एक्सप्लोरर

Haridwar Kumbh Mela 2021: हरिद्वार कुम्भ मेले की हुई शुरुआत, हेलीकॉप्टर से बरसाए गए फूल

Haridwar Kumbh Mela 2021: हरिद्वार में कुम्भ मेले के दृष्टिगत आज बैरागी संतों की तीन आणियों अखाड़ों की धर्मध्वजा स्थापित की गई. साथ ही श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निर्वाण की धर्मध्वजा भी अखाड़े की छावनी में फहराई गई.

हरिद्वार: कुम्भ मेले के आगाज के बाद अब कुम्भ के रंग दिखने शुरू हो गए है. धर्मनगरी हरिद्वार में कुम्भ मेले के दृष्टिगत आज जहां एक तरफ बैरागी संतो की तीन आणियों अखाड़ों की धर्मध्वजा स्थापित की गई तो वहीं दूसरी तरफ श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निर्वाण की धर्मध्वजा भी अखाड़े की छावनी में फहराई गई.

धर्मध्वजा के कार्यक्रम में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष आईजी कुम्भ मेलाधिकारी कुम्भ के साथ कई पुलीस व प्रशासनिक अधिकारी और भारी संख्या में साधु संत भी मौजूद रहे. कनखल स्थित दक्ष प्रजापति मंदिर के समीप बनी श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निर्वाण की छावनी में अखाड़े की धर्मध्वजा पूरे विधि विधान के साथ स्थापित की गई. इस दौरान लगभग 4 घंटे चली पूजा के बाद धर्मध्वजा स्थापना की गई. वहीं इस दौरान भक्तों द्वारा धर्मध्वजा स्थापित कर रहे साधु संतों पर फूल की वर्षा भी की गई.

आगामी 4 तारीख को अखाड़े की पेशवाई निकली जाएगी

इस दौरान श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निर्वाण के श्रीमहंत महेश्वर दास ने कहा कि, आज से बड़ा उदासीन अखाड़े में धर्मध्वजा स्थापना हो गई है धर्मध्वजा स्थापित होने से तात्पर्य है कि आज से कुम्भ मेले की मर्यादाए और व्यवस्थाएं विधिवत रूप प्रारंभ हो गई है. आगामी 4 तारीख को अखाड़े की पेशवाई निकली जाएगी जो दूधाधारी चौक से हरिद्वार शिवमूर्ति चौक डामकोठी शंकराचार्य चौक से कनखल चौक होते हुए अखाड़े पहुचेगी और 4 तारीख से अखाड़े में पंच परमेश्वर विराजमान हो जायेगे आज बड़े दिव्य भव्य रूप में धर्मध्वजा की स्थापना की गई है.

धर्मध्वजा स्थापना से कुम्भ मेले की शुरुवात होती है- आईजी

थोड़े विलंब से धर्मध्वजा कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे कुम्भ मेला आईजी संजय गुंज्याल का कहना है कि, कुम्भ मेले के दौरान सभी अखाड़ों के विभिन्न महत्वपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान और क्रियाकलाप होते है. कुम्भ में धर्मध्वजा स्थापना से कुम्भ मेले की शुरुवात होती है इसके बाद अखाड़ों द्वारा भव्य पेशवाई निकाली जाती है और शाही स्नानों पर अखाड़े के साधु संत शाही स्नान करते हैं. धर्मध्वजा कार्यक्रम में पुलिस और प्रशासन द्वारा शामिल हुआ जाता है सभी अखाड़ो में धर्मध्वजा स्थापना से कुम्भ मेले की विधिवत शुरुवात हो जाती है.

आज बड़े अखाड़े में आयोजित धर्मध्वजा कार्यक्रम में शामिल होने आया हूं- मेला अधिकारी 

धर्मध्वजा स्थापना कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे हरिद्वार कुम्भ मेला अधिकारी दीपक रावत ने इस दौरान कहा कि, आज बड़े अखाड़े में आयोजित धर्मध्वजा कार्यक्रम में शामिल होने आया हूं. धर्मध्वजा स्थापना से कहा जाता है कि कुम्भ मेले की विधिवत शुरुआत हो जाती है यहां बड़े अखाड़े में कार्यक्रम शुभ मुहर्त मंगल मुहर्त में चल रहा है निर्विघ्न कुम्भ मेले का आयोजन हो और साधु संत व अधिकारी मिलकर कुम्भ मेले का सफल आयोजन करें ऐसे ईश्वर से कामना है.

यह भी पढ़ें.

कोरोना की दूसरी लहर क्यों है ज्यादा खतरनाक, कैसे कर सकते हैं इससे बचाव, जानें एक्सपर्ट की राय

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गणेशोत्सव: डिप्टी CM शिंदे के निर्देश पर बस बुकिंग पर 30% छूट
गणेशोत्सव: डिप्टी CM शिंदे के निर्देश पर बस बुकिंग पर 30% छूट
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
रांची: JPSC रिफॉर्म मंच- JMM कार्यकर्ताओं में मारपीट, कई जख्मी
रांची: JPSC रिफॉर्म मंच- JMM कार्यकर्ताओं में मारपीट, कई जख्मी
बेटे को सुसाइड से रोकने गए पिता पहाड़ से फिसले, मां भी कूदी, तीनों की मौत
बेटे को सुसाइड से रोकने गए पिता पहाड़ से फिसले, मां भी कूदी, तीनों की मौत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget