एक्सप्लोरर

Delhi Riots 2020: कड़कड़डूमा कोर्ट ने इस वजह से 10 आरोपियों को किया बरी, कहा- 'पुलिस ने जिसे बनाया गवाह, वही...'

Kankardooma Court Verdict: दिल्ली की अदालत (Kankardooma Court) ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने जिस व्यक्ति को बतौर गवाह पेश किया था, वो अदालत में जिरह के दौरान अपने बयान से मुकर गया. 

Delhi News: दिल्ली की एक अदालत ने फरवरी 2020 में दिल्ली दंगों के दौरान दंगा, आगजनी और डकैती के आरोपी 10 लोगों की पहचान न हो पाने के कारण बुधवार को बरी कर दिया. कड़कड़डूमा कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पुलस्त्य प्रमाचला ने आरोपियों की पहचान स्थापित करने में अभियोजन पक्ष की विफलता को उनके बरी होने का मुख्य कारण बताया. यानी आरोपियों का संदेह का लाभ देते हुए बरी किया गया है. 

यह मामला गोकुल पुरी इलाके से संबंधित है. इस मामले में केस जगदीश प्रसाद शर्मा द्वारा दायर कराया गया था. उन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी दुकान को दंगाइयों ने जला दिया था. अदालत ने कहा कि जहां आरोपियों की पहचान एक पुलिस अधिकारी ने की थी, वहीं गवाह जिरह के दौरान अपना रुख बदल लिया, जिससे उसकी गवाही अविश्‍वसनीय हो गई. 

आरोपी संदेह के लाभ का हकदार

कड़कड़डूमा कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश  पुलस्त्य प्रमाचला ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ आरोप उचित संदेह से परे साबित नहीं हुए, जिसके कारण उन्हें बरी कर दिया गया. उन्होंने कहा कि पहचान प्रक्रिया में विसंगतियों के कारण आरोपी संदेह का लाभ पाने के हकदार थे.

अभियोजन के दावे खारिज

कंकड़डूमा अदालत ने उचित संदेह से परे सबूत की कमी की ओर इशारा किया और आपराधिक मामलों में विश्‍वसनीय पहचान के महत्व को रेखांकित किया. इसके अलावा, गवाहों के बयानों में देरी के दावों को खारिज कर दिया गया, क्योंकि इस तरह की देरी से दर्ज की गई गवाही अमान्य नहीं होती.

दिल्ली दंगे में 53 लोगों की हुई थी मौत

गौरतलब है कि 3 साल पहले नॉर्थ ईस्ट दिल्ली इलाके में सीएए और एनआरसी के खिलाफ महीनों तक चले प्रदर्शन का अंत दंगों के रूप में हुआ था. 23 फरवरी से 26 फरवरी 2020 तक चले हिंसा, आगजनी और मारपीट की घटनाओं में 53 लोगों की मौत हुई थी. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने 751 एफआईआर दर्ज की थी. 

Delhi AQI Today: दिल्ली में प्रदूषण के बाद कोहरे का अटैक! जानें 5 दिसंबर तक कैसा रहेगा मौसम?

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स *T&C Apply

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi News: यमुना किनारे 310 परिवारों को बेदखली नोटिस, कांग्रेस ने LG से लगाई रोक की गुहार, बताया अमानवीय फैसला
यमुना किनारे 310 परिवारों को बेदखली नोटिस, कांग्रेस ने LG से लगाई रोक की गुहार, बताया अमानवीय फैसला
Delhi Weather Today: दिल्ली में फिर लौटेगी तपिश, तापमान बढ़ने के साथ दिल्ली में हीटवेव की चेतावनी
दिल्ली में फिर लौटेगी तपिश, तापमान बढ़ने के साथ दिल्ली में हीटवेव की चेतावनी
Delhi News: दिल्ली HC का बड़ा आदेश, यमुना फ्लडप्लेन में नहीं होगी पूजा, बिजनेस गतिविधियों पर भी लगाई रोक
दिल्ली HC का बड़ा आदेश, यमुना फ्लडप्लेन में नहीं होगी पूजा, बिजनेस गतिविधियों पर भी लगाई रोक
दिल्ली: 1 जुलाई से बदल जाएगा महिलाओं के फ्री बस सफर का सिस्टम, रेखा सरकार का बड़ा फैसला
दिल्ली: 1 जुलाई से बदल जाएगा महिलाओं के फ्री बस सफर का सिस्टम, रेखा सरकार का बड़ा फैसला

