एक्सप्लोरर

Chirag Delhi Flyover: 20 दिन पहले ही खुल जाएगा चिराग दिल्ली फ्लाईओवर, जायजा लेने पहुंची PWD मंत्री ने किया ऐलान

दक्षिणी दिल्ली के चिराग दिल्ली फ्लाईओवर का 12 मार्च से मरम्मत का काम शुरू हुआ था. पीडब्ल्यूडी ने इसकी मरम्मत के लिए 25 दिन का समय दिया था लेकिन अब यह काम 31 मार्च को ही पूरा कर लिया जाएगा.

Chirag Delhi Flyover Renovation: दक्षिणी दिल्ली के व्यस्त चिराग दिल्ली फ्लाईओवर (Chirag Delhi Flyover) की मरम्मत का कार्य जोरो-शोरो से चल रहा है, जिससे अब इसके तय समय से पहले पूरा कर लिए जाने की सम्भावना जताई जा रही है. मरम्मत कार्य का जायजा लेने के लिए पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी (Atishi) चिराग दिल्ली फ्लाईओवर पहुंची, जहां उनके साथ पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की टीम भी मौजूद थी. फ्लाईओवर मरम्मत कार्य का जायजा लेने के साथ ही उन्होंने इसे पूरा करने के लिए 31 मार्च तक कि डेड लाइन निर्धारित की है.

तेजी से चल रहे मरम्मत कार्य और पीडब्लूडी मंत्री की दी गई डेडलाइन के बाद बताया जा रहा है कि 31 मार्च तक चिराग दिल्ली फ्लाईओवर के एक हिस्से का काम पूरा हो जाएगा. बता दें कि नेहरू पैलेस से आईआईटी जाने वाले चिराग दिल्ली फ्लाईओवर के एक हिस्से को मरम्मत कार्य के लिए बंद किया गया है. फ्लाईओवर की मरम्मत को लेकर पीडब्ल्यूडी ने 25 दिन का टाइम दिया था. जिसके बाद 12 मार्च से इस फ्लाईओवर की मरम्मत का काम शुरू हुआ था. लेकिन अब यह काम 31 मार्च को ही पूरा कर लिया जाएगा.


Chirag Delhi Flyover: 20 दिन पहले ही खुल जाएगा चिराग दिल्ली फ्लाईओवर, जायजा लेने पहुंची PWD मंत्री ने किया ऐलान

ट्रैफिक डायवर्जन पर दिया जोर

चिराग दिल्ली फ्लाईओवर पर जाम की समस्या झेल रहे लोगों के लिए पीडब्लूडी मंत्री ने कहा कि हम दिल्ली वालों की दिक्कतों को समझते हैं और इसी वजह से हम दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों से भी बात कर रहे हैं कि जहां-जहां पर ट्रैफिक को डायवर्ट किया जा सकता है वहां पर ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाए. गौरतलब है कि, चिराग दिल्ली फ्लाईओवर के 12 मार्च से बंद होने के बाद से, चिराग दिल्ली के आसपास के इलाकों में काफी जाम देखा जा रहा है. हर रोज राहगीरों को जाम की समस्याओं से दो-चार होना पड़ रहा है. यही वजह है कि आज पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी मरम्मत कार्य का ज्यादा लेने के लिए खुद चिराग दिल्ली फ्लाईओवर के ऊपर पहुंची. जहां उन्होंने जल्द से जल्द काम पूरा करने के सख्त निर्देश पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को दिए. 


Chirag Delhi Flyover: 20 दिन पहले ही खुल जाएगा चिराग दिल्ली फ्लाईओवर, जायजा लेने पहुंची PWD मंत्री ने किया ऐलान

