एक्सप्लोरर

Gujarat, HP Election 2022 Dates: बज गया चुनावी बिगुल! आज हिमाचल प्रदेश चुनाव की तारीखों का एलान संभव, 3 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस

Assembly Elections 2022: चुनाव आयोग ने आज दोपहर तीन बजे एक प्रेस कांफ्रेंस करने की जानकारी दी है. आयोग आज गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा.

Himachal Pradesh Election 2022 Dates: चुनाव आयोग ने आज दोपहर तीन बजे एक प्रेस कांफ्रेंस करने की जानकारी दी है. चुनाव आयोग इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा. इन दोनों राज्यों में विधानसभा का पिछला चुनाव 2017 में कराया गया था. गुजरात विधानसभा में 182 सीटें और हिमाचल प्रदेश की विधानसभा में 68 सीटें हैं. इन दोनों राज्यों में अभी बीजेपी सरकार चला रही है. ऐसे में इस बार वह अपनी सत्ता बचाने के लिए चुनावी समर में उतरेगी. दोनों ही राज्यों में कांग्रेस मुख्य विपक्षी पार्टी है. लेकिन इस बार इन राज्यों में आम आदमी पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ रही है. पंजाब के विधानसभा चुनाव में मिली जीत से उसके हौंसले बुलंद हैं.  

गुजरात की विधानसभा

हालांकि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुजरात में चुनाव की तारीख के ऐलान की संभावना कम है. बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग की टीम चार दिन के लिए गुजरात दौरे पर जाने वाली है. इस वजह से शुक्रवार को चुनाव का एलान होने की संभावना कम है.

गुजरात विधानसभा में कुल 182 सीटें हैं. बहुमत के लिए 92 सीटें जरूरी होती हैं. यहां पिछली बार दो चरणों में 9 दिसंबर और 14 दिसंबर 2017 को मतदान कराया गया था. इसमें बीजेपी ने कुल 99 सीटों पर जीत का परचम लहराया था. वहीं कंग्रेस के खाते में 77 सीटें और अन्य पार्टियों को 6 सीटों पर जीत हासिल हुई थी. गुजरात सरकार का कार्यकाल 18 फरवरी 2023 को खत्म हो रहा है. 

गुजरात में वर्तमान में 4 करोड़ 35 लाख 46 हजार 956 रजिस्टर्ड मतदाता हैं. पिछले विधानसभा चुनाव 2017 में 69.01 फ़ीसदी मतदान हुआ था. 182 विधानसभा सीटों वाली गुजरात विधानसभा में 13 सीटें अनुसुचित जाति, 27 सीटें अनुसूचित जनजाती के लिए आरक्षित हैं.

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव
पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में वर्तमान में बीजेपी की सरकार है. उसका कार्यकाल 8 जनवरी 2023 को खत्म हो रहा है. हिमाचल प्रदेश विधानसभा में कुल 68 सीटें हैं. हिमाचल प्रदेश में 2017 में सिर्फ एक चरण में नौ नवंबर को मतदान हुआ था. साल 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 44 सीटों पर जीत हासिल की थी. कांग्रेस को 21 सीटों पर सफलता मिली थी. वहीं 2 सीटों पर निर्दलीय और एक सीट पर सीपीआइ (मार्क्सवादी) ने जीत हासिल की थी. वर्तमान में राज्य में 53 लाख 76 हजार 77 रजिस्टर्ड मतदाता हैं. पिछले विधानसभा चुनाव में यहां पर 75.28 फ़ीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था.

ये भी पढ़ें

स्मृति ईरानी ने सीएम अरविंद केजरीवाल को दी चुनौती, कहा- गुजरात में AAP का राजनीतिक भविष्य तय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात में भारी बारिश का कहर, अब तक 31 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी
गुजरात में भारी बारिश का कहर, अब तक 31 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी
गुजरात में आफत की बारिश! सेना- NDRF ने संभाला मोर्चा, तस्वीरों में देखें कुदरत का कहर
गुजरात में आफत की बारिश! सेना- NDRF ने संभाला मोर्चा, तस्वीरों में देखें कुदरत का कहर
Valsad News: वलसाड में रिकॉर्ड बारिश से बाढ़ जैसे हालात, पार्किंग में खड़ी गाड़ियां खिलौनों की तरह डूबीं
लसाड में रिकॉर्ड बारिश से बाढ़ जैसे हालात, पार्किंग में खड़ी गाड़ियां खिलौनों की तरह डूबीं
PM Modi News: प्रधानमंत्री का ‘नेट जीरो’ विजन: ‘ग्रीन गुजरात’ के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम, 2030 तक 100 GW रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता का लक्ष्य
प्रधानमंत्री का ‘नेट जीरो’ विजन: ‘ग्रीन गुजरात’ के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम, 2030 तक 100 GW रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता का लक्ष्य

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'डायरेक्टर को चिल्लाना पड़ता है', शगुफ्ता अली बोलीं- आज के टीवी सेट्स पर नहीं रही तमीज-तहजीब
'डायरेक्टर को चिल्लाना पड़ता है', शगुफ्ता अली बोलीं- आज के टीवी सेट्स पर नहीं रही तमीज-तहजीब
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget