एक्सप्लोरर

Junagadh News: जूनागढ़ में होमवर्क देखने के दौरान छात्राओं से छेड़छाड़ करता था शिक्षक, पुलिस ने दर्ज किया केस

Junagadh Police: जूनागढ़ में पुलिस ने एक शिक्षक के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है. आरोप है कि शिक्षक ने 12 छात्राओं से छेड़छाड़ की है जब छात्राएं उन्हें अपना होमवर्क दिखाने आती थी.

Junagadh Crime News: जूनागढ़ जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय के एक शिक्षक पर करीब 12 लड़कियों के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया गया है. छात्राओं का आरोप है कि मलिया हटीना तालुका के अमरापुर गांव के स्कूल में गणित और हिंदी पढ़ाने वाले शिक्षक गिरीश लदानी को जब भी उन्हें अपना होमवर्क दिखाने जाते थे तो वे उन्हें गले लगाते थे और चूमते थे. पूर्व में, लड़कियों ने मौखिक रूप से प्रधानाध्यापक से उसकी अग्रिम शिकायत भी की थी, जिसके बाद लदानी का तबादला कर दिया गया था. हालांकि, उन्हें उसी स्कूल में फिर से नियुक्त कर दिया गया.

लड़कियों ने माता-पिता से की शिकायत
गुरुवार को लड़कियों ने इस मामले को लेकर अपने माता-पिता से शिकायत की. शिकायत सुनने के बाद माता-पिता गांव के बुजुर्गों के साथ स्कूल पहुंचे. उन्होंने स्कूल के शिक्षक लदानी को फटकार लगाई और फिर शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया. मामला बढ़ने पर कुछ और लड़कियां सामने आईं और पुलिस को उसकी करतूत बताई.

क्या बोले पुलिस अधिकारी?
टीओआई से बात करते हुए, मांगरोल के पुलिस उपाधीक्षक, डीवी कोडियातर ने कहा, “सभी लड़कियां कक्षा 4 से 8 में पढ़ने वाली है. हमने लाडानी को आईपीसी की धारा 354, पॉक्सो अधिनियम और अत्याचार अधिनियम की धाराओं के तहत बुक किया है, क्योंकि पीड़ितों में से अधिकांश दलित परिवारों से हैं. प्राथमिक विद्यालय में लगभग 400 छात्र हैं जो पढ़ाई करते हैं.

सूरत में नाबालिग लड़की बनी मां
गुजरात के सूरत शहर में पुलिस ने 15 साल की एक लड़की को अपने नवजात बेटे को एक इमारत से फेंककर मार डालने के आरोप में हिरासत में लिया है. पुलिस के मुताबिक लड़की के 20 साल के एक युवक के साथ शारीरिक संबंध थे. बच्चे को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. जांच में खुलासा हुआ कि नवजात को एक इमारत से फेंका गया था और सीसीटीवी फुटेज में भी इसकी पुष्टि हुई है.

ये भी पढ़ें:

Gujarat Assembly: गुजरात विधानसभा के सत्र में सोमवार को होगा अध्यक्ष का चयन, इन्हें मिल सकती है जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात में कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी की बढ़ीं मुश्किलें, गांधीनगर में FIR दर्ज
गुजरात में कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी की बढ़ीं मुश्किलें, गांधीनगर में FIR दर्ज
अहमदाबाद: नवरात्रि से पहले IV विटामिन ड्रिप का क्रेज, हजारों खर्च कर रहे युवा
अहमदाबाद: नवरात्रि से पहले IV विटामिन ड्रिप का क्रेज, हजारों खर्च कर रहे युवा
गुजरात के कच्छ में भीषण सड़क हादसे में 7 की मौत, 20 से अधिक घायल
गुजरात के कच्छ में भीषण सड़क हादसे में 7 की मौत, 20 से अधिक घायल
गुजरातः वाराणसी से वडनगर सेवा यात्रा' का समापन, CM भूपेंद्र पटेल समेत ये मंत्री रहे शामिल
गुजरातः वाराणसी से वडनगर सेवा यात्रा' का समापन, CM भूपेंद्र पटेल समेत ये मंत्री रहे शामिल

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
Embed widget