एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: 'मोरबी ब्रिज गिरने की घटना ने गुजरात के नाम को शर्मसार किया', कांग्रेस सांसद का बीजेपी पर बड़ा आरोप

Morbi Cable Bridge: गुजरात में एक और पांच दिसंबर को चुनाव है. इसको लेकर गुजरात में कांग्रेस ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है. कांग्रेस सांसद पी चिदंबरम ने मोरबी पुल हादसे पर बड़ा बयान दिया है.

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात प्रदेश कांग्रेस ऑफिस में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम, अलोक शर्मा समेत अन्य नेताओं ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस के कई नेता मौजद रहे. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस सांसद पी. चिदंबरम ने बीजेपी पर कई आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा, मोरबी ब्रिज गिरने की घटना ने गुजरात के नाम को शर्मसार कर दिया है. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि सरकार की ओर से किसी ने भी इस घटना के लिए माफी नहीं मांगी है. किसी ने इसकी जिम्मेदारी लेकर इस्तीफा नहीं दिया.

पीएम मोदी पर साधा निशाना
उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, जब हिमाचल की तारीखों का ऐलान हुआ तब गुजरात की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ क्योंकि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम लंबित थे. चुनाव आयोग समर्थित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम लगातार जारी रहे. बीजेपी ने पिछले 6 सालों में तीन मुख्यमंत्री बदल दिये, अगर चुनाव अगले साल होता तो भूपेंद्र पटेल को भी बदल दिया होता. गुजरात मुख्यमंत्री नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह चलाते हैं.

गुजरात के ऊपर कितना कर्ज?
2017 से गुजरात की विकास दर लगातार गिर रही है. गुजरात सरकार के अपने आंकड़ों के मुताबिक गुजरात में साल 2020-21 में कर्ज 2,98,810 करोड़ है और आरबीआई के मुताबिक ये 4,02,785 करोड़ है. यहां देश कि तुलना में प्रति हजार पुरुष पर महिलाओं कि संख्या भी कम है. महंगाई बढ़ रही है. अगस्त में खुदरा महंगाई दर 11.5% थी. गुजरात में 20-24 साल के युवकों में बेरोजगारी दर 12.49% है. जब तक सरकार पर खतरा नहीं होगा वह जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी नहीं समझेगी. क्योंकि बीजेपी को ऐसा लगता है वह चुनाव नहीं हारेगी इसी वजह से मोरबी की घटना के बाद भी किसी ने माफी नहीं मांगी.

गुजरात की जनता से की अपील
गुजरात की जनता से अपील करता हूं कि वह इस बार सरकार को बदले. जरूरी है कि हर 5 या 10 साल में सरकार बदलती रहे. जिससे कि जिम्मेदारी तय हो सके. अरविंद केजरीवाल और ओवैसी पर पूछे गए एबीपी न्यूज़ के सवाल पर पी चिदंबरम ने केजरीवाल पर पलटवार करते हुए कहा कि अगर आप दिल्ली में रहे हैं उस जहरीले हवा में सांस लेते हैं तो मैं इतना कहूंगा कि ऐसी जहरीली हवा में सांस कोई नहीं लेना चाहेगा.  हालांकि ओवैसी पर पूछे गए सवाल पर चिदंबरम ने बिना ओवैसी का नाम लिए कहा कि जनता पहले भी कांग्रेस पर भरोसा जता चुकी है मैं फिर अपील करता हूं कि कांग्रेस पर भरोसा जताएं.

यूनिफॉर्म सिविल कोड राज्य सरकार नहीं लागू कर सकती है अगर लागू करना है तो इसके लिए संसद से कानून में संशोधन करना पड़ेगा. बीजेपी इतने सालों से सत्ता में है अगर उसको लागू करना था तो फिर संशोधन अब तक क्यों नहीं किया गया. पी चिदंबरम ने कहा कि हमारा देश आर्थिक मंदी में नहीं जाएगा पर हां विकास दर धीमी रहेगी. निर्यात समेत अन्य क्षेत्रों में कमी आएगी.

ये भी पढ़ें:

Gujarat Election 2022: गुजरात में एक साथ पड़ रहा चुनाव और शादियों का मौसम, लोगों को वोट डालने के लिए ऐसे मनाएंगे नेता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात: मांजलपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने किया प्रत्याशी का ऐलान, भिखाभाई रबारी को दिया टिकट
गुजरात: मांजलपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने किया प्रत्याशी का ऐलान, भिखाभाई रबारी को दिया टिकट
Manjalpur Bypoll: मांजलपुर उप-चुनाव के लिए BJP ने की उम्मीदवार की घोषणा, 30 जुलाई को वोटिंग
गुजरात: मांजलपुर उप-चुनाव के लिए BJP ने की उम्मीदवार की घोषणा, 30 जुलाई को वोटिंग
अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट में हाई कोर्ट का अहम फैसला, 38 दोषियों की फांसी की सजा बरकरार, 56 लोगों की गई थी जान
अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट में हाई कोर्ट का अहम फैसला, 38 दोषियों की फांसी की सजा बरकरार
Gujarat Weather: कई इलाकों में तेज बारिश, जूनागढ़ में सड़क के गड्ढे में गिरा दंपति, अस्पताल में भर्ती
गुजरात: कई इलाकों में तेज बारिश, जूनागढ़ में सड़क के गड्ढे में गिरा दंपति, अस्पताल में भर्ती

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वनडे क्रिकेट को 40 ओवर का बनाने पर शुभमन गिल ने दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'इससे तो अच्छा है कि...'
वनडे क्रिकेट को 40 ओवर का बनाने पर शुभमन गिल ने दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'इससे तो अच्छा है कि...'
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget