एक्सप्लोरर

Delhi Airport News: दिल्ली के एयरपोर्ट पर चल रहा था मंहगे मोबाइल और स्मार्ट वॉच चोरी का खेल, फिर ऐसे हुआ खुलासा

Delhi Crime News: दिल्ली एयरपोर्ट से मंहगे मोबाइल और स्मार्ट वॉच चोरी करने वाले एक गिरोह का खुलासा हुआ है. CISF का एएसआई इसमे शामिल था. पुलिस ने आरोपी एएसआई 4 लोगों को गिरफ्तार किया है.

Delhi Airport News: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Indira Gandhi International Airport) थाने की पुलिस टीम ने एयरपोर्ट के कार्गो एरिया में कंसाइनमेंट से महंगे मोबाइल (Mobile) और स्मार्ट वॉच (Smart Watch) चोरी करने वाले एक ऐसे रैकेट का खुलासा किया है, जिसमें आईजीआई एयरपोर्ट पर ड्यूटी पर तैनात सीआईएसएफ (CISF) का एक एएसआई भी उसमें शामिल था. इस मामले में आईजीआईए थाने के पुलिस ने आरोपी एएसआई सहित चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले 02 लोडर और मोबाइल फोन को खरीदने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार कर लिया है.

सीआईएसएफ के एएसआई सहित 04 गिरफ्तार 
डीसीपी एयरपोर्ट, रवि कुमार सिंह के अनुसार, इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान, सीआईएसएफ के एएसआई बृजपाल सिंह, दुकानदार विवेक, लोडर अश्विनी कुमार और राकेश के रूप में हुई है. ये महिपालपुर और राज नगर के रहने वाले है। इनके कब्जे से सैमसंग के 17 महंगे मोबाइल फोन और 10 स्मार्ट वॉच बरामद किये गए हैं. डीसीपी ने बताया कि, 21 नवंबर को आईजीआईए थाने की पुलिस को दी गयी शिकायत में हॉटस्पॉट रिटेल के रमेश कुमार ने बताया कि दुबई जाने वाले उनके कंसाइनमेंट (Consignment) को कार्गो एरिया में खोल कर उनमें से किसी ने सैमसंग के 19 मोबाइल फोन चुरा लिए हैं. शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई. इसके लिए एसीपी वीरेंद्र मोर की देखरेख में एसएचओ यशपाल सिंह के नेतृत्व में एसआई नवीन मीणा हेड कॉन्स्टेबल विनोद और कॉन्स्टेबल नितिन की टीम का गठन किया गया था.

मोबाइल सर्विलांस से पुलिस पहुंची दुकानदार तक 
पुलिस टीम ने मोबाइल को सर्विलांस पर लगा कर लगातार उनकी निगरानी शुरू की. कुछ दिनों के बाद चोरी गए मोबाइल फोन सक्रिय हुए, जिन्हें ट्रेस करने पर पुलिस को पता चला कि मोबाइल फोन को अलग-अलग कस्टमरों को बेचा गया और ये सभी मोबाइल महिपालपुर स्थित खुशी कम्युनिकेशन (Khushi Communication) नाम के एक ही दुकान से बेचे गए थे. जिस पर पुलिस ने मोबाइल शॉप के प्रोप्राईटर विवेक को हिरासत में ले लिया. पूछताछ में बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी ने बताया कि उसने 05 ब्रांड न्यू मोबाइल फोन को काफी कम कीमत पर, महिपालपुर इलाके में रहने वाले और एयरपोर्ट के कार्गो एरिया में तैनात सीआईएसएफ ऑफिसर (CISF Officer) से खरीदा था. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी सीआईएसएफ ऑफिसर बृजपाल सिंह का भी पता लगा कर उसे दबोच लिया. उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया, जिसे उसने अपने निजी इस्तेमाल के लिए रखा था.

लोडर ने चुरा कर 06 मोबाइल दिया सीआईएसएफ के एएसआई को 
सीआईएसएफ के आरोपी एएसआई बृजपाल ने बताया कि वो काफी लंबे समय से एयरपोर्ट पर ड्यूटी पर तैनात है, इस दौरान वो दिल्ली कार्गो सर्विस सेंटर (DCSC) के दो लोडर अश्विनी और राकेश के संपर्क में आया। जिन्हें वो पिछले दो-तीन सालों से जनता है, वो कुछ दिनों पहले उसके पास आये और बताया कि उन्होंने कई महंगे मोबाइल (Mobile) फोन को कार्गो से चुराया है, और वो उन्हें बेचना चाहते हैं. जिस पर उसने उनसे 06 मोबाइल फोन लिया. जिनमें से 05 मोबाइक फोन को उसने विवेक को 25 हजार प्रति मोबाइल की कीमत पर बेचा था. 

लोडरों ने कंसाईनमेन्ट से 19 मोबाइल चोरी का किया खुलासा 
आगे की जांच के दौरान पुलिस ने दोनो लोडरों अश्विनी और राकेश को भी महिपालपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया. दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने सीआईएसएफ के एएसआई के सहयोग से दुबई जाने वाले कंसाइनमेंट (Consignment) खोल कर उसमें से 19 मोबाइल फोन चुराए थे. जिनमें से 06 मोबाइल एएसआई बृजपाल को दिया था, जबकि बाकी मोबाइल फोन को उन्होंने बेचने के लिए अपने सहकर्मियों को दिया था.  उनकी निशानदेही पर पुलिस ने DCSC में काम करने वाले उनके 07 सहकर्मियों से 11 मोबाइल फोन बरामद किया। जबकि राकेश के घर की तलाशी में 10 स्मार्ट वॉच बरामद किया गया. इस मामले में आगे की जांच जारी है. 

यह भी पढ़ें: Delhi News: दिल्ली में आज इन रास्तों से बचकर निकलें नहीं तो फंस सकते हैं जाम में, ट्रैफिक पुलिस की एडवायजरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AAP के पूर्व विधायक नरेश बाल्यान केस में जांच में देरी पर HC खफा, दिल्ली पुलिस को लगाई फटकार
AAP के पूर्व विधायक नरेश बाल्यान केस में जांच में देरी पर HC खफा, दिल्ली पुलिस को लगाई फटकार
मानसून से पहले दिल्ली की तैयारी! CM रेखा ने नजफगढ़ ड्रेन की सफाई के लिए 'एम्फीबियस मशीनों' को दिखाई हरी झंडी
मानसून से पहले दिल्ली की तैयारी! CM रेखा ने नजफगढ़ ड्रेन की सफाई के लिए 'एम्फीबियस मशीनों' को दिखाई हरी झंडी
दिल्ली: ट्रैफिक पुलिस के नाम पर उगाही करने वाले सिंडिकेट का खुलासा, गैंग का सरगना जय भगवान गिरफ्तार
दिल्ली: ट्रैफिक पुलिस के नाम पर उगाही करने वाले सिंडिकेट का खुलासा, गैंग का सरगना जय भगवान गिरफ्तार
दिल्ली: 12 लाख की ड्रग्स के साथ अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने दो तस्कर किए गिरफ्तार
दिल्ली: 12 लाख की ड्रग्स के साथ अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने दो तस्कर किए गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
Iran US War: कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
Heart Disease Risk: कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
Embed widget