एक्सप्लोरर

Delhi: दिल्ली एम्स में कार्डियक MRI की शुरुआत, थैलेसीमिया मरीजों के लिए 'वरदान', मुफ्त में जांच

Delhi News: डॉक्टरों का कहना है कि कार्डियक एमआरआई से हार्ट में बढ़ने वाले आयरन लोड का समय से पता चल जाता है जिससे मरीजों की जान बचाने में मदद मिलती है. AIIMS ने 12 MRI मशीन के साथ इसकी शुरुआत की है.

Delhi AIIMS News: राजधानी दिल्ली (Delhi) अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में कार्डियक MRI की शुरुआत की है. इस कार्डियक MRI मशीन की सहायता से महज 8 मिनट में सीक्वेंस कर हार्ट में बढ़े आयरन लोड का पता लगा सकता है. यह मशीन उन मरीजों के लिए काफी लाभदायक है, जिन्हें थैलेसीमिया (Thalassemia) की बीमारी है और बार-बार ब्लड चढ़ाने की जरूरत पड़ती है. ऐसे में उनके हार्ट में आयरन का लोड बढ़ जाता है और लगभग 70 प्रतिशत मरीजों के हार्ट फेल का कारण बनता है.

हार्ट में बढ़ने वाले इसी आयरन लोड का समय रहते पता लगाने के लिए एम्स प्रशासन ने 12 कार्डियक MRI की शुरुआत की है. इस जांच के आधार पर यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि मरीज के हार्ट से आयरन निकालने के लिए किस तरह से किलेशन थेरपी का इस्तेमाल किया जाए. डॉक्टरों का दावा है कि इस तकनीक के इस्तेमाल से 80 प्रतिशत मौतों को रोका जा सकता है और मरीजों की उम्र 15 से 20 साल तक जा सकती है.

किलेशन थेरपी से हार्ट से निकाला जाता है आयरन
एम्स के कार्डियोवैस्कुलर रेडियोलॉजी विभाग की डॉ. प्रिया जागिया ने कहा कि जब थैलेसीमिया मेजर के मरीज को बार- बार ब्लड चढ़ाया जाता है, ऐसा करने से उनके लिवर के साथ-साथ हार्ट में आयरन जमा होता है. इसका इलाज यह है कि किलेशन थेरपी से हार्ट से आयरन निकाल दिया जाता है. लेकिन थेरपी का लेवल क्या होगा, यह आयरन लोड पता चलने पर ही तय किया जा सकता है. अच्छी जांच की कमी की वजह से ऐसा नहीं हो पाता है. आयरन लोड से हार्ट की पम्पिंग पर असर पड़ता है. इको जांच में यह पता चल सकता है, लेकिन यह तब बताता है, जब यह पूरी तरह से खराब हो चुकी होती है.

एम्स में निःशुल्क कार्डियक MRI जांच
डॉ. जागिया ने बताया कि कार्डियक MRI हार्ट मसल्स खराब होने के दो साल पहले बता देता है, जिससे यह बीमारी रिवर्स की जा सकती है. इसकी सहायता से आयरन लोड कम किया जा सकता है और मरीज पूरी तरह से ठीक हो सकता है. उन्होंने बताया कि इसके लिए यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लंदन के साथ करार किया है और एम्स में यह जांच शुरू की गई है. यूके, इस जांच के बाद अपने मरीजों की उम्र 15 से 20 साल बढ़ाने में सफल रहा है. जांच सिर्फ 8 मिनट में होती है, जबकि आम MRI 40 मिनट में होती है, इसलिए मरीज आराम से जांच करा सकते हैं. उन्होंने कहा कि यह जांच प्राइवेट में 25 से 30 हजार रुपये में होती है, जबकि एम्स में यह जांच निःशुल्क की जा रही है.

