एक्सप्लोरर

Board Exam 2024: स्टूडेंट्स न लें बोर्ड परीक्षा का तनाव! CBSE ने शुरू की हेल्पलाइन, मिलेगा मुफ्त परामर्श

CBSE Board Exam: सीबीएसई की ओर से छात्र-छात्रों को परीक्षा के तनाव से मुक्त करने के लिए अब मनोवैज्ञानिक परामर्श की सुविधा दी जा रही है. इसकी शुरुआत साल के पहले दिन से हुई है.

Delhi News: अगले महीने यानी फरवरी से देशभर में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं (10th Board) और 12वीं बोर्ड (12th Board) की परीक्षाओं की शुरुआत होने जा रही है. जिसके लिए छात्र पूरे उत्साह के साथ तैयारियों में जुटे हुए हैं. हालांकि इस दौरान छात्र अक्सर परीक्षा को लेकर अतिरिक्त दबाव बना लेते हैं. नतीजन वे तनाव में आ जाते हैं. जिसका असर उनकी तैयारियों पर पड़ता है. छात्रों की इसी समस्याओं को देखते हुए सीबीएसई ने 1 जनवरी से छात्रों और अभिभावकों के लिए मनोवैज्ञानिक परामर्श की सुविधा की शुरुआत की.
 
सीबीसीई की तरफ से छात्रों और अभिभावकों को मनोवैज्ञानिक परामर्श निःशुल्क मुहैया कराया जाएगा. हेल्पलाइन की सहायता से छात्र परीक्षाओं की तैयारी, समय प्रबंधन और तनाव मुक्त होने की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे. हेल्पलाइन पर यह सुविधा सोमवार से शनिवार के बीच सुबह साढ़े 9 बजे से लेकर शाम साढ़े 5 बजे तक मिल सकेगी. 
 
सीबीएसई के परीक्षा की तारीख हो चुकी है घोषित
इस वर्ष सीबीएसई से संबद्ध सरकारी और निजी स्कूलों के कुल 65 प्रधानाचार्य, प्रशिक्षित परामर्शदाता, विशेष शिक्षक और मनोवैज्ञानिक छात्रों के परीक्षा संबंधी सवालों के जवाब देंगे. बता दें कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने प्रैक्टिकल और थ्योरी पेपर के लिए परीक्षा कार्यक्रम पहले ही घोषित कर दिए हैं.  सीबीएसई की 10वीं बोर्ड की परीक्षा 15 फरवरी से आयोजित होंगी जबकि 12वीं बोर्ड की परीक्षा भी उसी दिन शुरू होगी. ऐसे में स्टूडेंट्स के पास तैयारियों के लिए ज्यादा वक्त नहीं है.
 
जान लें, यह है टोल फ्री नंबर
इस निःशुल्क मनोवैज्ञानिक परामर्श में लिए सीबीएसई ने टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-11-8004 जारी किया है. जिस पर सोमवार से शनिवार के बीच सुबह साढ़े 9 से साढ़े 5 बजे के बीच छात्र कॉल कर परीक्षा की तैयारियों से जुड़ी अपनी समस्याओं का समाधान और अन्य जानकारियों को प्राप्त कर सकेंगे. इसके अलावा इस सबंध में सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in पर पॉडकास्ट भी सुना जा सकता है.
 

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में कितनों दिनों तक बारिश की संभावना? पढ़ लें IMD का अपडेट
दिल्ली में कितनों दिनों तक बारिश की संभावना? पढ़ लें IMD का अपडेट

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget