एक्सप्लोरर

दिल्ली में कौन हो सकते हैं AAP के लोकसभा उम्मीदवार? रेस में ये नाम

Lok Sabha Election 2024: 27 फरवरी को लोकसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों पर चर्चा के लिए आम आदमी पार्टी कै बैठक होनी है. संभव है कि बैठक के बाद आप उम्मीदवारों का एलान कर दे.

Lok Sabha Election: दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर गठबंधन की घोषणा के बाद अब आम आदमी पार्टी अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान करने जा रही है. इसके लिए मंगलवार को आम आदमी पार्टी ने अपनी PAC (पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी)  की बैठक बुलायी है. दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास पर होने वाली इस बैठक में दिल्ली और हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिये भावी उम्मीदवारों के नामों का चयन होगा. सूत्रों  की माने तो बहुत हद तक संभव है कि बैठक में नाम फ़ाइनल होने के बाद कल ही इनकी घोषणा भी कर दी जायेगी.

इस बैठक में सबसे बड़ी चर्चा दिल्ली के उम्मीदवारों को लेकर होनी है. दरअसल कांग्रेस के साथ AAP की गठबंधन में सीट शेयरिंग में तय हुआ है कि दिल्ली की सात लोकसभा सीटों में से AAP 4 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि कांग्रेस 3 सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारेगी. दिल्ली में AAP बड़े भाई की भूमिका में है. ऐसे में AAP के उम्मीदवार कौन होंगे इस पर भी सबकी निगाहें बनी हुयी है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ दिल्ली की 4 सीटों पर सम्भावित उम्मीदवारों के नाम कुछ इस प्रकार हो सकते हैं.

पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट
इस सीट पर आम आदमी पार्टी के प्रबल दावेदार है महाबल मिश्रा. महाबल मिश्रा इस सीट पर कांग्रेस से पूर्व सांसद भी रह चुके हैं. और उनके बेटे विनय मिश्रा इस लोकसभा की द्वारका विधानसभा सीट से AAP के विधायक भी हैं. MCD चुनावों में भी पिता पुत्र की जोड़ी ने आम आदमी पार्टी के लिए बेहतर नतीजे हासिल कराए हैं. महाबल मिश्रा कांग्रेस छोड़ने के बावजूद भी कांग्रेस नेताओं से भी बेहतर संपर्क में बने हुए हैं.  

नई दिल्ली लोकसभा सीट
नई दिल्ली सीट दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की विधानसभा सीट है. इस सीट पर जो नाम प्रमुखता से चर्चा मे  है उनमें से एक नाम  मालवीय नगर से विधायक सोमनाथ भारती का है. सोमनाथ भारती साल 2013 से लगातार तीन बार मालवीय नगर विधानसभा सीट पर AAP को जीत दिलाने में कामयाब रहे. सोमनाथ भारती केजरीवाल सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं और अपनी मालवीय नगर विधानसभा पर मज़बूत पकड़ भी रखते है. 

इनके अलावा मोती नगर विधानसभा के विधायक शिव चरण गोयल भी नई दिल्ली लोकसभा सीट पर अपनी दावेदारी ठोक रहे है. शिवचरण साल 2015 और 2020 में दो बार इलाके के विधायक चुने गए हैं. MCD चुनावों में भी गोयल इलाके के सभी वार्ड जीताकर लाए हैं. गोयल को पूर्व सांसद सुशील गुप्ता और सांसद ND गुप्ता का भी विश्वसनीय माना जाता है. खास बात ये भी है की शिव चरण की छवि एक ईमानदार नेता की है और उन्हें AAP संयोजक केजरीवाल का भी करीबी माना जाता है. एक और नाम जो इस सीट पर चर्चा में है वो है AAP का पहली दिल्ली मेयर शैली ओबरॉय. शैली पार्टी का एक बड़ा महिला चेहरा भी बन चुकी है. 

दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट
सूत्रों की माने तो छतरपुर से AAP सीट पर लगातार दो बार से विधायक करतार सिंह तंवर का नाम इस सीट पर सबसे आगे चल रहा है. इसके अलावा AAP की टिकट पर साल 2015 से तुगलकाबाद विधानसभा से दो बार के विधायक सहीराम पहलवान का नाम भी चर्चा में है.  

पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट
पूर्वी दिल्ली सीट पर AAP कई नामों पर चर्चा कर रही है. इसमें सबसे प्रमुख नाम पार्टी के वरिष्ठ नेता और आंदोलन के वक्त से पार्टी से जुड़े और वर्तमान में कैबिनेट मंत्री गोपाल राय का नाम सबसे आगे है. इसके अलावा कोंडली से विधायक कुलदीप कुमार, लक्ष्मी नगर से पूर्व विधायक नितिन त्यागी और MCD में सह प्रभारी दीपक सिंगला का नाम भी चर्चाओं में है. 

आम आदमी पार्टी की PAC की बैठक में दिल्ली के अलावा हरियाणा को लेकर भी चर्चा होगी. दरअसल हरियाणा से AAP सिर्फ एक सीट कुरुक्षेत्र पर अपना उम्मीदवार उतारेगी बाक़ी सभी सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवारों का समर्थन करेगी. वहीं गुजरात में AAP के खाते में दो सीट भरूच और भावनगर आये है. जबकि बाक़ी सीटें कांग्रेस के खाते में है. गुजरात में AAP अपने उम्मीदवारों की घोषणा पहले ही कर चुकी है. भरूच से चैतर बसावा और भावनगर से उमेश भाई मखवाना चुनाव लड़ेंगे. 

'इंडिया गठबंधन तोड़ने का है दबाव', ED समन पर बोले सीएम अरविंद केजरीवाल

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में गरीबों के लिए बन रहे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं
दिल्ली में गरीबों के लिए बन रहे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं
Delhi News: दिल्ली में बीते 15 घंटे में आग की 4 घटनाएं, तीन लोगों की मौत, सदर बाजार से रिठाला तक मचा हड़कंप
दिल्ली में बीते 15 घंटे में आग की 4 घटनाएं, तीन लोगों की मौत, सदर बाजार से रिठाला तक मचा हड़कंप
Delhi News: उत्तम नगर में होली पर युवक की हत्या के बाद बवाल, लोगों ने वाहनों को लगाई आग, सड़कों पर प्रदर्शन
दिल्ली: उत्तम नगर में होली पर युवक की हत्या के बाद बवाल, लोगों ने वाहनों में लगाई आग, सड़कों पर प्रदर्शन
Delhi News: स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर दवा बाजारों पर छापेमारी, 20 लाख से ज्यादा की इंसुलिन जब्त
दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर दवा बाजारों पर छापेमारी, 20 लाख से ज्यादा की इंसुलिन जब्त

वीडियोज

Iran US-Israel War: Midnight Attack! ईरान ने दागीं 5 बैलिस्टिक मिसाइलें | War Latest Update
US Israel Iran War: इजरायल में बजे हमले वाले सायरन, मची अफरा-तफरी | Breaking | Donald Trump
Iran Israel War: ईरान की राजधानी में भीषण बमबारी | War Update
Lebanon में युद्ध की आग, दुनिया की नजरें टिकीं | Iran-Israel War | America | Trump
Iran Israel War: मिडिल ईस्ट में बारूदी गंध..भीषण हुई जंग | Khamenei Death | Donald Trump | War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन है ट्रंप की हत्या की साजिश रचने वाला पाकिस्तानी आसिफ रजा मर्चेंट? ईरान से निकला कनेक्शन, जानें सब कुछ
कौन है ट्रंप की हत्या की साजिश रचने वाला पाकिस्तानी आसिफ रजा मर्चेंट? ईरान से निकला कनेक्शन, जानें सब कुछ
IPS अंशिका वर्मा संभल एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई की बनेंगी दुल्हनिया, 29 मार्च को होगी शादी
IPS अंशिका वर्मा संभल एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई की बनेंगी दुल्हनिया, 29 मार्च को होगी शादी
Friday Box Office: नई फिल्मों पर भारी पड़ी 'द केरल स्टोरी 2', 'ओ रोमियो' की हालत खराब, जानें-फ्राइडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
नई फिल्मों पर भारी पड़ी 'द केरल स्टोरी 2', 'ओ रोमियो' ने तोड़ा दम, जानें-फ्राइडे कलेक्शन
शादी के 24 घंटे के भीतर मैदान पर उतरे अर्जुन तेंदुलकर, एक दिन पहले भी खेला था क्रिकेट; देखें वीडियो 
शादी के 24 घंटे के भीतर मैदान पर उतरे अर्जुन तेंदुलकर, एक दिन पहले भी खेला था क्रिकेट
UP News: केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे डिप्टी CM
केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे डिप्टी CM
ईरान के हमलों से घबराया सऊदी, रियाद पहुंचे आसिम मुनीर, क्या जंग में शामिल होगा पाकिस्तान?
ईरान के हमलों से घबराया सऊदी, रियाद पहुंचे आसिम मुनीर, क्या जंग में शामिल होगा पाकिस्तान?
महिलाओं की आंखें मांगती हैं हर उम्र में खास देखभाल, जानें आई केयर टिप्स
महिलाओं की आंखें मांगती हैं हर उम्र में खास देखभाल, जानें आई केयर टिप्स
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जान लें अपने अधिकार? हर भारतीय महिला के लिए हैं जरूरी
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जान लें अपने अधिकार? हर भारतीय महिला के लिए हैं जरूरी
Embed widget