ये भी पढ़ें-  Delhi: दिल्ली में वायु प्रदूषण के चलते GRAP का स्टेज थ्री लागू, जानें- क्या कुछ रहेगा बैन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather: दिल्लीवालों का जीना दुश्वार करेगी चिलचिलाती धूप और गर्मी! जानें आज के मौसम का अपडेट
दिल्लीवालों का जीना दुश्वार करेगी चिलचिलाती धूप और गर्मी! जानें आज के मौसम का अपडेट
Delhi News: राजघाट बस डिपो के पास जंगल में भड़की भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद पाया गया काबू
दिल्ली: राजघाट बस डिपो के पास जंगल में भड़की भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद पाया गया काबू
Delhi News: दिल्ली में ट्रैफिक नियम होंगे और भी सख्त, अब चालान टालना पड़ सकता है भारी, होगा ये एक्शन
दिल्ली में ट्रैफिक नियम होंगे और भी सख्त, अब चालान टालना पड़ सकता है भारी, होगा ये एक्शन
Delhi News: दिल्ली मेट्रो में सफर होगा और स्मार्ट, पुरानी RS-1 ट्रेनें हाईटेक सुविधाओं के साथ होंगी अपग्रेड
दिल्ली मेट्रो में सफर होगा और स्मार्ट, पुरानी RS-1 ट्रेनें हाईटेक सुविधाओं के साथ होंगी अपग्रेड

वीडियोज

Saharanpur में बड़ा हादसा, 5 गाड़ियों की टक्कर, कई घायल | ABP NEWS
US Iran Peace Talk Update: फिर बम बरसेंगे या बातचीत का नया रास्ता खुलेगा? | Iarael | Ceasefire |News
Sandeep Chaudhary : शांतिवार्ता फेल...Trump करने लगे जंग की तयारी? |US Iran Peace Talks | Pak
US Iran Peace Talk Update: बातचीत के बीच क्यों भागे JD Vance? बड़ा खुलासा! | Iarael | Ceasefire | US
Janhit: 21 घंटे की वार्ता फेल, क्या अब बारूद बोलेगा?| Iran US Peace Talk | Islamabad | Hormuz

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'डील सिर्फ कुछ ही इंच दूर थी, लेकिन...', ईरान के विदेश मंत्री ने बताया पाकिस्तान में कैसे अचानक बिगड़ गई बात
'डील सिर्फ कुछ ही इंच दूर थी, लेकिन...', ईरान के विदेश मंत्री ने बताया PAK में कैसे अचानक बिगड़ गई बात
Delhi Weather: दिल्लीवालों का जीना दुश्वार करेगी चिलचिलाती धूप और गर्मी! जानें आज के मौसम का अपडेट
दिल्लीवालों का जीना दुश्वार करेगी चिलचिलाती धूप और गर्मी! जानें आज के मौसम का अपडेट
Asha Bhosle Death News: 'मैं आखिरी मुगल हूं...', जब फिल्म इंडस्ट्री के सीक्रेट्स पर बोली थीं आशा भोसले
'मैं आखिरी मुगल हूं...', जब फिल्म इंडस्ट्री के सीक्रेट्स पर बोली थीं आशा भोसले
पाकिस्तान में बातचीत फेल होने के बाद ट्रंप का तुगलकी फरमान, ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी करेगा अमेरिका
पाकिस्तान में बातचीत फेल होने के बाद ट्रंप का तुगलकी फरमान, ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी करेगा अमेरिका
बटलर ने पहले 37 गेंदों में 60 रन ठोका और फिर ये क्या कह दिया- 'मैं 15 साल से खेल रहा हूं मगर...'
बटलर ने पहले 37 गेंदों में 60 रन ठोका और फिर ये क्या कह दिया- 'मैं 15 साल से खेल रहा हूं मगर...'
US Iran Peace Talks In Pakistan Live: ट्रंप ने किया होर्मुज में नाकेबंदी का ऐलान, गालिबाफ ने याद दिलाई तेल की कीमतों वाली ईरान की पुरानी चेतावनी
Live: ट्रंप ने किया होर्मुज में नाकेबंदी का ऐलान, गालिबाफ ने याद दिलाई तेल की कीमतों वाली ईरान की पुरानी चेतावनी
उत्तर प्रदेश में सुपरफूड की एंट्री, पैशन फ्रूट की खेती शुरू कर कमाएं लाखों रुपये
उत्तर प्रदेश में सुपरफूड की एंट्री, पैशन फ्रूट की खेती शुरू कर कमाएं लाखों रुपये
क्या भारी होना EV के लिए फायदेमंद है? खरीदने से पहले जान लें इलेक्ट्रिक कारों की पूरी सच्चाई
क्या भारी होना EV के लिए फायदेमंद है? खरीदने से पहले जान लें इलेक्ट्रिक कारों की पूरी सच्चाई
Embed widget