एक्सप्लोरर

Gujarat Assembly: गुजरात विधानसभा के सत्र में सोमवार को होगा अध्यक्ष का चयन, इन्हें मिल सकती है जिम्मेदारी

Gujarat Politics: गुजरात में सोमवार को नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चयन होगा. पार्टी ने विधायक शंकर चौधरी को स्पीकर और शेहरा विधायक जेठाभाई भरवाड़ को उपाध्यक्ष नामित किया है.

Gujarat Legislative Assembly: गुजरात सरकार ने नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए सोमवार को एक दिवसीय विधानसभा सत्र बुलाया है. प्रोटेम स्पीकर योगेश पटेल सत्र की कार्यवाही की अध्यक्षता तब तक करेंगे जब तक कि उस दिन स्पीकर और डिप्टी स्पीकर का चयन नहीं हो जाता. बीजेपी राज्य मीडिया सेल के प्रेस बयान के अनुसार, पार्टी ने थराद विधायक शंकर चौधरी को स्पीकर और शेहरा विधायक जेठाभाई भरवाड़ को उपाध्यक्ष नामित किया है.

दूसरी सभा राज्यपाल आचार्य देवव्रत के विधानसभा में अभिभाषण के साथ शुरू होगी. इसके बाद हाल ही में जिन सदस्यों का निधन हो चुका है उनको श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद शोक प्रस्ताव पेश किया जाएगा, जिसके बाद कुछ सरकारी विधेयकों पर चर्चा की जाएगी.

विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी एक आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, नवनिर्वाचित विधानसभा की पहली बैठक 20 दिसंबर को होगी, जिसमें पूर्वांह्न अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का चुनाव होगा, जबकि मध्याह्न में अन्य कार्य किए जाएंगे. एक अन्य अधिसूचना में कहा गया है कि सभी नवनिर्वाचित विधायकों को 19 दिसंबर को प्रोटेम स्पीकर योगेश पटेल द्वारा विधानसभा में शपथ दिलाई जाएगी.

गुजरात में हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने कुल 182 सीटों में से 156 पर जीत दर्ज कर अपनी सत्ता बरकरार रखी थी, जबकि कांग्रेस को महज 17 सीटों से संतोष करना पड़ा था. बाकी सीटें आम आदमी पार्टी (आप), समाजवादी पार्टी (सपा) और निर्दलीयों के खाते में गई थीं. संख्या बल को देखते हुए चुनाव होने की सूरत में चौधरी और भारवाड़ का संबंधित पदों पर निर्वाचित होना तय माना जा रहा है. विधानसभा अध्यक्ष अमूमन निर्विरोध चुने जाते हैं.

बनासकांठा जिले की थराद सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले चौधरी ने 2014 से 2017 के बीच आनंदीबेन पटेल और विजय रूपाणी के नेतृत्व वाली सरकारों में मंत्री के रूप में कार्य किया था. 2017 के चुनाव में चौधरी वाव सीट से हार गए थे. वहीं, पंचमहल जिले की शेहरा विधानसभा सीट से छह बार के विधायक भारवाड़ ने 2021 से 2022 के बीच 14वीं विधानसभा में एक वर्ष के लिए विधानसभा उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया था. भरवाड़ जहां पंचमहल डेयरी के अध्यक्ष हैं, वहीं चौधरी बनास डेयरी के प्रमुख हैं.

ये भी पढ़ें:

Gujarat News: प्रमुख स्वामी महाराज शताब्दी महोत्सव में शामिल होने पहुंचे अमित शाह, कई नामी शख्सियत भी हैं मौजूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल का CM बनते ही शुभेंदु अधिकारी ने विधानसभा की सीढ़ियों पर टेका माथा, पीएम मोदी ने कब किया ऐसा?
बंगाल का CM बनते ही शुभेंदु अधिकारी ने विधानसभा की सीढ़ियों पर टेका माथा, पीएम मोदी ने कब किया ऐसा?
वर्क फ्रॉम होम, एक दिन नो व्हीकल डे, प्रधानमंत्री की अपील के बीच सम्राट सरकार का बड़ा 'फैसला'
वर्क फ्रॉम होम, एक दिन नो व्हीकल डे, प्रधानमंत्री की अपील के बीच सम्राट सरकार का बड़ा 'फैसला'
पाकिस्तान को लेकर RSS नेता दत्तात्रेय होसबोले के बयान पर आया कांग्रेस का रिएक्शन, कहा- ऐसा लगता है कि...
PAK को लेकर RSS नेता दत्तात्रेय होसबोले के बयान पर आया कांग्रेस का रिएक्शन, कहा- ऐसा लगता है...
'ये बर्दाश्त से बाहर है'; पंजाब किंग्स को लेकर फैली अफवाहों पर भड़कीं प्रीति जिंटा, जानिए क्या है पूरी बात
'ये बर्दाश्त से बाहर है'; पंजाब किंग्स को लेकर फैली अफवाहों पर भड़कीं प्रीति जिंटा, जानिए क्या है पूरी बात

वीडियोज

सलमान खान की वो फिल्म जिसने हर भारतीय परिवार को हंसाया भी और रुलाया भी
Pati Brahmachari: Suraj का गुस्सा और Isha का मास्टरस्ट्रोक! Isha की चालाकी ने कर दी बोलती बंद! #sbs
Bollywood News: रणवीर सिंह पर स्टाफ के आरोपों से मचा बवाल, सोशल मीडिया पर इमेज पर उठे सवाल (12.05.26)
Amisha Patel का Late Night पोस्ट बना Bollywood का सबसे बड़ा DISCUSSION TOPIC!
PM Modi Gold Appeal: सोना न खरीदने से डॉलर में आएगी गिरावट? | Middle East Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल का CM बनते ही शुभेंदु अधिकारी ने विधानसभा की सीढ़ियों पर टेका माथा, पीएम मोदी ने कब किया ऐसा?
बंगाल का CM बनते ही शुभेंदु अधिकारी ने विधानसभा की सीढ़ियों पर टेका माथा, पीएम मोदी ने कब किया ऐसा?
वर्क फ्रॉम होम, एक दिन नो व्हीकल डे, प्रधानमंत्री की अपील के बीच सम्राट सरकार का बड़ा 'फैसला'
वर्क फ्रॉम होम, एक दिन नो व्हीकल डे, प्रधानमंत्री की अपील के बीच सम्राट सरकार का बड़ा 'फैसला'
पाकिस्तान को लेकर RSS नेता दत्तात्रेय होसबोले के बयान पर आया कांग्रेस का रिएक्शन, कहा- ऐसा लगता है कि...
PAK को लेकर RSS नेता दत्तात्रेय होसबोले के बयान पर आया कांग्रेस का रिएक्शन, कहा- ऐसा लगता है...
'ये बर्दाश्त से बाहर है'; पंजाब किंग्स को लेकर फैली अफवाहों पर भड़कीं प्रीति जिंटा, जानिए क्या है पूरी बात
'ये बर्दाश्त से बाहर है'; पंजाब किंग्स को लेकर फैली अफवाहों पर भड़कीं प्रीति जिंटा, जानिए क्या है पूरी बात
विद्या-राशि संग बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने आ रहे अक्षय कुमार, अनीज बज्मी की कॉमेडी फिल्म की रिलीज डेट भी हो गई अनाउंस
विद्या-राशि संग बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने आ रहे अक्षय कुमार, फिल्म की रिलीज डेट भी हो गई अनाउंस
Explained: भारत में परीक्षाओं का 'लीकतंत्र'! 5 सबसे बड़े पेपर लीक कांड और 2 करोड़ छात्रों के सपनों पर पड़ा ग्रहण
भारत में परीक्षाओं का 'लीकतंत्र'! 5 सबसे बड़े पेपर लीक कांड और 2 करोड़ सपनों पर पड़ा ग्रहण
MG Majestor Diesel Review: दमदार लुक और पावर के साथ क्या ये SUV खरीदने लायक है? यहां पढ़ें पूरा ड्राइव रिव्यू
MG Majestor Diesel Review: दमदार लुक और पावर के साथ क्या ये SUV खरीदने लायक है? यहां पढ़ें पूरा ड्राइव रिव्यू
खेत में इस ट्रिक के साथ उगाएं सफेद सोना, पूरे साल भारी रहेगी जेब
खेत में इस ट्रिक के साथ उगाएं सफेद सोना, पूरे साल भारी रहेगी जेब
Embed widget