एक्सप्लोरर

Gujarat: गांधीनगर में दो महिला कोरोना पॉजिटिव, जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया सैंपल

Gujarat Corona Update: दक्षिण भारत की यात्रा कर रही 50 लोगों की टीम में 2 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है. ये दो मरीज गुजरात के गांधीनगर की रहने वाली हैं जिनकी उम्र 55 साल से ऊपर है.

Gujarat News: गुजरात में कोरोना वायरस (Coronavirus) के नए मामले सामने आए हैं. गांधीनगर (Gandhi Nagar) में कोरोना के दो मामले आए हैं. वायरस से संक्रमित दो महिलाओं ने कुछ दिन पहले दक्षिण भारतीय राज्य की यात्रा की थी. यह दोनों महिलाएं गांधीनगर की सेक्टर छह की रहने वाली हैं. नए मामले ऐसे समय में सामने आए हैं जब भारत में  JN.1 वैरिएंट के पहले केस की पुष्टि हो चुकी है.

जिन महिलाओं में कोरोना की पुष्टि हुई है दोनों की उम्र 59 और 57 वर्ष है. उनका घर में रहकर ही इलाज किया जा रहा है. दोनों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए के लिए भेज दिए गए हैं. बताया जा रहा है कि कोरोना पॉजिटिव पाई गई महिलाओं के साथ कुल 50 लोग यात्रा पर थे. ऐसे में उनमें भी समान लक्षण पाए जाने की आशंका जताई जा रही. ये सभी लोग अलग-अलग जिलों के बताए जा रहे हैं. इन दो महिलाओं के अलावा बाकी 48 यात्रियों की कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है.

देश में 1800 से अधिक एक्टिव केस
उधर, देश में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि देखी गई है. केंद्र सरकार की ओर से 18 दिसंबर को दी गई जानकारी के मुताबिक 260 लोगों में संक्रमण पाया गया है. फिलहाल देश में कोरोना के 1800 से अधिक एक्टिव केस हैं. कोविड के बढ़ते मामले और JN.1 वैरिएंट के पहले मामले की पुष्टि होने के बाद केंद्र सरकार की ओर से 18 दिसंबर को एडवाइजरी जारी की गई थी.

केंद्र की एडवाइजरी में राज्यों को दी गई है यह सलाह
यह एडवाइजरी सभी राज्यों को जारी की गई है जिसमें उन्हें नियमित निगरानी करने को कहा गया है. राज्यों से कहा गया है कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में RT-PCR टेस्ट कराएं. इसके अलावा जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए पॉजिटिव नमूनों को INSACOG लैब भेजने की सलाह भी दी गई है. देश में कोविड-19 के वैरिएंट JN.1 का पहला केस 8 दिसंबर को केरल में सामने आया था. यहां 79 वर्षीय एक महिला में संक्रमण पाया गया था.

ये भी पढ़ें-  Gujarat: कौन हैं चिराग पटेल? जिन्होंने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाकर दिया इस्तीफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
Punjab Politics: 'यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं...' राजा वडिंग को हटाने की मांग के बीच भूपेश बघेल ने सौंपी रिपोर्ट
'यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं...' राजा वडिंग को हटाने की मांग के बीच भूपेश बघेल ने सौंपी रिपोर्ट
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
Punjab Politics: 'यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं...' राजा वडिंग को हटाने की मांग के बीच भूपेश बघेल ने सौंपी रिपोर्ट
'यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं...' राजा वडिंग को हटाने की मांग के बीच भूपेश बघेल ने सौंपी रिपोर्ट
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ाया मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ाया मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
किन फसलों को अब बिना टैक्स यूके में बेच पाएंगे किसान, कितना बढ़ जाएगा मुनाफा?
किन फसलों को अब बिना टैक्स यूके में बेच पाएंगे किसान, कितना बढ़ जाएगा मुनाफा?
Embed widget