एक्सप्लोरर

Gujarat Assembly Election 2022: 4.9 करोड़ मतदाता, 51782 पोलिंग बूथों पर तय होगा गुजरात का भविष्य | 10 बड़ी बातें

Gujarat Election 2022: गुजरात की 182 विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने घोषणा कर दी है. गुजरात में 2 चरण में वोट डाले जाएंगे और 8 दिसंबर को मतगणना होगी.

Gujarat Assembly Election 2022 Date: चुनाव आयोग ने गुरुवार को गुजरात की 182 विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है. मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेस करते हुए कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव दो चरणों में होने हैं, इस चुनाव के लिए 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को मतदान होगा. इसके बाद वोटों की गिनती और नतीजों की घोषणा 8 दिसंबर को होगी.

सीईसी राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना 8 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के साथ होगी. इसके साथ ही विधानसभा चुनाव की पूरी प्रक्रिया 10 दिसंबर को पूरी की जाएगी. राजीव कुमार ने कहा गुजरात चुनाव के लिए प्रदेश में कुल 51,782 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे. इनमें से 1,274 का प्रबंधन महिला मतदान और सुरक्षा कर्मियों द्वारा किया जाएगा.

चुनाव आयोग ने कहा कि पहली बार 33 मतदान केंद्रों की स्थापना और प्रबंधन सबसे कम उम्र के मतदान कर्मचारी करेंगे. वहीं इस बार गुजरात चुनाव में किसी भी मतदाता द्वारा शिकायत करने पर 100 मिनट में जवाब दिया जाएगा. मतदाता अपनी शिकायत सी-विजिल एप पर वोटर शिकायत कर सकते हैं.

चुनाव आयोग की 10 बड़ी बातें

  1. गुजरात में 4.9 करोड़ लोग मतदान करेंगे
  2. गुजरात में 4.61 लाख युवा मतदाता और 3.24 लाख नए वोटर करेंगे मतदान
  3. हर बूथ पर औसतन 948 वोटर होंगे
  4. चुनाव आयोग ने मोरबी के मृतकों के परिवारों के लिए सांत्वना और मृतकों को श्रद्धांजलि दी
  5. गुजरात में करीब 82 हजार सर्विस वोटर, 10,460 मतदाता 100 साल से ऊपर के
  6. गुजरात चुनाव के लिए 9.87 लाख मतदाता 80 साल के उपर
  7. गुजरात चुनाव में 50 प्रतिशत मतदान केंद्रों का होगा लाइव प्रसारण  
  8. दिव्यांगों के लिए 182 खास पोलिंग स्टेशन और महिलाओं के लिए खास 1274 वोटिंग स्टेशन
  9. गुजरात चुनाव के लिए 51782 मतदान केंद्र
  10. फेक न्यूज ने निपटने के लिए किया टीम का गठन

Gujarat Election 2022 Date: गुजरात में दो चरणों में 1 और 5 दिसंबर को वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अहमदाबाद: श्राप की 200 साल पुरानी कहानी, साड़ी पहनकर गरबा करते हैं पुरुष
अहमदाबाद: श्राप की 200 साल पुरानी कहानी, साड़ी पहनकर गरबा करते हैं पुरुष
गुजरात: करजण नदी पर पुल जर्जर! CM भूपेंद्र पटेल बोले- ठेकेदार पर हो एक्शन
गुजरात: करजण नदी पर पुल जर्जर! CM भूपेंद्र पटेल बोले- ठेकेदार पर हो एक्शन
सूरत: जमीन विवाद में हैवान बना शख्स, मां और भाई की चाकू मारकर ले ली जान
सूरत: जमीन विवाद में हैवान बना शख्स, मां और भाई की चाकू मारकर ले ली जान
गुजरात की केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट, 5 मजदूरों की मौत और कई घायल
गुजरात की केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट, 5 मजदूरों की मौत और कई घायल

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
Embed widget