एक्सप्लोरर

गुजरात के कच्छ में बस और ट्रक की भीषण टक्कर, 5 की मौत, कई घायल

Kutch Accident: कच्छ में बस और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत और कई घायल हुए. घायलों का इलाज जीके जनरल अस्पताल में चल रहा है, जिनमें दो की हालत गंभीर है.

Kutch Road Accident: गुजरात के कच्छ में शुक्रवार (21 फरवरी) को बड़ा हादसा हुआ, जब एक बस और ट्रक की आपस में भिड़ंत हो गई. इस हादसे में पांच लोगों की मौत की सूचना है जबकि कई घायल हो गए हैं. हादसा कच्छ में मुंद्रा-भुज हाईवे पर हुआ. 

जिला कलेक्टर अमित अरोड़ा द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, मुंद्रा-भुज हाईवे पर हुए इस एक्सीडेंट में पांच लोगों की जान चली गई है जबकि कई लोग घायल हैं. घायलों में भी दो की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है. सभी को इलाज के लिए जीके जनरल अस्पताल ले जाया गया है. 

घायलों के इलाज के साथ सभी यात्रियों की प्राथमिक जांच 
न्यूज एजेंसी एएनआई को एक अधिकारी ने बताया कि प्रशासन, पुलिस और अस्पताल सभी आवश्यक इलाज और सहायता प्रदान कर रहे हैं. डॉक्टरों की टीम को निर्देश दिया गया है कि बिना समय गंवाए मरीजों को जल्द से जल्द बेहतरीन इलाज दें. बाकी यात्रियों की प्राथमिक जांच, सीटी स्कैन और एक्स-रे कराया गया है, ताकि किसी भी तरह की अंदरूनी चोट का पता लगाया जा सके. 

बताया जा रहा है कि निजी बस और ट्रक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के परखच्चे उड़ गए हैं. बस में 45 से ज्यादा लोग सवार थे. 5 की मौत और 38 के घायल होने की खबर मिली. दुर्घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और लोगों को बचाने में जुट गए. तुरंत ही पुलिस को फोन कर हादसे की जानकारी दी गई. 

फिलहाल, पुलिस ने केस दर्ज कर हादसे की वजह जानने के लिए टीम गठित कर दी है. बताया जा रहा है कि बस मुंद्र से आ रही थी, जबकी ट्रक भुज की ओर से आ रहा था. हादसे की खबर स्थानीय लोगों ने पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी थी, जिसके तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू हो गया था.

यह भी पढ़ें: भूपेंद्र पटेल सरकार का चौथा बजट पेश, वित्त मंत्री कनुभाई देसाई ने की 10 बड़ी घोषणा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक पर हमले के बाद ममता बनर्जी को मिला राहुल, अखिलेश, केजरीवाल का साथ, बदलेगी बंगाल से दिल्ली तक की राजनीति?
बंगाल में INDIA ब्लॉक हुआ एकजुट? भतीजे अभिषेक पर अटैक के बाद ममता बनर्जी को मिला विपक्ष का समर्थन
मराठा आरक्षण आंदोलन के बीच मनोज जरांगे ने पानी पीकर तोड़ा अनशन, कल रात बिगड़ी थी तबीयत
मराठा आरक्षण आंदोलन के बीच मनोज जरांगे ने पानी पीकर तोड़ा अनशन, कल रात बिगड़ी थी तबीयत
वेश्यावृत्ति कर रही हर महिला 'मजबूर' नहीं, पुनर्वास केंद्र में भेजने से पहले उसकी इच्छा जानना जरूरी: सुप्रीम कोर्ट
वेश्यावृत्ति कर रही हर महिला 'मजबूर' नहीं, पुनर्वास केंद्र में भेजने से पहले उसकी इच्छा जानना जरूरी: SC
'मैं बच्चे नहीं चाहती थी', मनीष मखीजा संग शादी न चलने की पूजा भट्ट ने बताई वजह, बोली- मैंने खुद को खो दिया था
'मैं बच्चे नहीं चाहती थी', मनीष मखीजा संग शादी न चलने की पूजा भट्ट ने बताई वजह, बोली- मैंने खुद को खो दिया था

वीडियोज

South Stars को भगवान जैसा दर्जा क्यों देते हैं Fans? Janhvi Kapoor ने बताई वजह
Ghaziabad Surya Case: रोती हुई सूर्या की मां जो बोली...उसे सुनकर आंखों में आंसू आ जाएंगे! | Khora
Delhi Bulldozer Action: Shalimar Bagh में 157 घरों को किया जमींदोज, मचा हड़कंप! | Breaking News
Ghaziabad Surya Case: Asad के ढेर होने के बाद... इंदिरापुरम में सन्नाटा या डर? | | Khora News | UP
Ghaziabad Surya Case: सूर्या की मां की वो बात, जिसे सुन भावुक हो जाएंगे | Asad Encounter | Khora

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक पर हमले के बाद ममता बनर्जी को मिला राहुल, अखिलेश, केजरीवाल का साथ, बदलेगी बंगाल से दिल्ली तक की राजनीति?
बंगाल में INDIA ब्लॉक हुआ एकजुट? भतीजे अभिषेक पर अटैक के बाद ममता बनर्जी को मिला विपक्ष का समर्थन
मराठा आरक्षण आंदोलन के बीच मनोज जरांगे ने पानी पीकर तोड़ा अनशन, कल रात बिगड़ी थी तबीयत
मराठा आरक्षण आंदोलन के बीच मनोज जरांगे ने पानी पीकर तोड़ा अनशन, कल रात बिगड़ी थी तबीयत
वेश्यावृत्ति कर रही हर महिला 'मजबूर' नहीं, पुनर्वास केंद्र में भेजने से पहले उसकी इच्छा जानना जरूरी: सुप्रीम कोर्ट
वेश्यावृत्ति कर रही हर महिला 'मजबूर' नहीं, पुनर्वास केंद्र में भेजने से पहले उसकी इच्छा जानना जरूरी: SC
'मैं बच्चे नहीं चाहती थी', मनीष मखीजा संग शादी न चलने की पूजा भट्ट ने बताई वजह, बोली- मैंने खुद को खो दिया था
'मैं बच्चे नहीं चाहती थी', मनीष मखीजा संग शादी न चलने की पूजा भट्ट ने बताई वजह, बोली- मैंने खुद को खो दिया था
IPL Winner Prize Money 2026: RCB vs GT फाइनल आज, जीतने वाली टीम पर होगी धनवर्षा; जानिए रनर-अप की प्राइज मनी कितनी
RCB vs GT फाइनल आज, जीतने वाली टीम पर होगी धनवर्षा; जानिए रनर-अप की प्राइज मनी कितनी
ट्रंप को बड़ा झटका! ईरान जंग के बीच करीबी सनी जॉय नेल्सन ने छोड़ा व्हाइट हाउस, जानें वजह
ट्रंप को बड़ा झटका! ईरान जंग के बीच करीबी सनी जॉय नेल्सन ने छोड़ा व्हाइट हाउस, जानें वजह
गाजियाबाद: सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, मां बोलीं- घर पर बुलडोजर भी चले
गाजियाबाद: सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, मां बोलीं- घर पर बुलडोजर भी चले
Cooler Tips: अब कूलर भी देगा AC जैसी ठंडी हवा, बस पानी की टंकी में मिलाएं ये चीजें, फिर देखें कमाल
अब कूलर भी देगा AC जैसी ठंडी हवा, बस पानी की टंकी में मिलाएं ये चीजें, फिर देखें कमाल
Embed widget