एक्सप्लोरर

Arjun Modhwadia: गुजरात में कांग्रेस को झटके पर झटका, अब पूर्व अध्यक्ष अर्जुन मोढवाडिया ने छोड़ा 'हाथ'

Arjun Modhwadia Resigns: अर्जुन मोढवाडिया ने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेज दिया. इसमें उन्होंने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का न्यौता ठुकराने पर कांग्रेस पर निशाना साधा.

Arjun Modhwadia News: लोकसभा चुनाव से पहले गुजरात में कांग्रेस को झटके पर झटका लगा है. प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सीनियर नेता अर्जुन मोढवाडिया ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. वो पोरबंदर से विधायक हैं. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं. इससे पहले गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अंबरीश डेर पार्टी छोड़ दी. सोमवार (4 मार्च) को मोढवाडिया ने अपना इस्तीफा पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेज दिया.

इसमें उन्होंने कांग्रेस की तरफ से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का न्यौता ठुकारने पर अपनी नाराजगी का इजहार किया. अर्जुन मोढवाडिया ने कहा कि कांग्रेस लोगों की भावनाओं को महसूस करने में विफल रही.

मल्लिकार्जुन खरगे को भेजे पत्र में मोढवाडिया ने कहा, "आप जानते होंगे कि 11 जनवरी 2024 को कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व ने आयोध्या में बालक राम प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव के निमंत्रण को अस्वीकार किया तो मैंने अपनी आपत्ति व्यक्त की. प्रभु राम केवल हिन्दुओं के लिए ही नहीं हैं, वे भारत की आस्था हैं. प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव को नामंजूर करके भारत की जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के कारण कांग्रेस पार्टी ने लोगों की भावनाओं को महसूस करने में विफल रही."


Arjun Modhwadia: गुजरात में कांग्रेस को झटके पर झटका, अब पूर्व अध्यक्ष अर्जुन मोढवाडिया ने छोड़ा 'हाथ

इसके आगे उन्होंने कहा, "मेरी आपत्ति के बाद से, मैं बहुत से लोगों से मिला जो कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोध्या में महोत्सव को बॉयकॉट करके भगवान राम के अपमान को लेकर आहत हैं. इस पवित्र अवसर से ध्यान भटकाने और अपमानित करने के लिए राहुल गांधी ने असम में हंगामा खड़ा करने का प्रयास किया, जो हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं और भारत के नागरिकों को और भी नाराज कर दिया. इसके अतिरिक्त, पिछले कुछ वर्षों से मैंने महसूस किया कि मैं अपने जिले पोरबंदर और गुजरात राज्य की जनता के प्रति योगदान करने में असहाय हूं."

अर्जुन मोढवाडिया ने ये भी कहा, "इसलिए, मैं अपनी कांग्रेस पार्टी की सभी पदों से इस्तीफा दे रहा हूं, जो कि मैंने पिछले 40 वर्षों से जुड़े रहकर अपने पूरे जीवन का समर्पण किया है. मैं पार्टी के नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के प्रति आभारी हूं जिन्होंने मुझे पिछले चार दशकों से अपना प्यार और स्नेह प्रदान किया."

Gujarat Politics: गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अंबरीश डेर ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी में होंगे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
Datia By Election: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
दतिया: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
Datia By Election: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
दतिया: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget