:

नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनने पर बधाई देते हुए कल्पना सोरेन बोलीं, 'मुझे उम्मीद है कि...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गिरिडीह: जर्जर सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, बनाई मानव शृंखला
गिरिडीह: जर्जर सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, बनाई मानव शृंखला
JPSC-JSSC विवाद के बीच बाबूलाल मरांडी ने CM सोरेन को लिखा पत्र, की यह मांग
JPSC-JSSC विवाद के बीच बाबूलाल मरांडी ने CM सोरेन को लिखा पत्र, की यह मांग
JPSC केस: सोरेन सरकार के फैसले के खिलाफ HC में याचिका, कल सुनवाई
JPSC केस: सोरेन सरकार के फैसले के खिलाफ HC में याचिका, कल सुनवाई
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले अरविंद केजरीवाल
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले केजरीवाल
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Embed widget