एक्सप्लोरर

बस्तर डेयरी फार्म की बड़ी लापरवाही, लस्सी के डिब्बों से निकले कीड़े, फूड विभाग ने लिया सैंपल

Chhattisgarh News: बस्तर डेयरी फार्म की लापरवाही सामने आई है. दंतेवाड़ा जिले में एक दुकान में बिक रही पैक्ड केसर लस्सी में कीड़े पाए गए हैं. खाद्य विभाग ने सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया है.

Dantewada News: बछत्तीसगढ़ के जगदलपुर में संचालित बस्तर डेयरी फार्म (BDF) के संचालक द्वारा लापरवाही का मामला सामने आया है. दंतेवाड़ा जिले के एक डेली नीड्स की दुकान मेंबस्तर डेयरी फार्म द्वारा तैयार पैक्ड केसर लस्सी से कीड़े निकल रहे हैं. यह कीड़े केवल एक डिब्बे में नहीं बल्कि 5 पैक्ड लस्सी के डिब्बों में दिए.

उपभोक्ता ने इसकी शिकायत खाद्य विभाग से की है. शिक़ायतकर्ता ने अपने द्वारा बनाये गए वीडियो में दिखाया कि पांच बंद  केसर लस्सी के डिब्बे में कीड़े बिलबिलाते दिखाई दिए. इसके बाद खाद्य विभाग की टीम ने एक्शन लेते हुए सैंपल के तौर पर सभी लस्सी के डिब्बे को जब्त कर लिया है और जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है.

खाद्य विभाग ने सैंपल के लिए जब्त किए लस्सी के डिब्बे

दरअसल बस्तर डेयरी फार्म द्वारा दुग्ध से बने प्रोडक्ट तैयार किए जाते हैं और पूरे बस्तर संभाग में इसकी सप्लाई की जाती है. गुरुवार को दंतेवाड़ा स्थित एक डेली नीड्स की दुकान से उपभोक्ता ने BDF की  लस्सी खरीदी, जैसे ही इसे उपभोक्ता ने खोला तो इसमें कीड़े बिलबिलाते  दिखाई दिए. इसके बाद उपभोक्ता ने दुकानदार से इसकी शिकायत की. पुराने तारीख़ में तैयार केसर लस्सी के एक डिब्बे से नहीं बल्कि करीब 5 डिब्बे में  कीड़े दिखाई दिए, उसके बाद उपभोक्ता ने इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दी और इसकी शिकायत खाद्य विभाग से की.

 बीडीएफ के कर्मचारियों ने कीड़े लगे लस्सी के डिब्बे को दुकान से हटवा दिया,लेकिन खाद्य विभाग की टीम ने जिन दुकानों में BDF की लस्सी सप्लाई की है वहां से लस्सी की पैक्ड डिब्बे सैंपल 
 के लिए जब्त कर लिए हैं और 21 दिन के अंदर सेंपल की रिपोर्ट आने की बात कही है जिसके बाद  संचालक के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है.

जिला खाद्य अधिकारी सुष्मित देवांगन का कहना है कि वीडियो के माध्यम से शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत की गई  कि उन्होंने बीडीएफ की लस्सी खरीदी थी जिसमें कीड़े निकले. अब सैंपल लेकर इसे जांच के लिए भेजा जा रहा है. इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि 21 दिन के अंदर प्रयोगशाला से रिपोर्ट आएगी.

बीडीएफ के संचालक ने कहा खुद करेंगे जांच

गौरतलब है कि बीडीएफ द्वारा खाद्य सामग्री में लापरवाही बरतने का यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी दंतेवाड़ा जिले में ही 2 प्रकरण सामने आ चुके हैं. इस बार पैक्ड लस्सी के डिब्बे में कीड़े निकलने से खाद्य विभाग हरकत में आई है और जांच के बाद कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है, इधर इस मामले में बीडीएफ के  संचालक गुलजार नगरीया का कहना है कि उन्हें भी इस बात की जानकारी लगी है और वे खुद अपने प्रोडक्ट की जांच करेंगे,उन्होंने कहा कि हर प्रोडक्ट की क्वालिटी चेक होने के बाद इसकी सप्लाई की जाती है लेकिन लस्सी में कैसे कीड़े निकले इसको लेकर खुद उनके द्वारा भी जांच करने की बात कही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
Embed widget