एक्सप्लोरर

Gujarat Boat Capsized: वडोदरा में तालाब में नाव पलटी, छात्रों सहित 16 की मौत, सीएम ने किया मुआवजे का एलान

Vadodara Boat Capsized: ये हादसा वडोदरा के हरणी तालाब में हुआ है. सारे छात्र वडोदरा के एक स्कूल के थे. इस नाव पर चार शिक्षक भी सवार थे. रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया है.

Vadodara Boat Capsized: गुजरात के वडोदरा में बड़ी दुर्घटना हुई है. हरणी तालाब में नाव पलट गई. इस पर 23 छात्र और चार शिक्षक सवार थे. मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है. पुलिस ने इसकी जानकारी दी है. नाव में 23 छात्र और चार अध्यापक सवार थे. आठ  लोगों को रेस्क्यू किया गया है. चार से पांच लोग अभी भी लापता हैं. मौके पर बचाव कार्य जारी है. नाव की क्षमता 14 लोगों की थी लेकिन इसमें 27 से ज़्यादा लोगों को सवार किया गया था. तालाब का रख रखाव एक निजी कम्पनी के हाथ में है. सीएम भूपेंद्र पटेल ने मृतकों के परिजनों के लिए चार लाख और घायलों के लिए 50 हजार रुपये मुआवजे का एलान किया है.

सभी विद्यार्थी वडोदरा के एक स्कूल के थे. बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है. छात्र जो गंभीर रूप से घायल हुए हैं उन्हें अस्पताल में शिफ्ट किया गया है. 10 से ज्यादा एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं. घटना की जानकारी मिलते ही वहां पर रेस्क्यू की टीम पहुंची. 

सीएम भूपेंद्र पटेल ने ट्वीट करते हुए कहा कि, "वडोदरा के हरणी तालाब में बच्चों के डूबने की खबर बेहद दुखदायी है. मैं उन बच्चों की आत्मा की शांति के लिए कामना करता हूं जिन्होंने अपनी जान खो दी. इस दुख की घड़ी में मैं पीड़ित के परिवारों के दुख में शामिल हूं. भगवान उन्हें इस दुख को सहन करने की शक्ति दें. जो छात्र और शिक्षक नाव पर सवार थे उनके लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. प्रशासन को दुर्घटना के पीड़ितों को तत्काल राहत और उपचार प्रदान करने का निर्देश दिया गया है."

एबीपी अस्मिता के मुताबिक, ये सभी छात्र वडोदरा के न्यू सनराइज स्कूल के थे जो यहां पर ट्रिप के लिए आए थे. ये बात सामने आ रही है कि नाव पर क्षमता से ज्यादा लोग सवार हो गए इसलिए ये घटना हुई है. जितने भी छात्र और शिक्षक नाव पर सवार थे उनमें से किसी ने लाइफ जैकेट नहीं पहना हुआ था. 

हरणी तालाब सात एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में फैसला हुआ है. इस तालाब का सौंदर्यीकरण साल 2019 में किया गया था. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद छात्रों के परिवार में मातम का माहौल हो गया है. 

Gujarat: जल्द ही इस पार्टी को ज्वाइन करेंगे AAP के पूर्व MLA भूपेंद्र भायाणी, पिछले महीने दिया था इस्तीफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल में बाढ़ के बाद लैंडस्लाइड, फिर मंडरा रहा खतरा
नेपाल में बाढ़ के बाद लैंडस्लाइड, फिर मंडरा रहा खतरा
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, लोगों को बांटे 500-500 रुपये
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, लोगों को बांटे 500-500 रुपये
Asia Cup: भारत ने जीते 82 प्रतिशत मैच, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देख बौखला जाएगा हर एक पाकिस्तानी
भारत ने जीते 82 प्रतिशत मैच, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देख बौखला जाएगा हर एक पाकिस्तानी
82 करोड़ कमा चुकी 'हनुमान अंश' को OTT प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा
'हनुमान अंश' को ओटीटी प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा

वीडियोज

NEPAL FLASH FLOOD UPDATE: नेपाल में नई चेतावनी डराने वाली... ABPLIVE
Sansani: पापा की ठग परियों का 'जबरा गैंग' ! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: Aniruddhacharya के बिगड़े बोल.. दिया हिंदू- मु्स्लिम पर ज्ञान !
Tamilnadu Road Accident: टर्न लेते वक्त हादसा, चार बहनों का आखिरी सफर! Viral Video
Nishu Azad Controversy: निशु का आरोपी गिरफ्तार..अब होगी 'स्वतंत्र' जांच!।Janhit With Chitra Tripathi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में बाढ़ के बाद लैंडस्लाइड, फिर मंडरा रहा खतरा
नेपाल में बाढ़ के बाद लैंडस्लाइड, फिर मंडरा रहा खतरा
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, लोगों को बांटे 500-500 रुपये
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, लोगों को बांटे 500-500 रुपये
Asia Cup: भारत ने जीते 82 प्रतिशत मैच, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देख बौखला जाएगा हर एक पाकिस्तानी
भारत ने जीते 82 प्रतिशत मैच, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देख बौखला जाएगा हर एक पाकिस्तानी
82 करोड़ कमा चुकी 'हनुमान अंश' को OTT प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा
'हनुमान अंश' को ओटीटी प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
Milk Storage: फ्रिज में रखने के बाद भी खट्टा हो जाता है दूध? न करें ये 1 गलती
फ्रिज में रखने के बाद भी खट्टा हो जाता है दूध? न करें ये 1 गलती
अब Alto K10 खरीदना हुआ सस्ता, ऐसे खरीदने पर होगी 62,500 रुपये की बचत
अब Alto K10 खरीदना हुआ सस्ता, ऐसे खरीदने पर होगी 62,500 की बचत
Embed widget