निर्धारित समय से कम वक्त में पूरी होगी मरम्मत 

पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने कहा मरम्मत का काम बेहद जरूरी है. अगर किसी अनहोनी से बचना है तो फ्लाईओवर का वक्त पर मरम्मत होना बेहद जरूरी है. दिल्ली सरकार की प्राथमिकता है कि काम तेजी से हो और यही वजह है कि हमने इन्हें डेडलाइन दे दी है, 31 मार्च तक काम पूरा हो जाएगा. वैसे तो काम पूरा होने का समय 50 दिनों का लिया गया था लेकिन देखा जा रहा है कि राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और जाम की समस्या भी पूरी दिल्ली में बनी हुई है इस वजह से इस काम को तेजी से करने के सख्त निर्देश दिए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Delhi Politics: राघव चड्ढा का दावा, 'मनीष सिसोदिया पर दर्ज FIR 'फैक्ट्स' पर नहीं 'फिक्शन' पर आधारित'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: 'हाई फ्रिक्वेंसी, डुअल सेंसर और हाईटैक क्वालिटी..' , बॉर्डर पर निगरानी के लिए पाकिस्तान लगा रहा मॉर्डन कैमरे
Exclusive: 'हाई फ्रिक्वेंसी, डुअल सेंसर और हाईटैक क्वालिटी..' , बॉर्डर पर पाकिस्तान लगा रहा मॉर्डन कैमरे
नीतीश सरकार ने अनंत सिंह को दिया पहले से छोटा घर, अब नहीं रख सकेंगे गाय-भैंस, एक गाड़ी की पार्किंग
नीतीश सरकार ने अनंत सिंह को दिया पहले से छोटा घर, अब नहीं रख सकेंगे गाय-भैंस, एक गाड़ी की पार्किंग
रोहित भैया की डांट..., मौका मिला तो मैं भी कप्तान बनना..., यशस्वी जायसवाल ने बोली दिल की बात
रोहित भैया की डांट..., मौका मिला तो मैं भी कप्तान बनना..., यशस्वी जायसवाल ने बोली दिल की बात
ब्लैक ड्रेस, डायमंड जूलरी और आंखों पर चश्मा... फिल्म फेस्टिवल से आलिया भट्ट का किलर लुक वायरल, देखें तस्वीरें
ब्लैक ड्रेस, डायमंड जूलरी और आंखों पर चश्मा... आलिया भट्ट का किलर लुक वायरल

वीडियोज

Bollywood News: बाॅलीवुड गलियारों की बड़ी खबरें | Salman Khan | Mumbai | Diljit Dosanjh
Chhattisgarh News: रायपुर के व्यापारी ने महिला DSP पर लगाया करोड़ों हड़पने का आरोप | ABP News
जुबां पर प्यार का वादा... लेकिन आंखों में दौलत के सपने... हर वक्त उसे पैसा ही पैसा | Sansani
बेकाबू कार...मच गया हाहाकार, हादसे का वीडियो कंपा देगा! | Gujarat | Greater Noida
Parliament Winter Session: संसद सत्र के बीच जर्मनी जाएंगे Rahul Gandhi? | Amit Shah | Janhit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: 'हाई फ्रिक्वेंसी, डुअल सेंसर और हाईटैक क्वालिटी..' , बॉर्डर पर निगरानी के लिए पाकिस्तान लगा रहा मॉर्डन कैमरे
Exclusive: 'हाई फ्रिक्वेंसी, डुअल सेंसर और हाईटैक क्वालिटी..' , बॉर्डर पर पाकिस्तान लगा रहा मॉर्डन कैमरे
नीतीश सरकार ने अनंत सिंह को दिया पहले से छोटा घर, अब नहीं रख सकेंगे गाय-भैंस, एक गाड़ी की पार्किंग
नीतीश सरकार ने अनंत सिंह को दिया पहले से छोटा घर, अब नहीं रख सकेंगे गाय-भैंस, एक गाड़ी की पार्किंग
रोहित भैया की डांट..., मौका मिला तो मैं भी कप्तान बनना..., यशस्वी जायसवाल ने बोली दिल की बात
रोहित भैया की डांट..., मौका मिला तो मैं भी कप्तान बनना..., यशस्वी जायसवाल ने बोली दिल की बात
ब्लैक ड्रेस, डायमंड जूलरी और आंखों पर चश्मा... फिल्म फेस्टिवल से आलिया भट्ट का किलर लुक वायरल, देखें तस्वीरें
ब्लैक ड्रेस, डायमंड जूलरी और आंखों पर चश्मा... आलिया भट्ट का किलर लुक वायरल
Kidney Damage Signs: आंखों में दिख रहे ये लक्षण तो समझ जाएं किडनी हो रही खराब, तुरंत कराएं अपना इलाज
आंखों में दिख रहे ये लक्षण तो समझ जाएं किडनी हो रही खराब, तुरंत कराएं अपना इलाज
घरेलू एयरलाइंस में कितने पायलट, अब विदेशी पायलटों को भारत में कैसे मिल सकती है नौकरी?
घरेलू एयरलाइंस में कितने पायलट, अब विदेशी पायलटों को भारत में कैसे मिल सकती है नौकरी?
दिल्ली में आज फिर मनेगी दीपावली, जानें रेखा गुप्ता सरकार ने क्यों लिया यह फैसला?
दिल्ली में आज फिर मनेगी दीपावली, जानें रेखा गुप्ता सरकार ने क्यों लिया यह फैसला?
Video: पुलिस की गाड़ी ने लिया गलत यू-टर्न तो महिला ने बीच चौराहे पढ़ाया कानून का पाठ- वीडियो वायरल
पुलिस की गाड़ी ने लिया गलत यू-टर्न तो महिला ने बीच चौराहे पढ़ाया कानून का पाठ- वीडियो वायरल
Embed widget