एक्सप्लोरर

Rajkot: केसर आम पसंद करने वालों के लिए खुशखबरी! बाजार में आएगी इस बार बंपर पैदावार

Mango Farming: अलग-अलग किस्म के आम में केसर का अलग ही महत्व है. गुजरात के कुछ जिलों और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में इसकी पैदावार होती है. जनवरी आते ही पेड़ों में मंजर लगने शुरू हो गए हैं.

Rajkot News: आम को फलों का राजा कहा जाता है और देश के अलग-अलग हिस्सों में विभिन्न किस्म के आम की पैदावार होती है. गुजरात में केसर आम काफी लोकप्रिय है. केसर आम पसंद करने वालों के लिए इस बार खुशखबरी आई है. गुजरात में केसर आम के पेड़ इस वक्त मंजर से भरे हुए हैं जो इस बात के संकेत दे रहे हैं कि गर्मी के मौसम में केसर आम की भरपूर पैदावार होने वाली है. बताया जा रहा है कि केसर आम की पैदावार के लिए यह अनुकूल मौसम है इसलिए पेड़ मंजर से भरे हुए हैं. 

टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक कृषि विशेषज्ञों ने भविष्यवाणी की है कि जूनागढ़, अमरेली और गिर सोमनाथ में बंपर पैदावर होगी. आम की इस किस्म के पैदावर में  हाल के वर्षों में थोड़ी गिरावट हुई है जिसकी वजह साइक्लोन, प्रतिकूल तापमान और बेमौसम बारिश है. 

इन जिलों के आम की है ज्यादा डिमांड

गुजरात के कच्छे और महाराष्ट्र के कुछ हिस्से में भी केसर आम की पैदावार होती है लेकिन जूनागढ़, गिर सोमनाथ और अमरेली जिले के गिर केसर आम के स्वाद की तुलना किसी से नहीं की जा सकती. सीजन का पहला केसर आम अप्रैल में आने की संभावना है जबकि मई और जून में बंपर पैदावर मार्केट में आ जाएगी.

15-20 दिन में लग जाएंगे पेड़ों में फल

जूनागढ़ कृषि विश्वविद्यालय से जुड़े हुए कॉलेज के डीन और प्रोफेसर ने बताया कि आम एक संवेदनशील फल है और अच्छी फसल के लिए अनुकूल मौसम जरूरी है. मंजर के लिए सर्दी का मौसम अनुकूल होता है. दिन और रात के तापमान में 10 डिग्री का अंतर है जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस है और दिन के वक्त धूप निकल रही है जो कि आम के लिए महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि अगर इस तरह का मौसम 15-20 दिन रह गया तो इस बार बंपर पैदावार होगी. आम के फल लगने शुरू हो जाएंगे.

ये भी पढ़ें- गुजरात में HMPV के एक और केस ने बढ़ाई टेंशन, 8 साल का बच्चा हुआ संक्रमित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget