एक्सप्लोरर

गुजरात में अफसर ने EMI में मांगी रिश्वत, क्या है पूरा मामला? 

गुजरात भ्रष्टाचार निरोधक शाखा की रिपोर्ट के अनुसार साल 2024 में अभी तक अधिकारियों द्वारा ईएमआई में रिश्वत मांगने के दस मामले दर्ज किए जा चुके हैं. आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही जारी है.

Gujrat News: गुजरात से चिंता बढ़ाने वाली एक खबर सामने आई है. चिंता की बात इसलिए कि अफसर किसी काम के लिए सहयोग की बात करने के बदले लोगों से ​किश्तों में रिश्वत की मांग करने लगे हैं. भ्रष्टाचार का यह नया तरीका साल 2024 की शुरुआत से ही ट्रेंड में है. गुजरात एसीबी ने ऐसे कई मामलों का पर्दाफाश किया है. चौंकाने वाली बात यह है कि गुजरात सरकार के भ्रष्ट अधिकारी अब लोगों को बैंक ऋण की तरह  ईएमआई (EMI) में रिश्वत देने का विकल्प दे रहे हैं.

टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात में रिश्वत देने के लिए मजबूर व्यक्तियों पर वित्तीय बोझ को कम करने के लिए कथित रूप से 'भ्रष्टाचार के नए तरीके के रूप में सामने आया है. ऐसे मामले एक नहीं बल्कि कई मामले सामने आ चुके हैं. रिपोर्ट के अनुसार मार्च 2024 में एसजीएसटी फर्जी बिलिंग घोटाले में फंसे एक व्यक्ति से 21 लाख रुपये की भारी रिश्वत मांगी गई. वित्तीय तनाव को कम करने के लिए राशि को 2 लाख रुपये की नौ ईएमआई में विभाजित किया गया था. साथ ही 1 लाख रुपये का एक भुगतान भी किया गया था.

अफसरों ने पंचायत सदस्यों को भी नहीं छोड़ा

4 अप्रैल को सूरत में एक उप सरपंच और तालुका पंचायत सदस्य ने खेती से संबंधित एक एहसान के लिए 85 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई. किसान की आर्थिक मजबूरी को भांपते हुए आरोपी ने एक ईएमआई के तहत रिश्वत का पैसा देने का प्रस्ताव किसान के समझ रखा और 35 हजार रुपये का एकमुश्त भुगतान के बाद शेष राशि के लिए तीन बराबर किश्तें तय की.

पुलिस वाला चार लाख लेने के बाद से फरार 

इसी तरह एक पुलिस वाला साबरकांठा के एक निवासी से 4 लाख रुपए की रिश्वत लेकर फरार हो गया. यह रकम मांगे गए कुल 10 लाख रुपए की शुरुआती किश्त थी.

2024 में अभी तक सामने आए 10 केस 

गुजरात एसीबी की रिपोर्ट के अनुसार इस तरह की घटनाओं में तेजी से बढ़ोतरी हुई है. साल 2024 में ऐसे दस मामले दर्ज किए जा चुके हैं. एसीबी के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक भ्रष्ट अधिकारी कानूनी जांच का सामना कर रहे या सरकारी सहायता की मांग कर रहे व्यक्तियों का शोषण करते है. ऐसे लोगों से अफसर सीधे रिश्वत मांगते हैं.

Gujarat Election Result 2024: बीजेपी के गढ़ में कांग्रेस की सेंध! जहां जीती सबसे पहली बाजी वहीं से आई हार की खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात की केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट, 5 मजदूरों की मौत और कई घायल
गुजरात की केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट, 5 मजदूरों की मौत और कई घायल
गरबा कार्यक्रम से 'गैर-हिंदुओं' को जाने के लिए कहा, अब आई सिंगर की सफाई
गरबा कार्यक्रम से 'गैर-हिंदुओं' को जाने के लिए कहा, अब आई सिंगर की सफाई
गुजरात: नवरात्रि कार्यक्रम में 'असलम बैंड' पर बवाल, हिंदू संगठन का विरोध
गुजरात: नवरात्रि कार्यक्रम में 'असलम बैंड' पर बवाल, हिंदू संगठन का विरोध
SIR विवाद के बीच, इस राज्य में BJP के लिए खुशखबरी, बड़ी जीत हासिल
SIR विवाद के बीच, इस राज्य में BJP के लिए खुशखबरी, बड़ी जीत हासिल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget