एक्सप्लोरर

Arjun Modhwadia Joins BJP: अर्जुन मोढवाडिया BJP में शामिल, लोकसभा चुनाव से पहले गुजरात में कांग्रेस को झटका

Arjun Modhwadia in BJP: गुजरात के वरिष्ठ नेता अर्जुन मोढवाडिया, अंबरीश डेर और अन्य जिन्होंने कल कांग्रेस से इस्तीफा दिया था आज वो राज्य बीजेपी प्रमुख सीआर पाटिल की उपस्थिति में बीजेपी में शामिल हुए.

Arjun Modhwadia News: गुजरात में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस का 'हाथ' छोड़कर अर्जुन मोढवाडिया आज बीजेपी में शामिल हो गए हैं. लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस के कई नेताओं ने अब तक इस्तीफा दे दिया. अर्जुन मोढवाडिया के साथ अंबरीश डेर समेत वो नेता भी आज बीजेपी में शामिल हुए जिन्होंने कल कांग्रेस से इस्तीफा दिया था.

कल दिया था इस्तीफा?
कल पोरबंदर के विधायक ने गांधीनगर में गुजरात विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी को अपना इस्तीफा सौंपा था. उनके इस्तीफे के साथ, 182 सदस्यीय विधानसभा में विपक्षी दल की ताकत घटकर 14 हो गई है. गुजरात के सबसे वरिष्ठ और प्रभावशाली विपक्षी नेताओं में से एक, मोढवाडिया ने 2022 के चुनावों में पोरबंदर विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी के दिग्गज बाबू बोखिरिया को हराया था. वरिष्ठ नेता का इस्तीफा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के 7 मार्च को गुजरात में प्रवेश करने से कुछ दिन पहले आया है.

इस्तीफे के बाद क्या बोले मोढवाडिया?
इस्तीफा देने के बाद अर्जुन मोढवाडिया कांग्रेस पर जमकर बरसे. उन्होंने गांधीनगर में मीडिया से बात करते हुए कहा, "आज मैंने गुजरात कांग्रेस के हर पदों से इस्तीफा दे दिया है, मैं स्टूडेंट से लेकर आज तक कांग्रेस से जुड़ा था. ब्लॉक कांग्रेस से राजनीति शुरू करके विधानसभा और विरोध पक्ष के नेता के साथ प्रदेश का अध्यक्ष भी बना था. मैंने खून, पसीना देकर पार्टी को मजबूत करने की कोशिश की. लेकिन, कुछ सालों से जिस कल्पना से मैंने कांग्रेस ज्वाइन की थी, वो नहीं दिखी."

आगे कहा, "मैंने सोचा था कांग्रेस में रहकर जनता में आर्थिक और सामाजिक परिवर्तन लेकर आऊंगा. हमें आजादी 1947 में मिली थी, लेकिन महात्मा गांधी ने कहा था कि हमें राजकीय आजादी मिली है, आर्थिक और सामाजिक आजादी अभी बाकी है. इस कल्पना के साथ मैं कांग्रेस में काम कर रहा था. जिस तरह से कांग्रेस पार्टी जनता से दूर चली गई है. उस पर मैंने कई बार ध्यान आकर्षित करने की कोशिश भी की. लेकिन, मैं उसमें विफल रहा. इसलिए आज मैंने कांग्रेस के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. अभी तक जो मेरा राजनीतिक सफर था उसमें सेंट्रल और स्टेट लीडरशिप का आभार व्यक्त करता हूं."

ये भी पढ़ें: Arjun Modhwadia: गुजरात में कांग्रेस को झटके पर झटका, अब पूर्व अध्यक्ष अर्जुन मोढवाडिया ने छोड़ा 'हाथ'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget