एक्सप्लोरर

बेटी ने पति के साथ मिलकर उतारा परिवार को मौत के घाट, घर में ही दफना दी लाशें

उधमसिंह नगर में पुलिस ने एक सनसनीखेज वारदात का खुलासा किया है. यहां पुलिस ने पूरे परिवार की हत्या करने के मामले में एक बेटी और उसके पति को पकड़ा है.

उधमसिंह नगर, एबीपी गंगा: ऊधमसिंहनगर जिले के ट्रांज़िट कैम्प थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुलिस टीम ने एक घर में खुदाई शुरू कर एक के बाद एक चार कंकाल बरामद किए. कंकाल बरामद कराने वाला भी कोई और नहीं मृतकों के बेटी और दामाद ही थे.

दरअसल, राजा कालोनी में रहने वाले एक परिवार के चार सदस्यों के कंकालों को खुदाई के बाद ढूंढ लिया गया. जैसे ही एक घर में चार लाश दफन की सूचना पुलिस को मिली तो तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घर का फर्स तोड़कर खुदाई शुरू करवाई. मौके पर कुमाऊ रेंज के आईजी अजय रौतेला सहित जिले के एसएसपी दलीप सिंह कुंवर, एसपी क्राइम, एसपी सिटी, सीओ और कई थानों की फोर्स भी मौके पर पहुंच गई. इतनी पुलिस देखने के बाद हर किसी के में जेहन में बस एक ही सवाल था कि आखिर यहां हुआ क्या है ?. हालांकि, लोगों को यह नहीं पता था कि उन्हीं के बीच रहने वाला एक परिवार डेढ़ साल से अपने ही घर में दफन किया गया है.

बेटी घर में ही लाशों को दफनाया आईजी कुमाऊ ने बताया कि जमीन हड़पने के लालच ने बेटी और दामाद को हैवान बना दिया. जानकारी के अनुसार मृतक हीरा लाल की बड़ी बेटी लीलावती ने नरेंद्र गंगवार नाम के युवक के साथ प्रेम विवाह किया था. हीरालाल की तीन बेटियां थी. लीलावती के विवाह के बाद हीरालाल की दो बेटियां बची. उसे क्या पता था कि बड़ी बेटी लीलावती अपने पति नरेंद्र गंगवार के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम देगी. उसने अपने ही पिता हीरालाल, मां दुर्गावती, दो बहनों पार्वती और हेमवती की डंडे से पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी. बाद में लीलावती ने घर में गड्ढा खोदकर लाशों को दफन कर दिया. इस वारदात को एक साल बीत चुका है.

ऐसे हुआ खुलासा इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब बेटी और दामाद उत्तरप्रदेश के बरेली जनपद के मीरगंज में अपने पिता हीरालाल का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पहुंचे. साथ ही जमीन को अपने नाम कराने की कोशिशों में लगे. इतना ही नहीं लीलावती ने जमीन के केयर टेकर को भी कहा कि वो अब जमीन का पैसा उसको देगा. तो जमीन के केयर टेकर को शक हुआ. वह पूरे मामले को लेकर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैम्प पहुंच गया. उसने आस पड़ोस में पूछताछ की. मामला संदिग्ध लगा तो केयर टेकर ट्रांजिट कैम्प थाने जा पहुंचा. उसने पूरे मामले में जांच की मांग की. जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने हीरालाल के घर के सामने रहने वाले उसके दामाद नरेंद्र और बेटी लीलावती से पूछताछ शुरू की. पहले तो नरेंद्र और उसकी पत्नी लीलावती पुलिस को झूठ बोलते रहे लेकिन बाद में सख्ती से पूछताछ में नरेंद्र टूट गया. फिर जो राज नरेंद्र ने उगले उसे सुनकर पुलिस के भी पैरों तले जमीन खिसक गई.

दोनों ने कबूला गुनाह दोनों ने चार लोगों की हत्या कर उनको उन्हीं के घर में दफनाने की बात कबूल की. जिसके बाद ऊधमसिंहनगर जिले भर की तमाम पुलिस फोर्स और खुद मौके पर जिले के एसएसपी दलीप सिंह कुंवर और आईजी कुमाऊं अजय रौतेला पहुंचे. पूरा मामला हाईप्रोफाइल होने के चलते मजिस्ट्रेट विशाल मिश्रा भी मौके पर मौजूद रहे. फॉरेंसिक एक्सपर्ट भी मामले की जांच के लिए मौके पर बुला लिए गए.

जमीन के लालच में बने हैवान! आईजी कुमाऊं ने चारों लोगों की हत्या का कारण जमीनी विवाद बताया है. नरेंद्र ने बताया कि लीलावती के प्रेम विवाह के बाद उसके ससुर हीरालाल जमीन लीलावती को देना नहीं चाहता था. जिसके चलते नरेंद्र ने हीरालाल सहित अपनी सास दुर्गावती और दो साली पार्वती और हेमवती को रास्ते से हटाने की तैयारी की. अप्रैल 2019 में घर में घुसकर सभी को मौत के घाट उतारकर उनके घर को ही कब्रगाह बना दिया.

ये भी पढ़ेंः

मेरठः दोस्ती, प्यार का झांसा और फिर 3 महीनों तक मारपीट, पढ़िए जुल्म की कहानी आगरा से भी है रिया चक्रवर्ती का गहरा नाता, जानिए कब थी रिया 'मोहब्बत के शहर' में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K: MBBS-BDS इंटर्न को CM अब्दुल्ला का तोहफा, स्टाइपेंड बढ़ाकर किया 25000
J&K: MBBS-BDS इंटर्न को CM अब्दुल्ला का तोहफा, स्टाइपेंड बढ़ाकर किया 25000
शिवा हत्याकांड: नेपाल गई, बुर्के में भागी, ADG ने बताया कैसे पकड़ी गई श्रद्धा दुबे?
शिवा हत्याकांड: नेपाल गई, बुर्के में भागी, ADG ने बताया कैसे पकड़ी गई श्रद्धा दुबे?
लखनऊ के ऐशबाग में 75 फीट के रावण का होगा दहन, कई VVIP होंगे शामिल
लखनऊ के ऐशबाग में 75 फीट के रावण का होगा दहन, कई VVIP होंगे शामिल
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, UP पुलिस ने नागपुर से पकड़ा
शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, UP पुलिस ने नागपुर से पकड़ा
Embed widget