एक्सप्लोरर

Year Ender 2023: करोड़ों के कैश से लेकर CM के नाम तक, PM के बयान से लेकर राजनीति में भूचाल तक, जानिए दुर्ग की कहानी

Year Ender 2023: इस साल दुर्ग से लेकर दुबई तक करोड़ों रुपए के एक मामले ने तहलका मचा दिया था. जिसको लेकर छतीसगढ़ से दिल्ली से जमकर राजनीति भी हुई.

Year Ender 2023: साल 2023 का आखिरी महीना चल रहा है. 2024 का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 2023 में छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया जिसने छत्तीसगढ़ की राजनीति में भूचाल ला दिया. इतना ही नहीं इस मामले की चर्चा दुर्ग से दुबई तक हुई. इस मामले में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी बोलना पड़ा था. आखिर कौन सा वह मामला था जिसकी चर्चा सभी लोगो की जुबान पर था. आइए जानते है.

दुर्ग से दिल्ली तक की राजनीति में मचा था भूचाल 
दरअसल, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक ऐसे ऑनलाइन सट्टे का नाम सामने आया जिसने छत्तीसगढ़ की राजनीति से लेकर दिल्ली तक की राजनीति में कोहराम मचा दिया. उस ऑनलाइन सट्टा गेम का नाम था महादेव, यह वही ऑनलाइन सट्टा महादेव ऐप है जिसकी शुरुआत छत्तीसगढ़ के भिलाई से हुई थी. इस ऑनलाइन सट्टे का संचालन भिलाई के रहने वाले सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल दुबई में कर रहकर कर रहे थे. जब पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करना शुरू किया, तो करोड़ों रुपए के लेनदेन का पता चला. जिसके बाद ईडी भी इस मामले की जांच में जुट गई. 

दुर्ग पुलिस से ईडी ने मांगी थी मामले की फाइल
इस मामले में दुर्ग पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भारत के अलग-अलग राज्यों से कई युवाओं को गिरफ्तार किया. इसके साथ ही कई मोबाइल, लैपटॉप और नगदी के साथ करोड़ों रुपए के लेनदेन का पता चला. दुर्ग पुलिस लगातार कार्रवाई करते हुए इन आरोपियों के पास से कई बैंकों के पासबुक और एटीएम कार्ड भी बरामद किए. जिसमें करोड़ों रुपए के ट्रांजैक्शन का पता चला. दुर्ग पुलिस इस मामले की जांच कर ही रही थी कि ईडी ने भी इस प्रकरण की फाइल दुर्ग पुलिस से मांगी और ईडी भी इस मामले की जांच में जुट गई. 

सीएम पर लगा था 508 करोड रुपए लेने का आरोप
इस महादेव ऑनलाइन सट्टा एप की चर्चा पूरे छत्तीसगढ़ से लेकर भारत में होने लगी थी. छत्तीसगढ़ की तत्कालीन कांग्रेस सरकार पर बीजेपी लगातार इस सट्टा एप के संचालकों को संरक्षण देने का आरोप लगा रही थी, तो वही तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इन आरोपों को गलत बताते हुए इस मामले में कई कार्रवाई किए जाने की बात कह रहे थे, लेकिन यह मामला उस समय और हाई प्रोफाइल हो गया जब ईडी ने एक प्रेस नोट जारी करते हुए यह कहा कि ऑनलाइन सट्टा महादेव ऐप के प्रमोटर ने छत्तीसगढ़ के तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को 508 करोड रुपए दिए जाने का आरोप लगाया  है.

PM मोदी ने भी इस मामले पर दिया था बयान
इसके बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इन सभी आरोपों को गलत बताते रहे, लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब दुर्ग पहुंचे तो उन्होंने इस मामले को लेकर तत्कालीन कांग्रेस सरकार को जमकर घेरा था. छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई गंभीर आरोप लगाए थे. उसी समय छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने वाले थे. इधर ईडी लगातार इस ऑनलाइन सट्टा गेम में कार्रवाई कर रही थी. ईडी ने इस मामले से जुड़े कई लोगों के घर भी रेड मारी थी. 

ऑनलाइन सट्टा महादेव एप का सह संस्थापक दुबई से गिरफ्तार
इन सब कार्रवाईयों और आरोप-प्रत्यारोप के बीच छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव खत्म हो चुके थे और छत्तीसगढ़ में 3 दिसंबर को विधानसभा चुनाव के मतगणना के बाद बीजेपी की सरकार बन चुकी थी. बीजेपी ने 54 सीटों पर जीत दर्ज की थी. वहीं कांग्रेस को सिर्फ 35 सीटें ही मिली. इधर बीजेपी सरकार छत्तीसगढ़ में बनी तो उधर भारतीय जांच एजेंसी को बड़ी सफलता मिली. ऑनलाइन सट्टा महादेव एप के सह संस्थापक रवि उप्पल को दुबई से गिरफ्तार कर लिया गया. जानकारी यह भी है कि इस ऑनलाइन सट्टा महादेव ऐप के संस्थापक सौरभ चंद्राकर को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh News: रामविचार नेताम ने ली छत्तीसगढ़ प्रोटेम स्पीकर की शपथ, 19 दिसंबर से नई सरकार का पहला सत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
Embed widget