एक्सप्लोरर

'गधे और घोड़े का अंतर नहीं जानते, विरासत में मिली पार्टी', राहुल गांधी पर BJP विधायक की विवादित टिप्पणी

Arjun Modhwadia on Rahul Gandhi: गुजरात बीजेपी विधायक अर्जुन मोढवाडिया ने राहुल गांधी को 'घोड़े और गधे में अंतर न बता पाने' वाला नेता बताया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को विरासत में पार्टी मिल गई है.

Gujarat BJP MLA on Rahul Gandhi: गुजरात में बीजेपी विधायक अर्जुन मोढवाडिया ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर बड़ा जुबानी हमला बोला. विवादित बयान देते हुए उन्होंने गुजरात विधानसभा सत्र में कह दिया, "भले ही राहुल गांधी को विरासत में एक पूरा राजनीतिक दल मिल गया हो, लेकिन उन्हें घोड़े और गंधे में अंतर करना भी नहीं आता."

अर्जुन मोढवाडिया पिछले साल तक कांग्रेस नेता हुआ करते थे, अब गुजरात में बजट सत्र के दौरान राहुल गांधी पर आपत्तिजनक बयान दे रहे हैं. मोढवाडिया पहले गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष भी रह चुके हैं और कांग्रेस उन्हें नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी भी दे चुकी है. कुछ समय बाद उन्होंने दल बदल लिया और जून 2024 में पोरबंदर से बीजेपी विधायक बन गए. 

'ज्ञान चाहिए तो पीएम मोदी का पॉडकास्ट सुनें'
न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, राहुल गांधी का नाम लिये बिना अर्जुन मोढवाडिया ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष गधे और घोड़े के बीच का अंतर भी नहीं जानते हैं. वहीं, पीएम मोदी की तारीफ करते हुए बीजेपी विधायक ने कहा कि लेक्स फ्रिडमैन के साथ पॉडकास्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने भारत और पूरी दुनिया को लेकर अपना विजन बताया था. अगर आप समझदारी और ज्ञान का पर्याय देखना चाहते हैं, तो वह इंटरव्यू देखना चाहिए. उन्होंने पूरी दुनिया को रास्ता दिखाया है.

'राहुल गांधी को विरासत में मिली पार्टी'- अर्जुन मोढवाडिया 
पोरबंदर विधायक ने राहुल गांधी के संदर्भ में कहा कि दिल्ली में एक नेता को पूरी पार्टी विरासत में मिली है, जबकि बाकी लोगों को विरासत में दूरदर्शिता और नैतिक मूल्य या संस्कार मिले. हाल ही में गुजरात दौरे के दौरान उन्होंने यह बता दिया कि वह अब तक नहीं जानते कि उनका कौन सा नेता रेस का घोड़ा है और कौन सा शादी का घोड़ा है. 

विधायक मोढवाडिया का कहना है, "राहुल गांधी की यही स्पीच मैंने साल 2012 में सुनी थी, जब मैं कांग्रेस के साथ था. यह टिप्पणी वह 13 साल बाद फिर कर रहे हैं." राहुल गांधी ने हाल ही में कहा था कि बीजेपी शासित गुजरात में कांग्रेस में सफाई की जरूरत है. अगर जरूरत पड़ी तो कांग्रेस 40 नेताओं को बर्खास्त कर सकती है. इस पर मोढवाडिया ने कहा, "मुझे अमित चावड़ा और तुषार चौधरी जैसे नेताओं के लिए बुरा लगता है जो अपनी पार्टी के लिए कड़ी मेहनत करते हैं और फिर उन्हें अपने नेता से ऐसा प्रमाण पत्र मिलता है."

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
Embed widget