एक्सप्लोरर

दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर PWD का एक्शन, बिना मंजूरी बनाई गईं सीढ़ियों को तोड़ा

Congress News: पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों ने हाल ही में कांग्रेस मुख्यालय के निर्माण में शामिल लोगों को बताया था कि तीन सीढ़ियां एमसीडी द्वारा स्वीकृत ढांचे का हिस्सा नहीं है. 

Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आप (AAP) और बीजेपी (BJP) के बीच घमासान के बाद अब कांग्रेस (Congress Party) और बीजेपी के बीच टकराव चरम पर है. एक दिन पहले राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की लोकसभा से सदस्यता रद्द करने के बाद अब लोक निर्माण विभाग यानी पीडब्ल्यूडी (PWD) ने मध्य दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय (Congress Headquarter) के निर्माणाधीन भवन के बाहर दिल्ली नगर निगम की मंजूरी के बिना बनाई गई तीन सीढ़ियों को शुक्रवार को तोड़ दिया. एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

पीडब्लूडी के अधिकारी ने बताया कि दिल्ली सरकार के प्रशासनिक नियंत्रण में आने वाला पीडब्ल्यूडी राष्ट्रीय राजधानी में इस साल प्रस्तावित जी-20 शिखर सम्मेलन की तैयारियों के तहत अवैध ढांचों को हटाने के लिए शहर में अतिक्रमण रोधी अभियान चला रहा है. अधिकारी के मुताबिक पीडब्ल्यूडी ने इस हफ्ते की शुरुआत में दीन दयाल उपाध्याय मार्ग का निरीक्षण किया और कांग्रेस मुख्यालय के निर्माण में शामिल लोगों को बताया कि तीनों सीढ़ियां एमसीडी द्वारा स्वीकृत ढांचे का हिस्सा नहीं हैं. अधिकारी ने कहा कि तीन अतिरिक्त सीढ़ियां बनाई गई थीं. उन्हें शुक्रवार को तोड़ दिया गया.

आप दफ्तर के खिलाफ भी पीडब्लूडी  बता दें कि दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर भारतीय जनता पार्टी, और आम आदमी पार्टी के भी कार्यालय  हैं. संभवतः पहली बार ऐसा हुआ कि कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय पर इस तरह की कार्रवाई हुई है. इससे  पहले दीन दायल उपाध्याय मार्ग पर आम आदमी पार्टी के दफ्तर पर भी पीडब्लूडी ने कार्रवाई की थी. हाल ही में आम आदमी पार्टी ने भी पीडब्लूडी के आग्रह पर दफ्तर के बाहर फुटपाथ पर बने केबिन को खुद ही तोड़ डाला था. खास बात यह है कि राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता को एक दिन पहले ही रद्द कर दिया गया था. गुरुवार को गुजरात की सूरत कोर्ट ने राहुल गांधी को मानहानि मामले में दोषी करार दिया था. राहुल गांधी लोकसभा चुनाव 2019 में केरल के वायनाड से सांसद चुने गए थे. 

यह भी पढ़ेंः  Delhi Budget Session: दिल्ली विधानसभा से सस्पेंड BJP विधायक विजेंद्र गुप्ता की याचिका पर सुनवाई, HC ने सुनाया ये फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुस्लिम गृहमंत्री की वजह से ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?
मुस्लिम गृहमंत्री की वजह से ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?
'BJP मनमाफिक जुगाड़ नहीं पाई..', SIR को लेकर सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव ने कसा तंज
'BJP मनमाफिक जुगाड़ नहीं पाई..', SIR को लेकर सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव ने कसा तंज
सिडनी में बाप-बेटे ने मिलकर किया आतंकी हमला, अब तक 16 की मौत, जानें चश्मदीद ने क्या बताया
सिडनी में बाप-बेटे ने मिलकर किया आतंकी हमला, अब तक 16 की मौत, जानें चश्मदीद ने क्या बताया
IND VS SA: 'रन नहीं बना पा रहा हूं लेकिन...' मैच के बाद ये क्या बोल गए सूर्यकुमार यादव
'रन नहीं बना पा रहा हूं लेकिन...' मैच के बाद ये क्या बोल गए सूर्यकुमार यादव

वीडियोज

नकली दवा बनाने की कंपनी का पुलिस ने किया भंडफोड़ | Delhi Crime Branch | Cyber Cell
नकली IAS के निशाने पर लड़कियां
Bihar News: बिहार के नवादा में पुलिस को चकमा देकर कैदी फरार | ABP News
सिडनी में 'पहलगाम'? आतंकियों ने चुन-चुन कर मारा!
Janhit: PM मोदी ने फिर चौंकाया! | National Executive President | Nitin Nabin | BJP | PM Modi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम गृहमंत्री की वजह से ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?
मुस्लिम गृहमंत्री की वजह से ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?
'BJP मनमाफिक जुगाड़ नहीं पाई..', SIR को लेकर सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव ने कसा तंज
'BJP मनमाफिक जुगाड़ नहीं पाई..', SIR को लेकर सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव ने कसा तंज
सिडनी में बाप-बेटे ने मिलकर किया आतंकी हमला, अब तक 16 की मौत, जानें चश्मदीद ने क्या बताया
सिडनी में बाप-बेटे ने मिलकर किया आतंकी हमला, अब तक 16 की मौत, जानें चश्मदीद ने क्या बताया
IND VS SA: 'रन नहीं बना पा रहा हूं लेकिन...' मैच के बाद ये क्या बोल गए सूर्यकुमार यादव
'रन नहीं बना पा रहा हूं लेकिन...' मैच के बाद ये क्या बोल गए सूर्यकुमार यादव
लियोनल मेसी से मिलने के लिए क्रेजी हुए बॉलीवुड सेलेब्स, टाइगर श्रॉफ इस कारण हो गए ट्रोल
लियोनल मेसी से मिलने के लिए क्रेजी हुए बॉलीवुड सेलेब्स, टाइगर श्रॉफ इस कारण हो गए ट्रोल
Delhi: 'उपहास करना आपको शोभा नहीं देता', रेखा गुप्ता पर अरविंद केजरीवाल का पलटवार, पढ़ें पूरा मामला
'उपहास करना आपको शोभा नहीं देता', रेखा गुप्ता पर अरविंद केजरीवाल का पलटवार, पढ़ें पूरा मामला
सर्दियों में घर बैठे बनाएं चाय के साथी स्नैक्स हरे चने के पकौड़े, बड़ी आसान है इसकी रेसिपी
सर्दियों में घर बैठे बनाएं चाय के साथी स्नैक्स हरे चने के पकौड़े, बड़ी आसान है इसकी रेसिपी
Year Ender 2025: इस साल महाकुंभ में छाए रहे ये बाबा, IIT वाले बाबा ने तो उड़ा दिया था गर्दा
इस साल महाकुंभ में छाए रहे ये बाबा, IIT वाले बाबा ने तो उड़ा दिया था गर्दा
Embed widget