एक्सप्लोरर

गुजरात के भरूच में एक दिन में 120mm बारिश, राज्य में 10 नदियां उफान पर, भारी वर्षा की चेतावनी

Gujarat Weather: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इस सप्ताह राज्य में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है. पिछले सप्ताह राज्य में बहुत भारी बारिश हुई थी, जिसके कारण व्यापक बाढ़ आ गई थी.

Heavy Rain In Gujarat: गुजरात के ज्यादातर हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से बारिश और बाढ़ के कारण लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त है. प्रदेश के कई इलाकों में सोमवार (2 सितंबर) को भारी बारिश हुई और भरूच शहर में शाम चार बजे से छह बजे के बीच 120 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. अधिकारियों ने इस संबंध में जानकारी दी.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इस सप्ताह राज्य में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है. सोमवार की बारिश दो दिन के विराम के बाद हुई. पिछले सप्ताह राज्य में बहुत भारी बारिश हुई थी, जिसके कारण व्यापक बाढ़ आ गई थी.

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) के आंकड़ों के अनुसार, दिन में दक्षिण गुजरात के भरूच, तापी, डांग और नवसारी जिलों में भारी बारिश हुई और तापी जिले के सोनगढ़ और व्यारा तालुकाओं एवं डांग के वघई में शाम छह बजे तक 12 घंटे की अवधि में 200 मिमी से अधिक बारिश हुई.

एक अधिकारी ने बताया, 'भरूच शहर में शाम चार बजे से छह बजे के बीच 120 मिमी बारिश हुई. नवसारी जिले में पूर्णा और अम्बिका नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं और 'हाई अलर्ट' जारी किया गया है. राज्य में 10 नदियां और 132 जलाशय खतरे के निशान से ऊपर हैं. '

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार सुबह तक छोटा उदयपुर, नर्मदा और सूरत जिलों में अलग-अलग स्थानों पर अत्याधिक बारिश होने का अनुमान लगाया है. अगले तीन दिन के दौरान राज्य भर में व्यापक बारिश की भी भविष्यवाणी की गई है, शनिवार तक कुछ हिस्सों में भारी बारिश जारी रहने का अनुमान है.

ताजा जानकारी के अनुसार, राज्य के 206 जलाशयों में पानी उनकी कुल क्षमता का 79 प्रतिशत है. राज्य के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने वडोदरा का दौरा किया और पिछले सप्ताह भारी बारिश के कारण आई बाढ़ की स्थिति के मद्देनजर राहत और पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की.

अधिकारी ने कहा, 'भारी बारिश के बाद पिछले कुछ दिनों में वडोदरा में बाढ़ग्रस्त इलाकों से कुल 20,000 लोगों को निकाला गया है और 6,330 लोगों को बचाया गया.'' सरकार ने शहर में 64,360 प्रभावित व्यक्तियों को 1.76 करोड़ रुपये और जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 84,970 प्रभावित व्यक्तियों को 56 लाख रुपये दिए हैं.

राज्य सरकार की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है, '9,768 परिवारों को घरेलू सहायता के रूप में कुल 2.44 करोड़ रुपये वितरित किए गए. क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के प्रयास किए जा रहे हैं. राज्य सड़क एवं भवन विभाग के अंतर्गत कुल 3,610 किलोमीटर लंबी सड़कें पिछले सप्ताह बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गई थीं. इनकी मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है.''

ये भी पढ़ें:

Watch: मगरमच्छ को मोटरसाइकल पर बैठा कर ले गए दो युवक, जिसने भी वीडियो देखा हैरान रह गया!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात के स्कूलों में बिना अनुमति नहीं मिलेगी एंट्री, सरकार ने बदले नियम
गुजरात के स्कूलों में बिना अनुमति नहीं मिलेगी एंट्री, सरकार ने बदले नियम
Explained: यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
TMC से बगावत के बाद यूसुफ पठान को गुजरात में राहत, 20 करोड़ की जमीन का मामला सुलझा
TMC से बगावत के बाद यूसुफ पठान को गुजरात में राहत, 20 करोड़ की जमीन का मामला सुलझा
अहमदाबाद: श्राप की 200 साल पुरानी कहानी, साड़ी पहनकर गरबा करते हैं पुरुष
अहमदाबाद: श्राप की 200 साल पुरानी कहानी, साड़ी पहनकर गरबा करते हैं पुरुष

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
गूगग के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
गूगग के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget