एक्सप्लोरर

Delhi Budget 2023: दिल्ली में स्वास्थ्य क्षेत्र का बजट पिछली बार से कम, जानें- इस बार क्या एलान हुए?

Delhi Health Budget: कैलाश गहलोत ने कहा कि बजट में 100 महिला मोहल्ला क्लीनिक खोलने की योजना है. उन्होंने कहा कि दिल्ली के एम्बुलेंस बेड़े में इस साल 38 नई एम्बुलेंस जोड़ी जाएंगीं.

Delhi Budget 2023 Live: दिल्ली के वित्त मंत्री कैलाश गहलोत (Kailash Gahlot) ने बुधवार को वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए दिल्ली का बजट पेश किया, इस बजट (Budget) में इस बार स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 9,742 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं,  वित्त मंत्री ने कहा कि यह राशि पिछले साल के मुकाबले थोड़ी कम है. बजट पेश करते हुए गहलोत ने बताया कि इस साल आम आदमी मोहल्ला क्लीनिकों में नि:शुल्क जांच की संख्या 256 से बढ़ाकर 450 की जाएगी. उन्होंने कहा कि शिक्षा के अलावा स्वास्थ्य एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है जिस पर केजरीवाल सरकार ने ध्यान दिया है. पिछले साल स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 9,769 करोड़ रुपए आवंटित किये गए थे.

'दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक शहर के अच्छे स्वास्थ्य की रीढ़'

 वित्त मंत्री ने कहा कि दिल्ली में 515 आम आदमी मोहल्ली क्लीनिक, चार महिला मोहल्ला क्लीनिक, 174 एलोपैथिक डिस्पैंसरी, 60 प्राथमिक शहरी स्वास्थ्य केंद्र (PUHCs), 30 पॉलीक्लीनिक, 39 मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल हैं जो स्वास्थ्य क्षेत्र में शहर के अच्छे स्वास्थ्य की रीढ़ बन चुके हैं.

'बजट में 100 नए महिला क्लीनिक खोलने का प्रस्ताव'

कैलाश गहलोत ने कहा कि बजट में 100 महिला मोहल्ला क्लीनिक खोलने की योजना का भी प्रस्ताव है. उन्होंने कहा कि शहर में 9 नए अस्पताल बनाए जा रहे हैं और उनमें से 4  इस साल चालू हो जाएंगे.

'एंबुलेंस बेड़े का किया जाएगा विस्तार'

उन्होंने कहा कि अब तक 15 अस्पतालों का विस्तार और पुनर्निर्माण किया जा रहा है. इसके अलावा शहर के अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या 14,000 से बढ़ाकर 30,000 की जाएगी. उन्होंने कहा कि पिछले दो सालों में एम्बुलेंस के बेड़े को 250 से बढ़ाकर 395 कर दिया गया है, इस साल इसमें 38 एंबुलेंस और जोड़ी जाएंगी.

'2025 तक 25% बिजली की मांग सौर ऊर्जा से पूरी करने की योजना'
वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने बुधवार को कहा कि हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए, ‘आप’ सरकार ने 2025 तक राष्ट्रीय राजधानी की 25% वार्षिक बिजली की मांग को सौर ऊर्जा से पूरा करने की योजना बनाई है.

यह भी पढ़ें: Delhi Budget 2023: प्रदूषण को लेकर दिल्ली सरकार का प्लान, हर जिले में बनेंगे रीयल-टाइम पॉल्यूशन डाटा लैब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में बड़ी सियासी हलचल, इस पार्टी के 16 पार्षद BJP में होंगे शामिल
दिल्ली में बड़ी सियासी हलचल, इस पार्टी के 16 पार्षद BJP में होंगे शामिल
Delhi Rain Update: दिल्लीवालों का अभी पीछा नहीं छोड़ेगी बारिश, मौमस विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
दिल्लीवालों का अभी पीछा नहीं छोड़ेगी बारिश, मौमस विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
Delhi News: दिल्ली के नवादा में सीवर मरम्मत में देरी, 15 जुलाई तक बढ़ा ट्रैफिक डायवर्जन, लोग परेशान
दिल्ली के नवादा में सीवर मरम्मत में देरी, 15 जुलाई तक बढ़ा ट्रैफिक डायवर्जन, लोग परेशान
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget