एक्सप्लोरर

Gujarat News: PM मोदी और गृह मंत्री शाह 28 को करेंगे गुजरात दौरा, राज्य के कई समारोहों में लेंगे हिस्सा

Gujarat News: 28 मई को गुजरात दौरे पर होंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह. 200 बेड वाले मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल का करेंगे उद्घाटन.

Gujarat News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 28 मई को गुजरात दौरे पर आएंगे और राज्य के अनेक हिस्सों में सार्वजनिक राज्य के कई समारोहों में भाग लेंगे. राज्य सरकार ने यह जानकारी दी है. गुजरात के मंत्री और राज्य सरकार के प्रवक्ता जीतू वाघानी ने बुधवार को गांधीनगर में उक्त यात्रा के बारे में संवाददाताओं को जानकारी दी है. गुजरात में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं. आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार मोदी 28 मई को सुबह 10 बजे राजकोट जिले की जसदण तहसील में अटकोट गांव में श्री पटेल सेवा समाज द्वारा निर्मित एक अस्पताल का उद्घाटन करेंगे.

अस्पताल के प्रबंध न्यासी डॉ भरत बोघारा ने बताया कि राजकोट-भावनगर राजमार्ग पर स्थिति 200 बिस्तर वाले केडी परवाडिया मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल का निर्माण 40 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है. गुजरात भाजपा के उपाध्यक्ष बोघारा ने कहा, ‘‘हम आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों और सरकार द्वारा जारी अन्य कार्ड धारकों को निशुल्क उपचार प्रदान करेंगे.’’

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर प्रधानमंत्री एक रैली को भी संबोधित करेंगे. शाम में मोदी गांधीनगर में ‘सहकार सम्मेलन’ में भाग लेंगे और अनेक सहकारी समितियों के करीब 10,000 निर्वाचित प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे. वाघानी ने बताया कि शाह 28 मई को सुबह द्वारका स्थित द्वारकाधीश मंदिर जाएंगे और उसके बाद पास में स्थित तटीय पुलिस अकादमी में प्रशिक्षुओं से संवाद करेंगे. बाद में केंद्रीय मंत्री गांधीनगर में सहकार सम्मेलन में शिरकत करेंगे.

गोधरा में एक सभा को संबोधित करेंगे

सहकारिता मंत्री शाह रविवार को पंचामृत डेयरी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और पंचमहल जिले के गोधरा में एक सभा को संबोधित करेंगे. जानकारी के अनुसार बाद में शाह खेड़ा जिले के नाडियाड कस्बे में जाएंगे और गुजरात राज्य पुलिस आवास निगम द्वारा पुलिस विभाग के लिए राज्य में बनाये गये 57 आवासीय और गैर-आवासीय भवनों को लोकार्पित करेंगे.

मोटेरा स्टेडियम में देखेंगे आईपीएल का फाइनल मैच 

वाघानी ने बताया कि शाम में शाह अहमदाबाद के नारनपुरा इलाके में एक खेल परिसर के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे. शाम को मोटेरा स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल का फाइनल मैच देखेंगे. वाघानी ने यह भी बताया कि गांधीनगर में एक और दो जून को आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय स्कूल शिक्षा सम्मेलन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तथा सभी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के शिक्षा मंत्री व शिक्षा सचिव शिरकत करेंगे.

ये भी पढ़ें

REET 2022: समय से फीस जमा कराने के बावजूद जेनरेट नहीं हुआ चालान, फॉर्म नहीं भर पाए कई अभ्यर्थी

दिल्ली से देर शाम पटना पहुंचे लालू प्रसाद, बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के कहा- 'माटी के लाल' का स्वागत है

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget