एक्सप्लोरर

Gujarat Earthquake: भूकंप के झटकों से कांपा गुजरात, रिक्टर स्केल पर 3.9 रही तीव्रता

Gujarat Earthquake News: गुजरात में भूकंप आया है. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.9 दर्ज की गई है.

Earthquake in Gujarat: गुजरात में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.9 रही. ANI के अनुसार, राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने जानकारी देते हुए बताया कि, गुजरात के कच्छ में आज सुबह 9 बजे रिक्टर पैमाने पर 3.9 तीव्रता का भूकंप आया है. गुजरात के कच्छ जिले के रापर कस्बे के पास शुक्रवार सुबह 4.2 तीव्रता का भूकंप आया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

जान-माल के नुकसान की कोई जानकारी नहीं
अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान जान-माल के नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिली है. भूकंप विज्ञान अनुसंधान संस्थान के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘कच्छ जिले के रापर से 19 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में सुबह करीब नौ बजे भूकंप आया जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.2 तीव्रता मापी गई.’’ अधिकारियों ने बताया कि भूकंप का केंद्र पृथ्वी की सतह से 19.5 किलोमीटर गहराई में था.अधिकारियों ने बताया कि भूकंप का असर राजकोट में भी महसूस किया गया और किसी प्रकार के नुकसान की कोई जानकारी अभी तक नहीं मिली है.

कुछ समय पहले तमिलनाडु में भी आया भूकंप
तमिलनाडु में शुक्रवार सुबह 3.2 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी. भूकंप उत्तरी तमिलनाडु के चेंगलपेट जिले में सुबह सात बजकर 39 मिनट पर आया. भूकंप विज्ञान केंद्र ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘आठ दिसंबर 2023 को भारतीय समयानुसार सुबह सात बजकर 39 मिनट पर 3.2 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र 10 किलोमीटर गहराई में था.’

महाराष्ट्र की सीमा से सटे उत्तरी कर्नाटक के विजयपुरा जिले के कुछ हिस्सों में शुक्रवार सुबह 3.0 तीव्रता का भूकंप आया. कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र ने यह जानकारी दी. केएसएनडीएमसी के बयान के मुताबिक, भूकंप सुबह 6 बजकर 52 मिनट पर आया जिसका केंद्र जिले के विजयपुरा तालुक में उकुमानल गांव से 4.3 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में था. बयान में कहा गया है कि भूकंप के तीव्रता मापन से पता चला है कि इसकी तीव्रता कम थी और इसके झटके आसपास के 40-50 किलोमीटर के दायरे में महसूस किए जा सकते हैं.

2023 में भूकंप की घटनाओं में वृद्धि हुई: सरकार
केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रीजीजू ने बुधवार को कहा कि पश्चिमी नेपाल में ‘अल्मोड़ा फॉल्ट’ के सक्रिय होने की वजह से उत्तर भारत और नेपाल के कुछ हिस्सों में भूकंप आए हैं. रीजीजू ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि ‘अल्मोड़ा फॉल्ट’ के सक्रिय होने के कारण इस साल 24 जनवरी (5.8 तीव्रता), 3 अक्टूबर (6.2 तीव्रता), और 3 नवंबर (6.4 तीव्रता) को बड़े भूकंप आए. मंत्री ने कहा कि इन भूकंपों और इनके बाद के झटकों की वजह से 2023 में भूकंप की आवृत्ति में वृद्धि हुई है, हालांकि पृष्ठभूमि भूकंपीयता अपरिवर्तित रही.

ये भी पढ़ें: Gujarat: गुजरात के गरबा को मिली वैश्विक पहचान, यूनेस्को की इस सूची में शामिल, PM मोदी ने जाहिर की खुशी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Manjalpur Bypoll: मांजलपुर उप-चुनाव के लिए BJP ने की उम्मीदवार की घोषणा, 30 जुलाई को वोटिंग
गुजरात: मांजलपुर उप-चुनाव के लिए BJP ने की उम्मीदवार की घोषणा, 30 जुलाई को वोटिंग
अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट में हाई कोर्ट का अहम फैसला, 38 दोषियों की फांसी की सजा बरकरार, 56 लोगों की गई थी जान
अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट में हाई कोर्ट का अहम फैसला, 38 दोषियों की फांसी की सजा बरकरार
Gujarat Weather: कई इलाकों में तेज बारिश, जूनागढ़ में सड़क के गड्ढे में गिरा दंपति, अस्पताल में भर्ती
गुजरात: कई इलाकों में तेज बारिश, जूनागढ़ में सड़क के गड्ढे में गिरा दंपति, अस्पताल में भर्ती
Gujarat News: गुजरात में 'हेल्थ पासपोर्ट' योजना शुरू, 1.89 करोड़ बच्चों का तैयार होगा हेल्थ रिकॉर्ड
गुजरात में 'हेल्थ पासपोर्ट' योजना शुरू, 1.89 करोड़ बच्चों का तैयार होगा हेल्थ रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
Embed widget