एक्सप्लोरर

'घोड़े और गधे में अंतर नहीं कर सकते राहुल गांधी', कांग्रेस के पूर्व नेता और BJP विधायक का निशाना

Gujarat Politics: गुजरात विधानसभा में बीजेपी के विधायक अर्जुन मोढवाडिया ने राहुल गांधी का स्पष्ट संदर्भ देते हुए कहा कि दिल्ली में एक नेता को पूरी पार्टी विरासत में मिली है.

Gujarat News: गुजरात विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक अर्जुन मोढवाडिया ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी को पूरी पार्टी विरासत में मिली है, लेकिन वह घोड़े और गधे में अंतर नहीं कर सकते. पिछले साल कांग्रेस का हाथ छोड़ कर बीजेपी में शामिल होने वाले मोढवाडिया ने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान यह टिप्पणी की.

मोढवाडिया इससे पहले कांग्रेस की गुजरात इकाई के अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं. मोढवाडिया, जून 2024 में पोरबंदर से बीजेपी विधायक बने थे. उन्होंने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष घोड़े और गधे में अंतर नहीं कर सकते.

बीजेपी विधायक ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पॉडकास्टर लेक्स फ्रीडमैन के साथ अपने हालिया साक्षात्कार में न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया के लिए अपना दृष्टिकोण प्रस्तुत किया. अगर आप जानना चाहते हैं कि ज्ञान क्या है, तो आपको वह साक्षात्कार देखना चाहिए. उन्होंने पूरी दुनिया को रास्ता दिखाया.”

दिल्ली में एक नेता को पूरी पार्टी विरासत में मिली- मोढवाडिया

उन्होंने राहुल गांधी का स्पष्ट संदर्भ देते हुए कहा कि दिल्ली में एक नेता को पूरी पार्टी विरासत में मिली है. मोढवाडिया ने दावा किया, “अन्य लोगों को विरासत में दूरदृष्टि और नैतिक मूल्य (संस्कार) मिले जबकि इस नेता (राहुल गांधी) को विरासत में पूरी पार्टी मिली. हाल ही में गुजरात की यात्रा के उन्होंने दौरान दोहराया था कि उन्हें अब भी यकीन नहीं है कि गुजरात में पार्टी का कौन सा नेता रेस का घोड़ा है और कौन सा घोड़ा बारात में इस्तेमाल किये जाने वाला है.”

उन्होंने कहा, “मैंने 2012 में भी यही भाषण सुना था, जब मैं कांग्रेस में था. उन्होंने 13 वर्ष बाद भी यही टिप्पणी की.” मोढवाडिया ने कहा कि राहुल को घोड़े और गधे के बीच का अंतर भी नहीं पता ऐसे में रेस के घोड़े और बारात में इस्तेमाल किए जाने वाले घोड़े के बीच का तो सवाल ही नहीं उठता.

ये भी पढ़ें- सुनीता विलियम्स के धरती पर लौटने के बाद भाई ने PM मोदी का जताया आभार, 'हम चाहते हैं वो जल्द...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ahmedabad News: अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 की मौत, 10 से ज्यादा मजदूर झुलसे
अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 की मौत, 10 से ज्यादा मजदूर झुलसे
निवेश के लिए देश का नंबर-1 राज्य बना गुजरात, नीति आयोग की रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान
निवेश के लिए देश का नंबर-1 राज्य बना गुजरात, नीति आयोग की रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान
गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, संदिग्ध आतंकियों को दबोचा, बड़ी साजिश की थी तैयारी
गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, संदिग्ध आतंकियों को दबोचा, बड़ी साजिश की थी तैयारी
गुजरात: मांजलपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने किया प्रत्याशी का ऐलान, भिखाभाई रबारी को दिया टिकट
गुजरात: मांजलपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने किया प्रत्याशी का ऐलान, भिखाभाई रबारी को दिया टिकट

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
Dehradun Weather News: मूसलाधार बारिश से देहरादून बेहाल, सड़क बनी तालाब; कई वाहन फंसे, कल स्कूलों में छुट्टी, आंगनबाड़ी केंद्र बंद
मूसलाधार बारिश से देहरादून बेहाल, सड़क बनी तालाब; कई वाहन फंसे, कल स्कूलों में छुट्टी, आंगनबाड़ी केंद्र बंद
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget