एक्सप्लोरर

Gujarat News: गुजरात के इस शहर में 3 सालों में 1866 लोगों ने किया सुसाइड, ये है सबसे बड़ी वजह

Latest News of Gujarat: गुजरात के सूरत शहर में पिछले तीन साल में आत्महत्याओं के बहुत मामले सामने आए हैं. आत्महत्या के मामलों को रोकने के लिए पुलिस ने तीन हेल्पलाइन नंबर शुरू किए हैं.

Suicide Cases in Surat: गुजरात के सूरत शहर में पिछले तीन साल में आत्महत्या के 1,866 मामले सामने आए हैं, जिनमें घरेलू विवाद आत्महत्या के पीछे सबसे बड़ा कारण बनकर उभरा है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. लंबे समय से बीमारी से पीड़ित होना और वित्तीय संकट भी आत्महत्या के और प्रमुख कारण रहे. गुजरात की हीरा नगरी में आत्महत्याओं के बढ़ते मामलों से परेशान पुलिस ने संकटग्रस्त लोगों को परामर्श देने के अलावा भावनात्मक समर्थन देने और उन्हें आत्महत्या से रोकने के लिए दो समर्पित हेल्पलाइन शुरू की हैं. 

जहां मजदूरों की संख्या ज्यादा, वहां सुसाइड भी ज्यादा

सर्वेक्षण से पता चला कि आत्महत्या के ज्यादातर मामले उन क्षेत्रों में दर्ज किए गए हैं, जहां कारखाना मजदूरों की संख्या सबसे ज्यादा है. सूरत के पुलिस आयुक्त अनुपम सिंह गहलौत ने बताया, “आत्महत्याओं को रोकने को लेकर उपाय सुझाने के लिए दो पुलिस उपायुक्तों के नेतृत्व में करीब तीन महीने पहले गठित एक समिति ने पिछले तीन साल (2022 से 2024) में शहर में दर्ज किए गए 1,866 आत्महत्या मामलों पर रिसर्च किया.”

आत्महत्या के पीछे क्या कारण हैं?

उन्होंने बताया, “समिति ने लोगों के इस कदम के लिए प्रेरित करने वाले विभिन्न कारणों को बताया.” रिसर्च से पता चला कि 490 लोगों या कुल 26 फीसदी लोगों ने घरेलू विवाद के कारण आत्महत्या की. उन्होंने बताया कि 452 मामले या 24 फीसदी लोगों ने लंबे समय से बीमार रहने के कारण आत्महत्या की, जो दूसरा सबसे बड़ा कारण बनकर उभरा. रिसर्च के मुताबिक, वित्तीय संकट व कर्ज, प्रेम संबंधों में समस्या, अवसाद, शैक्षणिक या करियर में असफलता और नौकरी छूटने जैसे कारण लोगों को आत्महत्या करने के लिए प्रेरित करते हैं.

अधिकारी ने बताया, “आत्महत्या के मामलों की बढ़ती संख्या को रोकने के लिए पुलिस ने तीन हेल्पलाइन नंबर शुरू किए हैं, जो मंगलवार से 24 घंटे चालू रहेंगे. हेल्पलाइन नंबर पर दो पुलिसकर्मी और एक काउंसलर मौजूद रहेंगे.” उन्होंने बताया कि कोई भी परेशान व्यक्ति या आत्महत्या को रोकने के लिए 100 (पुलिस सहायता के लिए नियमित नंबर) डायल कर सकता है या इस उद्देश्य के लिए शुरू किए गए दो और हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग कर सकता है.

यह भी पढ़ें -

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले में गुजरात के युवक की मौत, 2 घायल, मोरारी बापू की कथा सुनने पहुंचे थे जम्मू-कश्मीर 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Exit Iraq: 23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
Explained: 4 दिन बाद मानसून सत्र शुरू! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सदन का अंकगणित क्या?
4 दिन बाद मानसून सत्र! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सीट गेम क्या?
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Exit Iraq: 23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
Explained: 4 दिन बाद मानसून सत्र शुरू! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सदन का अंकगणित क्या?
4 दिन बाद मानसून सत्र! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सीट गेम क्या?
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ISRO Scientist Job: ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
Embed widget