एक्सप्लोरर

गुजरात में मजदूरों को 5 रुपये में मिलेगा अस्थायी आवास, CM भूपेंद्र पटेल ने शुरू की योजना

Shramik Basera Scheme: गुजरात के CM भूपेंद्र पटेल ने कहा कि सुविधाएं तैयार होने के बाद 'श्रमिक बसेरा' योजना से करीब 15,000 कंस्ट्रक्शन वर्कर्स को फायदा मिलेगा. इसके लिए एक पोर्टल भी लॉन्च किया गया.

Gujarat CM Launched Shramik Basera Scheme: गुजरात सरकार ने मजदूरों की समस्याओं को देखते हुए एक बेहतरीन योजना शुरु की है. राज्य सरकार कंस्ट्रक्शन के काम में लगे मजदूरों के लिए अस्थायी घर उपलब्ध कराएगी. इसके लिए उन्हें मामूली पैसे चुकाने होंगे. इसे 'श्रमिक बसेरा' योजना नाम दिया गया है.

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुरुवार (18 जुलाई) को निर्माण कार्य में लगे लगभग 15,000 मजदूरों के लिए पांच रुपये प्रतिदिन की मामूली दर पर अस्थायी आवास उपलब्ध कराने की योजना शुरू की. अगले तीन सालों में इस योजना का और विस्तार किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक ऐसे मजदूरों को इस अस्थायी आवास का लाभ मिल सके. 

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया, 'श्रमिक बसेरा' योजना के लिए, मुख्यमंत्री ने अहमदाबाद, गांधीनगर, वडोदरा और राजकोट शहरों में मजदूरों के रहने के लिए 17 आवास संरचनाओं का भूमि-पूजन समारोह किया. सीएम भूपेंद्र पटेल अहमदाबाद के जगतपुर क्षेत्र में इसकी आधारशिला रखने के लिए ऐसी ही एक साइट पर मौजूद थे.

विज्ञप्ति में कहा गया है कि उन्होंने ऐसी अन्य सुविधाएं वर्चुअली लॉन्च कीं. विज्ञप्ति में कहा गया है कि सीएम ने श्रमिक बसेरा योजना के लिए एक पोर्टल भी लॉन्च किया. कार्यक्रम में अपने संबोधन में, सीएम ने कहा, ''सुविधाएं तैयार होने के बाद इस योजना से लगभग 15,000 निर्माण श्रमिकों को लाभ होगा. कंस्ट्रक्शन के काम में लगे इन मजदूरों को प्रति व्यक्ति 5 रुपये के दैनिक किराए पर आवास उपलब्ध कराया जाएगा.''

 उन्होंने आगे कहा, ''अगले तीन सालों में, लगभग 3 लाख कंस्ट्रक्शन मजदूरों के लाभ के लिए पूरे गुजरात में ऐसे और अधिक आवास केंद्र बनाए जाएंगे. इस परियोजना पर 1,500 करोड़ रुपये की लागत आएगी.'' उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस कदम का उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों और कंस्ट्रक्शन वर्कर्स को भोजन, स्वास्थ्य, आवास और वित्तीय सहायता प्रदान करके उनके जीवन स्तर में गुणात्मक परिवर्तन लाना है.

ये भी पढ़ें:

Gujrat: जनजातीय इलाकों में पानी पहुंचाने की योजना में 9 करोड़ का घोटाला, 14 आरोपियों पर FIR, 10 गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात में कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी की बढ़ीं मुश्किलें, गांधीनगर में FIR दर्ज
गुजरात में कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी की बढ़ीं मुश्किलें, गांधीनगर में FIR दर्ज
अहमदाबाद: नवरात्रि से पहले IV विटामिन ड्रिप का क्रेज, हजारों खर्च कर रहे युवा
अहमदाबाद: नवरात्रि से पहले IV विटामिन ड्रिप का क्रेज, हजारों खर्च कर रहे युवा
गुजरात के कच्छ में भीषण सड़क हादसे में 7 की मौत, 20 से अधिक घायल
गुजरात के कच्छ में भीषण सड़क हादसे में 7 की मौत, 20 से अधिक घायल
गुजरातः वाराणसी से वडनगर सेवा यात्रा' का समापन, CM भूपेंद्र पटेल समेत ये मंत्री रहे शामिल
गुजरातः वाराणसी से वडनगर सेवा यात्रा' का समापन, CM भूपेंद्र पटेल समेत ये मंत्री रहे शामिल

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
मुर्गी पालन शुरू करना है, जानें कितनी जगह और पैसों की जरूरत?
मुर्गी पालन शुरू करना है, जानें कितनी जगह और पैसों की जरूरत?
Embed widget