एक्सप्लोरर

Delhi Shop: दिल्ली के व्यापारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, इन मार्केट की दुकानें होंगी डी-सील, जानें- पूरी प्रक्रिया

Delhi Shopping Complex De-Seal: दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने बताया कि 6 साल पहले शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की पहली और दूसरी मंजिल को सील कर दिया गया था. इस मामले में अब सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है.

Delhi: दिल्ली के व्यापारियों के लिए खुशखबरी है. साल 2017-18 में मॉनिटरिंग कमेटी की ओर से डिफेंस कॉलोनी लोकल शॉपिंग कॉम्प्लेक्स (Defence Colony Local Shopping Complex) की जिन पहली और दूसरी मजिलों को सील कर दिया गया था, उन्हें अब डी-सील किया जाएगा. 6 साल बाद सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने उन सबको डी-सील करने के निर्देश दिए हैं. दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय (Shelly Oberoi) ने बताया कि शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में जितनी भी दुकानें सील हैं, उन सभी को डी-सील किया जाएगा. इसके लिए संबंधित विभाग में आवेदन देना होगा. साथ ही अगर अतिरिक्त चार्ज बनता है तो उन्हें भुगतान करना होगा.

शैली ओबेरॉय ने बताया कि हम चाहते हैं कि अब जल्द से जल्द डी-सील की प्रक्रिया शुरू की जाए. उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इसका फायदा डिफेंस कॉलोनी, ओल्ड राजेंद्र नगर, न्यू राजेंद्र नगर, जीके एन ब्लॉक, ग्रीन पार्क, हौज खास और साउथ एक्स मार्केट को होगा. शौली ओबेरॉय ने इस मौके पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का स्वागत किया और धन्यवाद भी दिया.

क्या थी दुकानों को सील करने की वजह?

दिल्ली की मेयर ने बताया कि इन मार्केट में दुकानें 6 साल से सील थीं. साल 2017-18 में मॉनिटरिंग कमेटी की ओर से जितने भी लोकल शॉपिंग कॉम्प्लेक्स थे, उनकी पहली और दूसरी मंजिल को सील कर दिया गया था. उस समय ये बोला गया था कि वो शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बिल्डिंग बाय-लॉज का उल्लंघन कर रहे हैं. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने इस पूरे मामले की जांच के लिए एक ज्यूडिशियल कमेटी का गठन किया था. अब 6 साल के बाद इन सब दुकानों को डी-सील किया जाएगा.

'व्यापारियों के बारे में सोचती आई है आप'

मेयर शैली ओबेरॉय ने कहा कि व्यापारियों के बारे में आम आदमी पार्टी हमेशा से सोचती आई है. उन्होंने कहा कि इन 6 सालों में व्यापारियों की घाटा सहना पड़ा, उन्हें परिशानियों को सामना करना पड़ा. ऐसे में सुप्रीम कोर्ट की ओर से एक बहुत बड़ी राहत मिली है. ओबेरॉय ने  उन व्यापारियों से अपील भी की, जिनकी दुकानें सील हो गई थीं कि वे विभाग में जाकर जल्द डी-सील करा लें.

ये भी पढ़ें- Delhi पुलिस ने सिंगापुर एंबेसी नंबर की फर्जी कार का किया खुलासा, जानें कहां मिली थी ये कार

मो. हसनैन आलम साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. इस समय ABP News में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं. अपने करियर की शुरुआत TV100 से की थी. इसके बाद NYOOOZ में न्यूज़ प्रोड्यूसर के पद पर काम किया. इन्हें राजनीति और स्पोर्ट्स पर लिखना पसंद है. हसनैन मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीतीश कुमार का जिक्र कर विजय गोयल बोले, '75 की आयु के बाद स्वेच्छा से हटने की परंपरा बननी चाहिए'
नीतीश कुमार का जिक्र कर विजय गोयल बोले, '75 की आयु के बाद स्वेच्छा से हटने की परंपरा बननी चाहिए'
दिल्ली में 6 मार्च को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें कितना रहा अधिकतम तापमान?
दिल्ली में 6 मार्च को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें कितना रहा अधिकतम तापमान?
केजरीवाल का बड़ा आरोप! बोले- फांसी घर को 'टिफिन रूम' बताकर स्वतंत्रता सेनानियों को नीचा दिखा रही BJP
केजरीवाल का बड़ा आरोप! बोले- फांसी घर को 'टिफिन रूम' बताकर स्वतंत्रता सेनानियों को नीचा दिखा रही BJP
फांसी घर विवाद: विशेषाधिकार समिति के सामने पेश हुए अरविंद केजरीवाल, 'मुझे खुशी होती अगर...'
फांसी घर विवाद: विशेषाधिकार समिति के सामने पेश हुए अरविंद केजरीवाल, 'मुझे खुशी होती अगर...'

वीडियोज

Sansani: 'एपिक फ्यूरी' का जाल... अमेरिका कंगाल ? | Crime News | War
Chitra Tripathi: 'सरेंडर करे..', Donlad Trump ने ईरान को फिर दी धमकी | Breaking | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: Iran- US टकराव के बीच भारत में तेल की कीमतों पर दबाव! | Trump | PM Modi | Breaking
Iran Israel War: ईरान से जंग को लेकर Trump की चाल खुद पर ही पड़ गई भारी? | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: रूस से तेल खरीदेगा भारत! Trump ने क्यों लिया यू टर्न? | Iran Israel War |Mahadangal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
दिल्ली में 6 मार्च को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें कितना रहा अधिकतम तापमान?
दिल्ली में 6 मार्च को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें कितना रहा अधिकतम तापमान?
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 5 बच्चों समेत 18 की मौत
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 18 की मौत
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले ममता बनर्जी के सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले TMC सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
Embed widget