एक्सप्लोरर

Gujarat Politics: गुजरात में कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल का बड़ा बयान- 'सत्ता विरोधी लहर का सामना कर रही है बीजेपी'

Gujarat Election: गुजरात में आज कांग्रेस के बड़े नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक की. इस दौरान कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, 'बीजेपी सत्ता विरोधी लहर का सामना कर रही है.'

Gujarat Congress: कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बुधवार को दावा किया कि गुजरात में सत्तारूढ़ बीजेपी विधानसभा चुनाव से पहले स्पष्ट रूप से सत्ता विरोधी लहर का सामना कर रही है. उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने की संभावना प्रबल है क्योंकि जनता प्रदेश सरकार से ऊब चुकी है.गुजरात में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होना है. राज्य में बीजेपी 27 वर्षों से सत्ता में है.वेणुगोपाल और राजस्थान के मुख्यमंत्री और गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक अशोक गहलोत, राज्य में पार्टी की योजनाओं और तैयारियों को लेकर कांग्रेस नेताओं के साथ 12 घंटे की मैराथन बैठक के बाद मीडिया मुखातिब हुए थे.

जहरीली शराब को लेकर बीजेपी पर निशाना
वेणुगोपाल ने राज्य में जहरीली शराब के कारण हुई कई लोगों की मौत की हालिया घटना को लेकर भी बीजेपी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने पिछले साल संपूर्ण मंत्रिमंडल को बदले जाने और हाल ही में दो वरिष्ठ मंत्रियों के विभाग वापस लिए जाने को लेकर गुजरात सरकार को ‘भ्रष्ट और निष्क्रिय’ करार दिया.कांग्रेस महासचिव के अनुसार, पार्टी ने बुधवार से 90 दिवसीय चुनाव कार्यक्रम आरंभ करने का फैसला किया है और यह दिखाएगा कि कांग्रेस चुनाव को लेकर बहुत गंभीर है और इसे एकजुट होकर और आक्रामक ढंग से लड़ा जाएगा.

PM Modi Gujarat Visit: 27 अगस्त से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर होंगे पीएम मोदी, कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

"गुजरात में स्पष्ट रूप से सत्ता विरोधी लहर"
उन्होंने कहा, ‘‘हमने आकलन और विश्लेषण किया है कि गुजरात में स्पष्ट रूप से सत्ता विरोधी लहर है. पिछले चुनाव में भी यह धारणा थी कि कांग्रेस ने कुछ नहीं किया और चुनाव में कांग्रेस खराब प्रदर्शन करेगी. लेकिन हम कुछ सीटों के अंतर से ही चुनाव हारे.’’ वेणुगोपाल ने कहा, ‘‘इस बार लोगों के दिमाग में सत्ता विरोधी माहौल ज्यादा है.

गुजरात में सरकार बनाने का किया दावा
हमें विश्वास है कि इस बार हम गुजरात में सरकार बनाने जा रहे हैं...हमारी संभावना उज्ज्वल है.’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘पिछले 27 वर्षों में बीजेपी सरकार ने लोगों में पूरी तरह से निराशा पैदा की है...अगर आप लोगों से पूछें तो पता चलता है कि वे इस सरकार से ऊब चुके हैं.’’ जहरीली शराब मामले का उल्लेख करते हुए वेणुगोपाल ने कहा कि राज्य में पिछले 15 वषों में अवैध शराब के कारण 750 से अधिक लोगों की जान गई है. उन्होंने सवाल किया, ‘‘क्या यही गुजरात का बीजेपी मॉडल है?’’

ये भी पढ़ें:

Gujarat News: धरोई बांध से छोड़ा जाएगा 76,000 क्यूसेक पानी, साबरमती रिवरफ्रंट के निचले रास्ते को किया गया बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात: मांजलपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने किया प्रत्याशी का ऐलान, भिखाभाई रबारी को दिया टिकट
गुजरात: मांजलपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने किया प्रत्याशी का ऐलान, भिखाभाई रबारी को दिया टिकट
Manjalpur Bypoll: मांजलपुर उप-चुनाव के लिए BJP ने की उम्मीदवार की घोषणा, 30 जुलाई को वोटिंग
गुजरात: मांजलपुर उप-चुनाव के लिए BJP ने की उम्मीदवार की घोषणा, 30 जुलाई को वोटिंग
अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट में हाई कोर्ट का अहम फैसला, 38 दोषियों की फांसी की सजा बरकरार, 56 लोगों की गई थी जान
अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट में हाई कोर्ट का अहम फैसला, 38 दोषियों की फांसी की सजा बरकरार
Gujarat Weather: कई इलाकों में तेज बारिश, जूनागढ़ में सड़क के गड्ढे में गिरा दंपति, अस्पताल में भर्ती
गुजरात: कई इलाकों में तेज बारिश, जूनागढ़ में सड़क के गड्ढे में गिरा दंपति, अस्पताल में भर्ती

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए...
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Explained: 'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget