एक्सप्लोरर

Delhi News: दिल्ली सरकार की इस परियोजना से लोगों को मिलेगी सस्ती बिजली, पर्यावरण को भी फायदा

Delhi News Today: दिल्ली सरकार ने ऊर्जा के क्षेत्र में अहम कदम उठाया है. इससे न केवल बिजली की निर्बाध आपूर्ति के लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी, बल्कि इससे लोगों के पैसों की भी बचत होगी.

Delhi Solar Policy 2024: दिल्ली वालों को बिजली की कमी की समस्या से राहत देने और लंबी-लंबी बिजली के बिलों से छुटकारा दिलाने के लिए केजरीवाल सरकार ने ऊर्जा के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी कदम उठाया है.

जिसके तहत, दिल्ली सरकार और एमसीडी के 500 वर्ग मीटर से बड़े 645 इमारतों, जिनमें शैक्षणिक संस्थान, स्वास्थ्य संस्थान, डीटीसी डिपो, डीटीएल सबस्टेशन और अन्य शामिल हैं, पर ग्रिड-कनेक्टेड रूफटॉप सोलर प्लांट लगाए जाएंगे. इससे न केवल बिजली की निर्बाध आपूर्ति के लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी, बल्कि इससे लोगों के पैसों की भी बचत होगी.

दिल्ली सरकार की ऊर्जा मंत्री आतिशी ने इस परियोजना को मंजूरी देने की बात बताते हुए कहा कि सरकारी इमारतों पर रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने की ये पहल केजरीवाल सरकार के दिल्ली सोलर पॉलिसी का हिस्सा है.

इसके साथ हमारा विजन राजधानी में सोलर एनर्जी प्रोडक्शन को बढ़ावा देना है. उन्होंने कहा कि  29 जनवरी, 2024 को कैबिनेट की तरफ से पारित दिल्ली सोलर पॉलिसी को भारत में सबसे अच्छी और सबसे प्रगतिशील पॉलिसी में से एक के रूप में देखा जा रहा है. यह पॉलिसी सौर ऊर्जा के रूप में ग्रीन एनर्जी के उत्पादन को बढ़ावा देगी.

पैसों की बचत के साथ-साथ पर्यावरण को भी फायदा 

ऊर्जा मंत्री आतिशी ने कहा कि ये शानदार प्रोजेक्ट सरकारी इमारतों को अपनी बिजली की ज़रूरतों को स्वयं पूरा करने में मददगार तो बनेगा ही साथ ही इससे पैसों की बचत के साथ-साथ पर्यावरण को भी फायदा होगा. उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल के साथ हम अपनी सरकारी इमारतों को अधिक ऊर्जा-कुशल बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं.

आगे उन्होंने दिल्ली सरकार की प्रगतिशील सोलर पॉलिसी पर साझा करते हुए कहा, "दिल्ली में बिजली की खपत में वृद्धि के बावजूद, हमारा लक्ष्य 2027 तक शहर की 25 प्रतिशत बिजली सौर ऊर्जा संयंत्रों के माध्यम से उत्पन्न करना है. हमारे इस प्रयास का लक्ष्य सौर ऊर्जा उत्पादन के मामले में दिल्ली को देश के दूसरे राज्यों की तुलना में अव्वल रखना है.

ये भी पढ़ें: Kala Jathedi Anuradha Wedding: काला जठेड़ी और अनुराधा की हुई शादी, हाई सिक्योरिटी के बीच ऐसे मिली मेहमानों को एंट्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली दंगा केसः शरजील इमाम ने दूसरी बार दायर की जमानत याचिका, कोर्ट ने पुलिस से मांगा जवाब
दिल्ली दंगा केसः शरजील इमाम ने दूसरी बार दायर की जमानत याचिका, कोर्ट ने पुलिस से मांगा जवाब
दिल्ली के रोहिणी में रोड रेज का मामला, रैपिडो चालक को हेलमेट से पीटा; दो आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली के रोहिणी में रोड रेज का मामला, रैपिडो चालक को हेलमेट से पीटा; दो आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली वालों को लगने वाला है तगड़ा झटका! महंगी होगी बिजली; बढ़कर आएंगे लोगों के बिल
दिल्ली वालों को लगने वाला है तगड़ा झटका! महंगी होगी बिजली; बढ़कर आएंगे लोगों के बिल
दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, बारिश और तेज हवाओं के बाद गर्मी से राहत; IMD ने दी ये सलाह
दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, बारिश और तेज हवाओं के बाद गर्मी से राहत; IMD ने दी ये सलाह

वीडियोज

IAF Plane Crash : लैंडिंग के वक्त सेना का विमान क्रैश! | AN 32 | Jorhat | Breaking News| Air Force
IAF Plane Crash : Air Force का AN-32 क्रैश, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी | Jorhat | Breaking News
US-Iran War Updates : US और ईरान के बीच 105 दिनों की तकरार खत्म ? | Trump | Iran Peace Deal 2026
Indian Ship Attacked in Hormuz News : 3 भारतीयों की मौत पर भड़का भारत, अमेरिका को कड़ा संदेश #war
Main Vaapas Aaunga Review: इम्तियाज़ अली की दिल छू लेने वाली प्रेम कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कल्याण बनर्जी ने दिया था ममता बनर्जी को अल्टीमेटम तो BJP ने कसा तंज, कहा- 'अभिषेक के बिल पेंडिंग इसलिए...'
कल्याण बनर्जी ने दिया था ममता बनर्जी को अल्टीमेटम तो BJP ने कसा तंज, कहा- 'अभिषेक के बिल पेंडिंग इसलिए...'
दिल्ली दंगा केसः शरजील इमाम ने दूसरी बार दायर की जमानत याचिका, कोर्ट ने पुलिस से मांगा जवाब
दिल्ली दंगा केसः शरजील इमाम ने दूसरी बार दायर की जमानत याचिका, कोर्ट ने पुलिस से मांगा जवाब
ईरान और अमेरिका के बीच डील में किन मुद्दों पर बनी सहमति? डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूक्लियर हथियार को लेकर ये बताया
ईरान और अमेरिका के बीच डील में किन मुद्दों पर बनी सहमति? डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूक्लियर हथियार को लेकर ये बताया
Ikka Release Date: सनी देओल और अक्षय खन्ना की 'इक्का' की रिलीज डेट आई, इस दिन मचेगी OTT पर तबाही!
सनी देओल और अक्षय खन्ना की 'इक्का' की रिलीज डेट आई, इस दिन मचेगी OTT पर तबाही!
IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच कितने बजे तक शुरू होगा 20-20 ओवर का मैच? कट-ऑफ टाइम आया सामने
भारत और अफगानिस्तान के बीच कितने बजे तक शुरू होगा 20-20 ओवर का मैच? कट-ऑफ टाइम आया सामने
भारतीय क्रू मेंबर्स को ले जा रहे शिप लियाकी फ्रीडम पर ओमान की खाड़ी में अमेरिका ने किया अटैक? MEA ने बताई हकीकत
भारतीय क्रू मेंबर्स को ले जा रहे शिप लियाकी फ्रीडम पर अमेरिका ने किया अटैक? MEA ने बताई हकीकत
'आतंकवाद के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा सिंधु नदी का पानी', रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का पाकिस्तान को दो टूक संदेश
'आतंकवाद के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा सिंधु नदी का पानी', राजनाथ सिंह का पाकिस्तान को दो टूक संदेश
'अपनी हैसियत के हिसाब से बात करें...', ओवैसी के यूपी दौरे से पहले ओम प्रकाश राजभर ने दी नसीहत
'अपनी हैसियत के हिसाब से बात करें...', ओवैसी के यूपी दौरे से पहले ओम प्रकाश राजभर ने दी नसीहत
Embed widget