वीडियोज

सलमान खान की वो फिल्म जिसने हर भारतीय परिवार को हंसाया भी और रुलाया भी
Pati Brahmachari: Suraj का गुस्सा और Isha का मास्टरस्ट्रोक! Isha की चालाकी ने कर दी बोलती बंद! #sbs
Bollywood News: रणवीर सिंह पर स्टाफ के आरोपों से मचा बवाल, सोशल मीडिया पर इमेज पर उठे सवाल (12.05.26)
Amisha Patel का Late Night पोस्ट बना Bollywood का सबसे बड़ा DISCUSSION TOPIC!
PM Modi Gold Appeal: सोना न खरीदने से डॉलर में आएगी गिरावट? | Middle East Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-Russia Relations: 'सभी घुटने नहीं टेकते, भारत ने हमेशा...', तेल को लेकर रूस की अमेरिका को खरी-खरी
'सभी घुटने नहीं टेकते, भारत ने हमेशा...', तेल को लेकर रूस की अमेरिका को खरी-खरी
Prateek Yadav Death: स्कूल से शुरू हुई दोस्ती, ई-मेल से बढ़ा प्यार, ऐसी रही अपर्णा और प्रतीक यादव की लव स्टोरी
स्कूल से शुरू हुई दोस्ती, ई-मेल से बढ़ा प्यार, ऐसी रही अपर्णा और प्रतीक यादव की लव स्टोरी
पाकिस्तान के ईरानी फाइटर जेट्स को पनाह देने पर अमेरिका बदलेगा मध्यस्थ? ट्रंप का आया रिएक्शन, बोले - शहबाज और मुनीर...
PAK के ईरानी विमानों को पनाह देने पर US बदलेगा मध्यस्थ? ट्रंप का आया रिएक्शन, बोले - शहबाज-मुनीर...
Watch: 'आज जाओ, हमें सपोर्ट की बहुत जरुरत...', 4 लगातार हार के बाद पंजाब किंग्स के खिलाड़ी ने की अपील
Watch: 'आज जाओ, हमें सपोर्ट की बहुत जरुरत...', 4 लगातार हार के बाद पंजाब किंग्स के खिलाड़ी ने की अपील
Dhurandhar 2 BO Day 55 Worldwide: ओटीटी रिलीज से पहले 'धुरंधर 2' वर्ल्डवाइड फिर रचेगी इतिहास! जानें-18सौ करोड़ से रह गई कितनी दूर
ओटीटी रिलीज से पहले 'धुरंधर 2' वर्ल्डवाइड फिर रचेगी इतिहास! 18सौ करोड़ से है बस इतनी दूर
BJP Viral Post: हिमंत बिस्वा सरमा ने शुभेंदु को गले लगाकर पूछा किसके आएंगे बुरे दिन? बंगाल के CM ने दिया जवाब, तस्वीर ने मचाया बवाल
हिमंत बिस्वा सरमा ने शुभेंदु को गले लगाकर पूछा किसके आएंगे बुरे दिन? बंगाल के CM ने दिया जवाब, तस्वीर ने मचाया बवाल
Termite Control In Crops: ये टिप्स आजमा लिए तो फसल में कभी नहीं लगेगी दीमक, जानें कैसे बचेगा नुकसान?
ये टिप्स आजमा लिए तो फसल में कभी नहीं लगेगी दीमक, जानें कैसे बचेगा नुकसान?
क्या होता है Cyber Tyre? सड़क पर खतरे से पहले ही कर देगा अलर्ट, इन खूबियों से है लैस
क्या होता है Cyber Tyre? सड़क पर खतरे से पहले ही कर देगा अलर्ट, इन खूबियों से है लैस
Embed widget