एक्सप्लोरर

JNUSU चुनाव में तीखा हुआ सेंट्रल पैनल डिबेट, ABVP ने लेफ्ट विंग पर साधा निशाना

JNU Election: एबीवीपी की तरफ से छात्र संघ चुनाव में सचिव पद के प्रत्याशी ने कहा कि वाम ने जेएनयू को दुखों के अलावा और कुछ नहीं दिया है. उन्होंने कहा कि एबीवीपी देश विरोधी ताकतों का विरोध करती है.

JNUSU Election 2024: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्र संघ के चुनाव की घड़ी अब बिल्कुल नजदीक आ चुकी है. बुधवार को प्रचार का आखिरी दिन था. जेएनयू में छात्रसंघ चुनाव के लिए 22 मार्च को मतदान होगा. मतदान के बाद 24 मार्च को नतीजों की घोषणा की जाएगी. चुनावी शोर खत्म होने से पहले छात्र संगठनों ने प्रचार के पुराने तरीकों पर भरोसा जताया.

चुनाव मैदान में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP), ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) और  नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) प्रमुख रूप से हैं. जेएनयूएसयू चुनाव में उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए छात्र संगठनों ने दमखम लगा दिया है. प्रचार के पुराने तरीकों को अपनाते हुए उम्मीदवार मेस कैंपेन, वॉल पेंटिंग, हॉस्टल कैंपेन, मशाल जुलूस से सम्पर्क अभियान चला रहे हैं. कल बुधवार की दोपहर झेलम छात्रावास के सामने सेंट्रल पैनल डिबेट का आयोजन हुआ.

सेंट्रल पैनल डिबेट में वादों की झड़ी

सेंट्रल पैनल डिबेट में एबीवीपी के उम्मीदवारों ने हुंकार भरते हुए कैंपस से लेफ्ट विंग को बाहर करने का संकल्प दोहराया. एबीवीपी ने उपाध्यक्ष पद के लिए दीपिका शर्मा को मैदान में उतारा है. उन्होंने बराक हॉस्टल के ताले को खुलवाने का वादा किया. कैंपस में स्वीकृत हो चुके 10 नए स्कूल और 6 नए हॉस्टल की नींव रखने का भी काम किया जाएगा. उन्होंने कहा कि एबीवीपी ने लगातार छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को उठाया है. ऐसे में पहले से ज्यादा छात्रों का समर्थन मिल रहा है. दीपिका शर्मा जीत ने छात्र संघ चुनाव में जीत की दावेदारी की. 

एबीवीपी ने लेफ्ट पर बोला हमला

सचिव पद के लिए एबीवीपी उम्मीदवार अर्जुन आनंद ने लेफ्ट विंग पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि वाम नीत जेएनयूएसयू ने जेएनयू को दुखों के अलावा और कुछ नहीं दिया है. उन्होंने कहा कि एबीवीपी की लड़ाई देश को विखंडित करने वाली ताकतों के खिलाफ है. एबीवीपी प्रत्याशी ने आरोप लगाया कि लेफ्ट विंग को कैंपस में छात्र हितों का मुद्दा उठाने की फुर्सत नहीं है. एबीवीपी का एजेंडा है कि जेएनयू में छात्र हितों की बात हो. जेएनयू में प्रशासनिक और एकेडमिक स्तर पर हो रही गड़बड़ियों का समाधान किया जाएगा.

बराक हॉस्टल जल्द से जल्द खोला जाए. एबीवीपी मांग करती है कि जेएनयूएसयू में पड़े हुए 500 करोड़ के फंड से निर्माण कार्य हो. पैनल डिबेट में एबीवीपी की तरफ से संयुक्त सचिव के प्रत्याशी गोविंद दांगी ने भी जमकर लेफ्ट पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि विश्व भर में वामपंथियों का इतिहास खून से सना है. वामपंथी छात्र संघ ने जेएनयू के एकेडेमिक्स से लेकर प्रशासन तक सबको भ्रष्ट कर रखा है.

गोविंद दांगी ने कहा कि भारत लेनिन और माओ की धरती नहीं है, बल्कि गोलवलकर और सावरकर की धरती है. उन्होंने देश के लिए सब कुछ न्योछावर किया. आगे उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोविड में जेएनयूएसयू के पदाधिकारी सत्ता का स्वाद चखते रहे. पश्चिम बंगाल में चुनाव लड़कर जमानत जब्त करा रहे थे. उस समय एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कैरियर को दांव पर लगाकर जेएनयू परिसर को खुलवाने का काम किया. उन्होंने दावा किया इस चुनाव में विजय का शंखनाद हो चुका है और चारों सीटों पर प्रत्याशियों को जीत मिल रही है.

Delhi: दिल्ली पुलिस ने आपात कॉल पर बनाए ग्रीन कॉरिडोर, IGI एयरपोर्ट से द्वारका तक 18 मिनट में पहुंचाया लिवर

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची छात्र आंदोलन पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान, JMM सरकार से की ये अपील
रांची छात्र आंदोलन पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान, JMM सरकार से की ये अपील
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget