एक्सप्लोरर

PM Modi Gujarat Visit: 27 अगस्त से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर होंगे पीएम मोदी, कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

Gujarat News: पीएम मोदी गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर आने वाले हैं. पीएम मोदी गुजरात 27 अगस्त को आएंगे और ये उनका दो दिवसीय कार्यक्रम होगा. इस दौरान वे कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे.

PM Modi in Gujarat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 अगस्त से गुजरात की दो दिन की यात्रा करेंगे और इस दौरान वह 2001 में गुजरात में आए भूकंप के पीड़ितों के लिए निर्मित एक स्मारक और अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. राज्य सरकार के अधिकारियों द्वारा साझा किये गये संभावित कार्यक्रम के अनुसार मोदी अपनी गुजरात यात्रा की शुरुआत में 27 अगस्त को अहमदाबाद में साबरमती रिवरफ्रंट पर एक समारोह को संबोधित करेंगे.

'सैकड़ों बुनकर चरखा चलाएंगे'
इस समारोह में सैकड़ों बुनकर चरखा चलाएंगे. प्रधानमंत्री 28 अगस्त को कच्छ जिले का दौरा करेंगे, जहां वह ‘स्मृति वन’ समेत करीब एक दर्जन परियोजनाओं का उद्घाटन या भूमि पूजन करेंगे. ‘स्मृति वन’ 26 जनवरी, 2001 को गुजरात में आए भूकंप में मारे गये 13,000 से अधिक लोगों को श्रद्धांजलि के रूप में कच्छ जिले के भुज कस्बे के पास भुजियो पहाड़ी पर बनाया गया स्मारक है.

IT Raid: गुजरात में आयकर विभाग की रेड में चौंकाने वाले खुलासे, 300 करोड़ रुपये के बेहिसाबी लेनदेन का चला पता

भुज में एक सभा को करेंगे संबोधित
इस स्मारक-सह-संग्रहालय की अवधारणा मोदी ने उस समय रखी थी, जब वह राज्य के मुख्यमंत्री थे और अब वह इसका प्रधानमंत्री के रूप में उद्घाटन करेंगे. अधिकारियों के अनुसार प्रधानमंत्री भुज के कच्छ विश्वविद्यालय मैदान में एक सभा को भी संबोधित करेंगे. इसी स्थान से वह सरहद डेरी के नये संयंत्र और भुज-भीमसार राजमार्ग समेत अनेक परियोजनाओं का आरंभ करेंगे.

गुजरात चुनाव के लिए पार्टियों ने कसी कमर
गुजरात में इस साल के अंत में विधानसभा का चुनाव होना है. इसको लेकर तमाम पार्टियों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. गुजरात में जहां बीजेपी जमीनी स्तर पर सदस्य्ता अभियान चला रही है तो दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक लगातार गुजरात का दौरा कर रहे हैं. कांग्रेस की बात करें तो कांग्रेस भी गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर एक्टिव मोड में आ चुकी है. कांग्रेस ने कल ही गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया है. गुजरात चुनाव के लिए गठित स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष रमेश चेन्निथला होंगे. वहीं गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले कई नेताओं ने कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी का दामान लिया है. 

ये भी पढ़ें:

Gujarat Assembly Election: कांग्रेस ने गुजरात के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का किया गठन, रमेश चेन्निथला होंगे अध्यक्ष

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात की केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट, 5 मजदूरों की मौत और कई घायल
गुजरात की केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट, 5 मजदूरों की मौत और कई घायल
गरबा कार्यक्रम से 'गैर-हिंदुओं' को जाने के लिए कहा, अब आई सिंगर की सफाई
गरबा कार्यक्रम से 'गैर-हिंदुओं' को जाने के लिए कहा, अब आई सिंगर की सफाई
गुजरात: नवरात्रि कार्यक्रम में 'असलम बैंड' पर बवाल, हिंदू संगठन का विरोध
गुजरात: नवरात्रि कार्यक्रम में 'असलम बैंड' पर बवाल, हिंदू संगठन का विरोध
SIR विवाद के बीच, इस राज्य में BJP के लिए खुशखबरी, बड़ी जीत हासिल
SIR विवाद के बीच, इस राज्य में BJP के लिए खुशखबरी, बड़ी जीत हासिल

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget