एक्सप्लोरर

गुजरात: ब्रिटेन से लौटे 12 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए, मुख्यमंत्री की बेटी-दामाद-नाती की रिपोर्ट निगेटिव

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की बेटी, दामाद और नाती लंदन से आए, जिनकी आरटी-पीसीआर जांच की गई जिसमें वे नेगेटिव पाए गए हैं.भारत ने ब्रिटेन में कोविड-19 के नए प्रकार के उभरने के बाद 23 दिसंबर से वहां से विमानों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है.

अहमदाबाद: ब्रिटेन और अन्य यूरोपीय देशों से 25 नवंबर से 23 दिसंबर के बीच गुजरात आए 1720 यात्रियों में से कुल 12 यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. इन मरीजों के नमूने पुणे में राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान और गांधीनगर के गुजरात जीवविज्ञान शोध केंद्र में भेजा गया है ताकि पता लगाया जा सके कि उनमें ब्रिटेन में मिला कोविड-19 का नया स्वरूप मौजूद है अथवा नहीं. अगले आठ से दस दिनों में इसके परिणाम आ सकते हैं.

ब्रिटेन से 21 से 23 दिसंबर के बीच गुजरात आए यात्रियों की अलग-अलग एयरपोर्ट पर आरटी-पीसीआर जांच की गयी. संक्रमित पाए गए लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

इस बीच गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की बेटी, दामाद और नाती लंदन से यहां पहुंचे जिनकी आरटी-पीसीआर जांच की गई जिसमें वे नेगेटिव पाए गए हैं. भारत ने ब्रिटेन में कोविड-19 के नए प्रकार के उभरने के बाद 23 दिसंबर से वहां से विमानों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है.

आंध्र लौटे यात्रियों के संपर्क में आए 4 पॉजिटिव वहीं ब्रिटेन से आंध्र प्रदेश में लौटने वाले छह यात्रियों समेत उनके संपर्क में आए चार व्यक्ति अब तक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. ब्रिटेन से आंध्र प्रदेश में लौटे कुल 1216 यात्रियों में से 1187 की पहचान कर ली गई है और बाकी के 29 यात्रियों का पता लगाने का प्रयास जारी है.

कुल 1162 यात्रियों को क्वॉरंटाइन किया गया है. यहां से लौटे छह यात्री कोरोना की जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं. इनमें से दो गुंटूर जिले से हैं और एक-एक क्रमश: गोदावरी, कृष्णा, अनंतपुर और नेल्लोर जिले के रहने वाले हैं.

अधिकारियों ने ब्रिटेन से लौटे यात्रियों के संपर्क में आए 3,282 लोगों की भी पहचान कर ली है और परीक्षण के लिए इनके नमूने भी भेज दिए गए हैं. इनमें से चार अब तक कोरोना पॉजिटिव निकले हैं. इनमें से एक गुंटूर जिले का है, जबकि एक नेल्लोर का रहने वाला है.

ये भी पढ़ें- ब्रिटेन में ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन को 4 जनवरी से इमरजेंसी इस्तेमाल की मिल सकती है मंजूरी

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटे में 20 हजार नए केस, 21 हजार ठीक हुए, अब तक करीब 98 लाख लोग रिकवर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: STP टैंक की सफाई के दौरान 2 लोगों की मौत, लापरवाही से कर्मचारी और गार्ड की गई जान
ग्रेटर नोएडा: STP टैंक की सफाई के दौरान 2 लोगों की मौत, लापरवाही से कर्मचारी और गार्ड की गई जान
कांगड़ा: नूरपुर नागनी माता मंदिर में चोरी के आरोप में महिलाओं को ग्रामीणों ने पीटा, जांच में जुटी पुलिस
नूरपुर नागनी माता मंदिर में चोरी के आरोप में महिलाओं को ग्रामीणों ने पीटा, जांच में जुटी पुलिस
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कैसी रही अभिजीत दीपके की अगली सुबह? बोले-'आखिरकार आज...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कैसी रही अभिजीत दीपके की अगली सुबह? बोले-'आखिरकार आज...'
कारगिल विजय दिवस पर CM योगी ने वीर शहीदों को किया नमन, बोले- शौर्य और बलिदान रहेगा अमर
कारगिल विजय दिवस पर CM योगी ने वीर शहीदों को किया नमन, बोले- शौर्य और बलिदान रहेगा अमर

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
Embed widget