एक्सप्लोरर

Surat News: सूरत में NCB की बड़ी कार्रवाई, 1.45 करोड़ रुपये कीमत का 724 किलोग्राम गांजा जब्त, छह गिरफ्तार

NCB Action in Surat: सूरत में एनसीबी ने बड़ी कार्रवाई की है. एनसीबी ने बड़ी मात्रा में 1.45 करोड़ रुपये कीमत का 724 किलोग्राम गांजा जब्त किया है. इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

Surat Crime News: स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (Narcotics Control Bureau) ने ओडिशा से ट्रक के जरिये तस्करी कर सूरत (Surat) लाए गए 1.45 करोड़ रुपये मूल्य का 724 किलोग्राम गांजा जब्त किया है. एनसीबी (Narcotics Control Bureau) ने मादक पदार्थ की खेप लेने आए लोगों सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है. एजेंसी के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी है. अधिकारियों ने कहा, 'निगरानी के बाद एनसीबी (Narcotics Control Bureau) के एक दल ने ट्रक के साथ-साथ खेप के रिसीवर को उस समय रोका जब मादक पदार्थ की डिलीवरी (सूरत में) चल रही थी. रिसीवर सहित छह लोगों को दो वाहनों और एक लाख रुपये नकद के साथ गिरफ्तार किया गया है.'

एनसीबी ने मामले में क्या कहा?

एनसीबी (Narcotics Control Bureau) ने कहा, खेप की जब्ती नशीले पदार्थों की आपूर्ति श्रृंखला और गुजरात (Gujarat) में गांजे की तस्करी में शामिल एक प्रमुख अंतर-राज्यीय नेटवर्क (Inter-State Network) को प्रभावित करेगी. एनसीबी (Narcotics Control Bureau) के एक अधिकारी ने कहा, 'हम आधिकारिक तौर पर मूल्यांकन नहीं दे सकते हैं, लेकिन जब्त किए गए मादक पदार्थों की कीमत बाजार में बीस हजार रुपये प्रति किलोग्राम हो सकती है. मौजूदा जब्त खेप की कीमत लगभग 1.45 करोड़ रुपये हो सकती है.' जून में अब तक एनसीबी (Narcotics Control Bureau) द्वारा गुजरात में प्रतिबंधित पदार्थ की जब्ती की यह तीसरी बड़ी उपलब्धि है.

Gujarat News: गुजरात AIMIM प्रमुख को मिली जान से मारने की धमकी, फोन करने वाले ने किया सिद्धू मूसेवाला की 'हत्या' का दावा

कौन-कौन हुए गिरफ्तार?

पुलिस ने फारूक चंद शेख, फरहान नासिर पठान, अरुण तिनास गौड़ा, हेमराज भीखान ठाकरे, साबिर शेख और साकिल शेख को गिरफ्तार किया है. शहर के पुलिस आयुक्त अजय तोमर ने कहा कि, “नशीले पदार्थों के तस्कर शहर में प्रतिबंधित पदार्थ लाने के लिए विभिन्न तरीकों की कोशिश कर रहे हैं. हमने विभिन्न ड्रग डीलिंग नेटवर्क को निशाना बनाया है और अतीत में कई गिरफ्तारियां की हैं.” 

इस महीने की तीसरी बड़ी जब्ती

'यह इस महीने एनसीबी द्वारा गुजरात में प्रतिबंधित पदार्थ की तीसरी बड़ी जब्ती है. इससे पहले, एनसीबी ने दक्षिण गुजरात में एक कारखाने का भंडाफोड़ किया था और 68 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किया था. एक अन्य अभियान में उसने अहमदाबाद में 523 किलोग्राम गांजा जब्त किया था.'

ये भी पढ़ें-

Central University of Gujarat: गुजरात के केंद्रीय विश्वविद्यालय को मिलेगा स्थायी परिसर, प्रधानमंत्री इस तारीख को रखेंगे आधारशिला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget