एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: गुजरात चुनाव के पहले चरण में अब तक किन दिग्गज नेताओं ने डाले वोट, एक क्लिक में जानें

Gujarat Election: गुजरात में पहले चरण की वोटिंग जारी है. लंबी-लंबी लाइन लगाकर लोग वोट देने पहुंच रहे हैं. गुजरात में कई दिग्गज नेताओं ने भी वोट डाला है. जानिए अब तक किन-किन नेताओं ने वोट डाला.

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात में पहले चरण के लिए वोटिंग जारी है. गुजरात में वोटिंग के लिए पोलिंग बूथ पर लम्बी-लम्बी लाइन लगी हुई है. इस बीच गुजरात में हो रहे पहले चरण के मतदान के लिए बड़े-बड़े दिग्गज नेता भी धीरे-धीरे पहुंच रहे हैं. पहले फेज की वोटिंग में इसुदन गढ़वी, पुरुषोत्तम सोलंकी, कुंवरजी बावलिया, कांतिलाल अमृतिया, रिवाबा जडेजा और गोपाल इटालिया पर सबकी नजर है, क्योंकि पहले चरण में इनकी ही अग्नि परीक्षा होगी. अब तक कई दिग्गज नेता पहले चरण के लिए वोट डाल चुके हैं. आइये जानते हैं अब तक किस-किस ने वोट डाला है और कहां से वोट डाला है.

मंत्री पूर्णेश मोदी ने डाला वोट
गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में वोटिंग चल रही है. इस बीच गुजरात सरकार में मंत्री पूर्णेश मोदी ने पहले चरण में सूरत के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला है.

रविंद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा जडेजा ने डाला वोट
गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में वोटिंग जारी है. राजकोट में बीजेपी प्रत्याशी और क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा जडेजा ने वोट डाल दिया है. रीवाबा जडेजा जामनगर उत्तर से चुनाव लड़ रही हैं. वोट डालने के बाद रीवाबा बोलीं- "ये राजनीति में पहली बार नहीं हो रहा है कि एक ही परिवार के लोग अलग-अलग पार्टी के साथ जुड़े हैं. मुझे जामनगर की जनता पर भरोसा है, हम समग्र विकास पर ध्यान देंगे और इस बार भी बीजेपी अच्छे अंतर से जीतेगी."

मोरबी के 'नायक' ने डाला वोट
मोरबी में बीजेपी उम्मीदवार कांतिलाल अमृतिया ने अपना वोट डाला है. गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार कांतिलाल अमृतिया ने मोरबी के नीलकंठ विद्यालय के मतदान केंद्र में अपना वोट डाला है.

गुजरात बीजेपी अध्यक्ष सीआर पाटिल ने डाला वोट
गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को 8 बजे से वोटिंग हो रही है. इस दौरान गुजरात बीजेपी अध्यक्ष सीआर पाटिल ने सूरत में अपना वोट डाला है. 

राजकोट में विजय रूपाणी ने डाला वोट
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता विजय रूपाणी ने राजकोट में अपना वोट डाला है. इससे पहले उन्होंने गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में लोगों से वोट देने की भी अपील की.

शाही परिवार ने डाला वोट
गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में राजकोट के तत्कालीन शाही परिवार के सदस्य मांधाता सिंह जडेजा ठाकोर और कादंबरी देवी ने वोट डाला है.

गुजरात विधानसभा अध्यक्ष ने डाला वोट
गुजरात विधानसभा अध्यक्ष निमाबेन आचार्य ने भुज के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला है. गौरतलब है कि गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज सुबह 8 बजे से ही वोटिंग हो रही है.

मनसुख मांडविया ने परिवार के साथ डाला वोट
गुजरात में मनसुख मांडविया ने अपने परिवार के साथ वोट डाला है. नवसारी और मोरबी में पांच-पांच फीसदी मतदान हुआ हुआ.
 

ये भी पढ़ें:

Gujarat Election 2022: गुजरात में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की अपील, भारी संख्या में मतदान कर निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gujarat Weather: गुजरात में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
Gujarat Weather: गुजरात में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
Gujarat News: गुजरात में UCC की फाइनल तैयारी! CM भूपेंद्र पटेल को सौंपा गया समान कानून का मसौदा
गुजरात में UCC की फाइनल तैयारी! CM भूपेंद्र पटेल को सौंपा गया समान कानून का मसौदा
Gujarat Crime News: पत्नी के साथ शराब के नशे में पति और उसके 3 दोस्तों ने किया गैंगरेप, 1 आरोपी फरार
Gujarat Crime News: पत्नी के साथ शराब के नशे में पति और उसके 3 दोस्तों ने किया गैंगरेप, 1 आरोपी फरार
Gujarat: स्कूल फंक्शन से लौट रहे 10वीं के छात्र पर जानलेवा हमला, ऑनलाइन मंगवाया था चाकू
Gujarat: स्कूल फंक्शन से लौट रहे 10वीं के छात्र पर जानलेवा हमला, ऑनलाइन मंगवाया था चाकू

वीडियोज

Mojtaba Khamenei जिंदा या मुर्दा?
Nita Ambani receives the KISS Humanitarian Award, honored for her work in education and women's empowerment
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच क्या ट्रंप हो गए हैं परेशान?
Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
वेज या नॉन वेज? कुलदीप-वंशिका के ग्रैंड रिसेप्शन में कैसा खान परोसा गया? देखें मेन्यू
वेज या नॉन वेज? कुलदीप-वंशिका के ग्रैंड रिसेप्शन में कैसा खान परोसा गया? देखें मेन्यू
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता
US-Israel-Iran War Live: 'हमें NATO के मदद की जरूरत नहीं', जंग के बीच यूरोप पर भड़के ट्रंप
LIVE: 'हमें NATO के मदद की जरूरत नहीं', जंग के बीच यूरोप पर भड़के ट्रंप
Video: डेढ़ लाख रुपये का फोन चला रहा गोलगप्पा बेचने वाला वेंडर, वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश
डेढ़ लाख रुपये का फोन चला रहा गोलगप्पा बेचने वाला वेंडर, वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश
16-18 करोड़ रुपये में आता है ये छोटा सा इंजेक्शन, जानिए किस बीमारी में होता है इस्तेमाल
16-18 करोड़ रुपये में आता है ये छोटा सा इंजेक्शन, जानिए किस बीमारी में होता है इस्तेमाल
Embed widget