एक्सप्लोरर

Monsoon Rain in Delhi: 'ये वक्त राजनीति का नहीं है', दिल्ली में बाढ़ के खतरे पर बोले अरविंद केजरीवाल- इस बार हुई अप्रत्याशित बारिश 

Arvind Kejriwal Statement On Delhi Rain: सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस बार दिल्ली में अप्रत्याशित बारिश हुई. सभी लोगों को चाहिए कि मिलकर प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाएं.

Delhi News: दिल्ली में शनिवार से जारी लगातार और भारी बारिश से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये वक्त राजनीति का नहीं है. दिल्ली में बाढ़ के खतरे पर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार दिल्ली में अप्रत्याशित बारिश हुई. सभी लोगों को चाहिए कि मिलकर प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाएं. उन्होंने कहा कि इस काम में सभी मिलकर काम करना होगा.

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बारिश और हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद दिल्ली में बाढ़ के हालात पर मंत्रियों और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के बाद कहा कि पिछले कुछ दिनों में दिल्ली में बहुत बारिश हुई है. ​इस दिल्ली में अब तक हुई बारिश को  अप्रत्याशित बारिश माना जा सकता है. 

रिकॉर्ड बारिश को दिल्ली का सिस्टम बर्दाश्त नहीं कर सकता

दिल्ली के सीएम ने कहा कि भारी बारिश से उत्पन्न हालात में हम सबको एक दूसरे की मदद करनी है. एक दूसरे पर उँगली नहीं उठानी है. सभी पार्टियों को हाथ बंटाना है. बारिश की वजह से प्रभावित लोगों के लिए सभी को मिलकर काम करने की जरूरत है. दिल्ली के अधिकारियों के साथ सभी लोग जमीन पर उतर कर लोगों की मदद कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि दिल्ली में आठ और नौ जुलाई के चौबीस घंटों में 153 मिलीमीटर बारिश हुई. यह पिछले चालीस सालों का रिकॉर्ड है. एक दिन में इतने बड़े पैमाने पर बारिश को दिल्ली का सिस्टम बर्दाश्त नहीं कर सकता. 

दिल्ली में बाढ़ का खतरा है या नहीं, यह हथिनीकुंड के पानी पर निर्भर

उन्होंने कहा कि पिछले सालों में 100 मिलीलीटर के पार जब बारिश हुई तो एक से डेढ़ घंटे में ठीक हो गया, लेकिन इस बार 153 मिलीलीटर बारिश हुई. क्या दिल्ली में बाढ़ का खतरा है. यह इस पर निर्भर करता है कि दिल्ली में पानी हरियाणा से आता है, इसलिए हरियाणा के हथिनी कुंड से पानी कितना छोड़ा जाता है यह इस बात पर निर्भर करता है.  

दिल्ली में नहीं बाढ़ के हालात 

हथिनीकुंड से आज सुबह से 2.5 लाख क्यूसेक पानी छोड़ गया. पूर्वानुमान के मुताबिक बाढ़ के हालात नहीं हैं. उन्होंने ये भी कहा कि बारिश की वजह से सड़कों पर पॉटहॉल्स हो गए हैं. उनमें पत्थर भरे जाएंगे. अभी मरम्मत नहीं की जा सकती. बारिश आयी तो जाम लग जाता है. इससे पार पाने के लिए ट्रैफिक प्वाइंट पर एक्स्ट्रा फोर्स अप्वाइंट किए जाएंगे. ताकि लोग यू टर्न न ले सकें और जाम से बच सकें. एनडीएमसी के इलाकों में बारिश में पानी भर जा रहे हैं. अचानक कुछ जगहों पर सड़कें क्यों धंसी इसकी जाँच के आदेश दिए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें:  Monsoon Rain in Delhi: IMD येलो अलर्ट के बाद हरियाणा ने 2.78 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा, दिल्ली के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिगो सिस्टम फेलियर मामले में DGCA की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, लगाया करोड़ों का जुर्माना
इंडिगो सिस्टम फेलियर मामले में DGCA की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, लगाया करोड़ों का जुर्माना
CM योगी की सख्ती के बाद हरकत में वाराणसी पुलिस, मणिकर्णिका घाट के AI वीडियो मामले में केस दर्ज
CM योगी की सख्ती के बाद हरकत में वाराणसी पुलिस, मणिकर्णिका घाट के AI वीडियो मामले में केस दर्ज
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश

वीडियोज

Sansani:वीडियो में कैद एक 'मुर्दे' का दर्द | Crime News
DGCA ने Indigo पर 22.20 करोड़ का लगाया जुर्माना, CEO-COO को भी दी गई चेतावनी
Owaisi ने Maharashtra में कैसे कर दिया बड़ा 'खेला'?
Maharashtra में फिर 'ढाई-ढाई' साल वाला मेयर फार्मूला होगा लागू?
Sandeep Chaudhary: 89 सीटों के चक्रव्यूह में कैसे निकलेंगे Eknath Shinde? | Mumbai New Mayor | BMC

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिगो सिस्टम फेलियर मामले में DGCA की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, लगाया करोड़ों का जुर्माना
इंडिगो सिस्टम फेलियर मामले में DGCA की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, लगाया करोड़ों का जुर्माना
CM योगी की सख्ती के बाद हरकत में वाराणसी पुलिस, मणिकर्णिका घाट के AI वीडियो मामले में केस दर्ज
CM योगी की सख्ती के बाद हरकत में वाराणसी पुलिस, मणिकर्णिका घाट के AI वीडियो मामले में केस दर्ज
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश
रायपुर में मेडिकल खरीद घोटाला में ED का बड़ा एक्शन, एक बिजनेसमैन को किया गिरफ्तार
रायपुर में मेडिकल खरीद घोटाला में ED का बड़ा एक्शन, एक बिजनेसमैन को किया गिरफ्तार
Telangana: सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को बनाया हनीट्रैप का शिकार, धमकी देकर वसूले लाखों रुपए
सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को जाल में फंसाकर किया गंदा काम!
ईरान से लौटे भारतीय शख्स ने की सरकार की तारीफ, बोला- मोदी है तो मुमकिन है, वीडियो वायरल
ईरान से लौटे भारतीय शख्स ने की सरकार की तारीफ, बोला- मोदी है तो मुमकिन है
बच्चे के नाम पर इस योजना में हर महीने डालें 1000 रुपये, 60 साल बाद मिलेंगे 11.57 करोड़
बच्चे के नाम पर इस योजना में हर महीने डालें 1000 रुपये, 60 साल बाद मिलेंगे 11.57 करोड़
Embed widget