एक्सप्लोरर

Cyclone Biporjoy: चक्रवात बिपारजॉय से हुए नुकसान की भरवाई करेगी गुजरात सरकार, जानिए कहां और कितना हुआ नुकसान?

Cyclone Biporjoy: गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने मंत्रिमंडल की गांधीनगर में हुई बैठक के बाद कहा कि विभिन्न टीमों को प्रभावित जिलों में नुकसान का आकलन करने के लिए भेजा गया है.

Cyclone Biporjoy in Gujarat: गुजरात सरकार ने सोमवार को कहा कि वह चक्रवात ‘बिपारजॉय’ से किसानों की फसलों, बागवानी की क्षति और मवेशियों की मौत पर मुआवजा देगी. वहीं, शुरुआती सर्वेक्षण में खुलासा हुआ है कि राज्य ऊर्जा संरचना को करीब 783 करोड़ रुपये की क्षति हुई है. चक्रवात ‘बिपारजॉय’ के बाद गुजरात में जीवन धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहा है. वहीं, सरकार ने मई 2021 के बाद गत सप्ताह आए दूसरे तूफान से हुए नुकसान का आकलन करने की शुरुआत कर दी है. 

783 करोड़ रुपये का हुआ नुकसान
गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री और सरकार के प्रवक्ता ऋषिकेश पटेल ने मंत्रिमंडल की गांधीनगर में हुई बैठक के बाद कहा कि विभिन्न टीमों को प्रभावित जिलों में नुकसान का आकलन करने के लिए भेजा गया है. उन्होंने बताया कि रिपोर्ट मिलने के बाद राज्य सरकार किसानों और पशुपालकों को नुकसान की क्षतिपूर्ति करेगी.

पटेल ने बताया कि शुरुआती सर्वेक्षण में खुलासा हुआ है कि गुजरात की बिजली अवसंरचना को ‘बिपारजॉय’ तूफान से करीब 783 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है जबकि, 15 जून को तूफान के तट से टकराने के बाद से 6,486 गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित होने की सूचना मिली है. 

कितने पशु-पक्षी की हुई मौत?
ये भी बता दें कि 5,753 गांवों में बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी गई है जबकि बाकी गांवों में बिजली बहाल करने के लिए काम जारी है. पटेल ने बताया कि आकाशीय बिजली और पेड़ गिरने सहित विभिन्न तूफान संबंधी घटनाओं में 1,320 मवेशियों और 1,900 कुक्कुट पक्षियों की मौत हुई है. उन्होंने बताया कि 1,129 मारे गए मवेशियों के एवज में 1.62 करोड़ रुपये की राशि बतौर क्षतिपूर्ति वितरित की गई है जबकि बाकी पशुपालकों को जल्द मुआवजे की राशि दी जाएगी. 

पटेल ने बताया कि शुरुआती आकलन के मुताबिक कच्छ, मोरबी, देवभूमि द्वारका, जामनगर और पोरबंदर जिले में तूफान के दौरान चली तेज हवाओं की वजह से करीब 53 हजार हेक्टेयर में लगे 14,800 फलदायी वृक्ष उखड़ गए हैं.

ये भी पढ़ें: Rath Yatra 2023: अमित शाह ने रथ यात्रा से पहले जगन्नाथ मंदिर में की मंगला आरती, आज कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात की केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट, 5 मजदूरों की मौत और कई घायल
गुजरात की केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट, 5 मजदूरों की मौत और कई घायल
गरबा कार्यक्रम से 'गैर-हिंदुओं' को जाने के लिए कहा, अब आई सिंगर की सफाई
गरबा कार्यक्रम से 'गैर-हिंदुओं' को जाने के लिए कहा, अब आई सिंगर की सफाई
गुजरात: नवरात्रि कार्यक्रम में 'असलम बैंड' पर बवाल, हिंदू संगठन का विरोध
गुजरात: नवरात्रि कार्यक्रम में 'असलम बैंड' पर बवाल, हिंदू संगठन का विरोध
SIR विवाद के बीच, इस राज्य में BJP के लिए खुशखबरी, बड़ी जीत हासिल
SIR विवाद के बीच, इस राज्य में BJP के लिए खुशखबरी, बड़ी जीत हासिल

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget